Responsive Scrollable Menu

सरकार के एनएम-आईसीपीएस मिशन से साइबर-फिजिकल सिस्टम नवाचार को मिली रफ्तार, 2.46 लाख से अधिक पेशेवरों को मिला प्रशिक्षण

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार का राष्ट्रीय अंतरविषयी साइबर-फिजिकल सिस्टम मिशन (एनएम-आईसीपीएस) देश में उभरती प्रौद्योगिकियों के विकास, नवाचार और कौशल निर्माण का प्रमुख आधार बनकर उभरा है। एक आधिकारिक फैक्टशीट में सोमवार को कहा गया कि इस मिशन ने अब तक 1,146 प्रौद्योगिकियों के विकास को सक्षम बनाया है और कृषि, स्वास्थ्य सेवा, खनन, साइबर सुरक्षा, उन्नत संचार तथा पोजिशनिंग जैसे क्षेत्रों में 1,329 प्रौद्योगिकी उत्पादों के विकास में योगदान दिया है।

फैक्टशीट के अनुसार, इस मिशन के तहत कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जिसमें अब तक 2.46 लाख से अधिक पेशेवरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। एनएम-आईसीपीएस, टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब (टीआईएच) और ट्रांसलेशनल रिसर्च पार्क (टीटीआरपी) के माध्यम से प्रौद्योगिकी, प्रतिभा और उद्यमिता को एकीकृत करते हुए एक व्यापक नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र विकसित कर रहा है। इसके साथ ही मिशन ने बौद्धिक संपदा के निर्माण और लाइसेंसिंग को भी बढ़ावा दिया है।

फैक्टशीट में कहा गया है कि मानव संसाधन विकास और कौशल उन्नयन के क्षेत्र में चाणक्य फेलोशिप कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जो साइबर-फिजिकल सिस्टम से जुड़ी वास्तविक चुनौतियों के समाधान के लिए परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। इस योजना के तहत स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी और पोस्ट-डॉक्टोरल शोधार्थियों को अब तक 5,824 फेलोशिप प्रदान की जा चुकी हैं।

मिशन का एक प्रमुख उद्देश्य अनुसंधान-आधारित नवाचारों को व्यावसायिक स्तर तक पहुंचाना भी है। इसी दिशा में एनएम-आईसीपीएस ने अब तक 1,136 स्टार्टअप और स्पिन-ऑफ कंपनियों को प्रोत्साहित और इनक्यूबेट किया है। इन पहलों के माध्यम से 24,000 से अधिक रोजगार सृजन हुए हैं।

सरकार ने मिशन के तहत देशभर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में 25 टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब स्थापित किए हैं। सेक्शन-8 कंपनियों के रूप में स्थापित ये हब नई तकनीकों के विकास, शोध को उत्पादों में बदलने और तकनीक-आधारित स्टार्टअप को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं।

फैक्टशीट के अनुसार, ये टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब चार प्रमुख क्षेत्रों पर काम करते हैं, जिनमें प्रौद्योगिकी विकास, मानव संसाधन एवं कौशल विकास, नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप संवर्धन, तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग शामिल हैं।

एनएम-आईसीपीएस देश में साइबर-फिजिकल सिस्टम-आधारित अनुसंधान, नवाचार और अनुप्रयोगों को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रीय ढांचा उपलब्ध कराता है।

यह मिशन शिक्षा जगत, उद्योग, सरकार और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को एक साझा मंच पर लाता है, ताकि वैज्ञानिक अनुसंधान को राष्ट्रीय आवश्यकताओं, औद्योगिक क्षमताओं और उभरते बाजार अवसरों से जोड़ा जा सके।

बयान में कहा गया है कि यह मिशन अनुसंधान एवं विकास से लेकर उत्पाद निर्माण और स्टार्टअप स्थापना तक पूरे नवाचार चक्र को कवर करता है। सरकार का मानना है कि इससे भारत को साइबर-फिजिकल सिस्टम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), स्वचालन और अन्य उभरती तकनीकों में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Daayra Trailer: ‘दायरा’ का ट्रेलर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन के बीच छिड़ी इंसाफ की जंग

Daayra Trailer Released: फेमस फिल्ममेकर मेघना गुलजार की मचअवेटेड फिल्म  'दायरा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. फिल्म में करीना कपूर को डीसीपी अजूनी कोहली के रोल में देखा जाएगा. वहीं, पृथ्वीराज  डीसीपी रमन कुमार के रोल में नजर आएंगी. दिलचस्प बात ये है कि दोनों के बीच इंसाफ की जंग होगी और एक दूसरे के सामने लड़ते दिखेंगे.

कैसा है फिल्म का ट्रेलर?

दायरा के ट्रेलर की शुरुआत में एक अपराधी को पुलिस वैन में अंधेरे इलाके में ले जाते देखा गया. वो पूछता है, 'इधर क्यों लाए हैं सब'? पृथ्वीराज सुकुमारन की आवाज आती है, 'बताता हूं'. अगले ही सीन में पृथ्वीराज सुकुमारन प्रेस कांफ्रेंस में अपराधी के एनकाउंटर की वजह बताते हैं कि आरोपी ने मौका ढूंढते ही भागने की कोशिश की. हमारी टीम पर अटैक किया. पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में मार दिया. ट्रेलर में आगे करीना कपूर पीड़ित परिवार के पास जाती हैं और घटना के बारे में शुरू से पूछती हैं कि 07 अक्टूबर को क्या हुआ था? 

केस की जांच करती दिखीं करीना

फिर दायरा के ट्रेलर में आगे करीना के किरदार यानि डीसीपी अजूनी कोहली को पता चलता है कि एक मां अपनी गुमशुदा बेटी की सूचना देने थाने गई और एफआईआर दर्ज कराई. जांच के दौरान मालूम हुआ के गुमशुदा बच्ची का यौन शोषण हुआ. आरोपी नाबालिग है. पृथ्वीराज और करीना कपूर दोनों ही इस मामले की जांच करते हैं, मगर, दोनों का तरीका अलग है. ऐसे में दोनों आमने-सामने इंसाफ के लिए जंग लड़ेंगे.‘दायरा’ का ट्रेलर जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे टेंशन भी बढ़ती जाती है. फिल्म के शार्प और सोचने पर मजबूर कर देने वाले डायलॉग्स सच और इंसाफ़ को लेकर कई मुश्किल सवाल सामने रखते हैं. 

दायरा की स्टारकास्ट

18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही फिल्म दायरा अपराध, इंसाफ और सजा की कहानी को रोमांच और इमोशन के साथ दिखाएगी. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने मिलकर लिखा है. इसमें करीना और पृथ्वीराज के अलावा  जितेंद्र जोशी, क्षिती जोग, कंवलजीत सिंह, संदीप कुलकर्णी और तृप्ति खामकर जैसे शानदार कलाकार भी है. 

करीना कपूर ने क्या कहा?

फिल्म दायरा को लेकर करीना ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहा- 'मेघना के साथ काम करने में मुझे जो बात सबसे ज्यादा पसंद आई, वो ये थी कि वो आपको अपने ही किरदार के बारे में सोची हुई हर बात पर सवाल करने के लिए मजबूर कर देती हैं. हर छोटी से छोटी डिटेल के पीछे इतनी सोच होती है, लेकिन वो कभी भी एक एक्टर के तौर पर आपकी इंस्टिंक्ट को आपसे दूर नहीं करती. डीसीपी अजूनी कोहली का किरदार मेरे साथ रह गया, क्योंकि उसने मुझे एक ऐसी स्पेस में धकेला, जिसे मैंने इससे पहले कभी सच में एक्सप्लोर नहीं किया था और इस पड़ाव पर अपने करियर में मेरे लिए यही चीज सबसे एक्साइटिंग है.

पृथ्वीराज की करीना ने की तारीफ

वहीं, करीना ने अपने को-स्टार पृथ्वीराज की जमकर तारीफ की. एक्ट्रेस ने कहा- 'मेरे सामने पृथ्वीराज का होना अपने आप में एक बहुत खूबसूरत एक्सपीरियंस था. वो एक बेहद इंटेलिजेंट एक्टर हैं, बहुत प्रेजेंट, बहुत इंस्टिंक्टिव और हमारे साथ काम करने में एक ऐसी सहजता थी, जिसे मैंने वाकई एंजॉय किया. ये उन फिल्मों में से एक थी जहां आपके आसपास के लोग पूरे एक्सपीरियंस को और भी रिच बना देते हैं.'

फिल्म को लेकर क्या बोलें पृथ्वीराज?

दायरामें अपने रोल के बारे में पृथ्वीराज ने कहा- 'डीसीपी रमन कुमार के किरदार की ओर मैं सबसे ज्यादा इस वजह से आकर्षित हुआ कि उसके शांत और संयमित बाहरी व्यक्तित्व के पीछे कितनी जटिलता छिपी हुई है और जांच के दौरान उसे किन सवालों से जूझना पड़ता ह.  मुझे फिल्म की सबसे खास बात ये लगी कि यह कहानी आखिर तक अपनी ऑब्जेक्टिविटी बनाए रखती है और दर्शकों को अपना नजरिया बनाने की पूरी आजादी देती है. 

मेघना और करीना की तारीफ की

 पृथ्वीराज ने आगे करीना और मेघना गुलजार के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने कहा- 'मेघना गुलजार ऐसी फिल्ममेकर हैं, जिनके काम को मैंने हमेशा करीब से फॉलो किया है और ‘दायरा’ ने मुझे उनके साथ काम करने का मौका दिया. यह मेरे लिए बेहद रिवार्डिंग एक्सपीरियंस रहा और करीना के साथ काम करने ने इस सफर को और भी खास बना दिया. मुझे उम्मीद है कि दर्शक हमारे बनाए हुए इस संसार से जुड़ेंगे. ये एक ऐसी कहानी है जो रोमांचक भी है और बेहद ह्यूमन भी.'

डायरेक्टर मेघना गुलजार ने क्या कहा? 

मेघना गुलजार ने फिल्म को लेकर कहा- 'दायरा’ ब्लैक एंड व्हाइट के बीच आराम से नहीं बैठता. ये ग्रे को एक्सप्लोर करता है और फिर उसे परत-दर-परत खोलता है. एक फिल्ममेकर के तौर पर ये ग्रे स्पेस हमेशा चुनौतीपूर्ण भी होता है और उतना ही आकर्षक भी, क्योंकि यहीं किरदार अपने फैसले लेते हैं, फिर उन्हीं फैसलों के साथ जीते हैं और दर्शकों को सामने घट रही कहानी से अपने तरीके से जुड़ने का मौका मिलता है. करीना और पृथ्वीराज  ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से जीवंत किया है. मैं बेहद आभारी हूं कि मुझे इन दोनों के रूप में ऐसा डायनैमिक कॉम्बिनेशन मिला, साथ ही एक शानदार एन्सेम्बल कास्ट भी मिली.'

दायरा को लेकर बोलें जंगली पिक्चर्स के सीईओ 

जंगली पिक्चर्स के सीईओ अमृता पांडे ने दायरा के बारे में बात करते हुए कहा- 'जंगली पिक्चर्स में हम हमेशा ऐसी कहानियों की ओर आकर्षित हुए हैं, जो हमारे आसपास की दुनिया से निकलती हैं, खासकर वो कहानियां जो सच्ची घटनाओं या वास्तविक अनुभवों से प्रेरित होती हैं. ‘दायरा’ ऐसी ही कहानी है, जिसे हमने अपने राइटर्स और मेघना के साथ बेहद करीब से डेवलप किया है. ये फिल्म आज के दौर में बेहद प्रासंगिक महसूस होती है, लेकिन अपने विषय को उतनी ही संवेदनशीलता के साथ पेश करती है, जितनी इसकी जरूरत है. साथ ही ये एक पावरफुल क्राइम थ्रिलर भी है, जो कॉन्फ्लिक्ट, मुश्किल फैसलों और दो बेहद मजबूत नजरियों से चलती है.'

पेन स्टूडियोज के सीएमडी का बयान

पेन स्टूडियोज के सीएमडी डॉ. जयंतीलाल गड़ा  ने दायरा के बारे में कहा- 'सिनेमा मनोरंजन कर सकता है, लेकिन साथ ही वह सही सवाल भी पूछ सकता है. ‘दायरा’ इसी दूसरी कैटेगरी की फिल्म है और यही बात इस कहानी को हमारे लिए खास बनाती है. मेघना गुलजार ऐसी फिल्ममेकर हैं, जिन्होंने लगातार ऐसा सिनेमा बनाया है जो आपको सोचने पर मजबूर करता है. गहराई, संवेदनशीलता और संयम के साथ कहानी कहने की उनकी कला वाकई काबिल-ए-तारीफ है. करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे दो शानदार एक्टर्स का साथ आना फिल्म में एक और दिलचस्प आयाम जोड़ता है. हमें उम्मीद है कि ‘दायरा’ दर्शकों को सिर्फ अपनी सीट से बांधे नहीं रखेगा, बल्कि थिएटर से बाहर निकलने के बाद भी उनके साथ रहेगा और उन्हें कई सवालों और बातचीत के बारे में सोचने पर मजबूर करेगा.'

ये भी पढ़ें- 'रामायण' में 'क्राइम पेट्रोल' का ये एक्टर बनेगा रणबीर कपूर का ससुर, पर्दे पर निभाएगा सीता के पिता का किरदार

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी ने 2 साल में बनाए 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना नामुमकिन

Vaibhav Sooryavanshi 7 records: वैभव सूर्यवंशी ने महज 2 साल के भीतर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. अंडर-19 से लेकर आईपीएल, टीम इंडिया और दलीप ट्रॉफी तक वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 7 ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने से लेकर 57 साल पुराना दलीप ट्रॉफी रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाले वैभव अब रेड और व्हाइट बॉल, दोनों ही फॉर्मेट में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं. Tue, 1 Sep 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

नेपाल में मौतों के बाद महाविवाद! सैकड़ों हिंदू शवों को कब्र में दफन क्यों? #nepal #flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T02:45:14+00:00

Ankit Baliyan Murder Case: अंकित बालियान हत्याकांड में UP STF का एक्शन | #Shorts | Haryanvi Singer #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T02:46:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers