Responsive Scrollable Menu

EXPLAINER: वैभव सूर्यवंशी और नर्वस 90s का कनेक्शन, 7 बार शतक के करीब पहुंचकर लौटे पवेलियन,जानिए कब-कब टूटा शतक का सपना

EXPLAINER On Vaibhav Sooryavanshi 90s Score: अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए मशहूर वैभव सूर्यवंशी इस वक्त दलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं. उन्होंने सेमीफाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी की और 92 रन की पारी खेलकर आउट हुए. वैभव अपने शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे थे, लेकिन फिर छक्का लगाने के चक्कर में वह अपना विकेट गंवा बैठे. सूर्यवंशी अभी 15 साल के हैं, लेकिन उनका विस्फोटक खेल हर किसी को प्रभावित करता है.

मगर, बड़े शॉट्स लगाने की चाह में वैभव 90s के स्कोर पर भी अपने विकेट गंवा बैठते हैं. ऐसा एक दो या तीन बार नहीं बल्कि कई बार हो चुका है. जी हां, 2 साल में वह 7 बार 90 के स्कोर पर आउट हुए हैं. इसका मतलब है कि वह अगर रिस्क न लेते, तो आज उनके खाते में 7 शतक और जुड़ चुके होते. हालांकि, अब यही उम्मीद रहेगी कि वह आगे अपनी गलतियों से सीख लें और 90 वाले स्कोर को शतक में तब्दील करें. फिलहाल,आइए इस आर्टिकल में आपको वैभव सूर्यवंशी के 90s वाले स्कोर के बारे में बताते हैं.

रणजी ट्रॉफी में हुए थे 93 रन पर आउट

वैभव सूर्यवंशी इससे पहले भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नर्वस 90s का शिकार हो चुके हैं. 4 नवंबर 2025 को बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ एक बार फिर वैभव शतक के करीब पहुंचकर विकेट गंवा बैठे थे. उस मैच में वह 93 रन पर वो आउट हो गए. ये उनकी पहली फर्स्ट क्लास फिफ्टी थी और वो शतक से 7 रन दूर रह गए थे. अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 138.81 का रहा था.

अंडर-19 वॉर्म-अप मैच में 96 रन पर हुए थे आउट

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेले गए वॉर्म-अप मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने स्कॉटलैंड के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी का की थी, लेकिन एक बार फिर वह शतक से चूक गए थे. महज 50 गेंदों में 96 रन बनाए और शतक से सिर्फ चार रन दूर रह गए. वैभव की पारी में 9 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट करीब 192 का रहा. वह गेंदबाज मनु सारस्वत की गेंद पर आउट हुए. वैभव की इस विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने 374/8 का विशाल स्कोर बनाया और मुकाबला DLS नियम के तहत 121 रन से जीता.

IPL 2026 में LSG के खिलाफ हुए 93 रन पर आउट

आईपीएल 2026 में तो वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से धमाल मचाया था. सीजन में वह 3 बार 90s के स्कोर पर आउट हुए थे और शतक लगाने से चूके थे. 19 मई 2026 को IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वैभव ने 38 गेंदों पर 93 रनों की धाकड़ पारी खेली थी. भले ही वह 7 रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए हो, लेकिन वह 14वें ओवर में आउट हो गए. उनकी इस पारी के दम पर राजस्थान ने 221 रन का लक्ष्य 19.1 ओवर में हासिल कर लिया और LSG को 7 विकेट से हराया.

SRH के खिलाफ खेली थी 97 रनों की पारी

आईपीएल 2026 के 27 मई को खेले गए एलिमिनेटर में वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन बनाए. उनकी पारी में 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे. उन्होंने महज 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और एक समय आईपीएल के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ने की स्थिति में थे. हालांकि, शतक से तीन रन पहले वह आउट हो गए. इसके बावजूद उनकी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 243/8 का स्कोर बनाया और SRH को 47 रन से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बनाई.

GT के खिलाफ 96 रन बनाकर हुए आउट

IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 47 गेंदों में 96 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. वैभव ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन बाद में तेजी से रन बनाए. वह लगातार दूसरे मैच में शतक से चूक गए और 96 रन पर आउट हुए. उनकी पारी की बदौलत राजस्थान ने 214/6 का मजबूत स्कोर बनाया, हालांकि गुजरात ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई.

ट्राई सीरीज में 94 रन बनाकर हुए आउट

श्रीलंका में खेली गई ट्राई-नेशन सीरीज के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया था. इंडिया ए की ओर से खेलते हुए उन्होंने महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर रिकॉर्ड बना दिया. हालांकि, वह शतक से 6 रन दूर रह गए. सहन अराचिगे की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने मिड-ऑफ के ऊपर से खेलने की कोशिश की, लेकिन वी. वियासकांथ के हाथों कैच आउट हो गए.

दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में 92 के स्कोर पर हुए आउट

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में सेंट्रल जोन के खिलाफ खेले जा रहे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से तहलका मचा दिया. पहले तो उन्होंने 42 गेंदों पर अर्धशतक लगाया. वह अच्छे दिख रहे थे और तेजी से शतक की ओर बढ़ रहे थे. लेकिन, तभी जब वह 92 के स्कोर पर थे, तब उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, जिसके चक्कर में वह अपना विकेट गंवा बैठे.

जी हां, 92 के स्कोर पर उन्होंने एक शॉट खेला, जो सीधे फील्डर के हाथ में जाकर गिरा और वैभव की पारी पर 92 रन पर ही फुल स्टॉप लग गया. इस तरह सूर्यवंशी 81 गेंदों पर 7 चौकों और 7 छक्के लगाए.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल मैच में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर-1 बल्लेबाज

Continue reading on the app

Explainer: गंगा-यमुना उफनीं, चित्रकूट डूबा, बनारस में बढ़ा पानी..., UP में क्यों मंडरा रहा बाढ़ का खतरा? जानें अगले 48 घंटे का IMD अलर्ट

Uttar Pradesh Flood: उत्तर प्रदेश में अगस्त के आखिरी दिनों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. बता दें प्रयागराज में गंगा और यमुना में पानी बढ़ा है, जिससे प्रशासन अलर्ट पर है. वहीं, वाराणसी में भी गंगा का जलस्तर तेजी से ऊपर गया है. चित्रकूट और आसपास के इलाकों में तो बारिश और नदी के उफान से आम जनजीवन प्रभावित है. 

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 31 अगस्त की शाम और 1 सितंबर को कहीं-कहीं तेज बारिश की चेतावनी है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटे यूपी के कई इलाकों के लिए महत्वपूर्ण हैं. बारिश के बाद कई जगह जलभराव हो गया है. 

यूपी में अचानक क्यों बिगड़ गया मौसम?

IMD के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में और उत्तरी ओडिशा के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. यह सिस्टम अभी आगे भी बना रहेगा. इसके साथ ही उत्तरी उत्तर प्रदेश से इस सिस्टम के चक्रवाती सर्कुलेशन के चलते वायुमंडलीय स्तरों पर एक ट्रफ बनी हुई है. यही हालिया मौसम का कारण है. इससे मौसम प्रणाली में नमी है और इसके प्रभाव से पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं. यही वजह है कि पूर्वी यूपी में नदियां उफान पर हैं. 

क्या सिर्फ बारिश से बाढ़ का खतरा बढ़ा है?

नहीं, ऐसा नहीं है नदियों में बाढ़ का खतरा केवल बारिश से ही नहीं है. बारिश के अलावा ऊपरी क्षेत्रों से आने वाला पानी, नदियों का बढ़ता प्रवाह और पहले से ऊंचा जलस्तर भी हालत गंभीर बना रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने से संगम क्षेत्र और निचले इलाकों में पानी पहुंचा है. बड़े हनुमान मंदिर परिसर में भी गंगा का पानी प्रवेश कर चुका है और प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है. 

प्रयागराज में क्या स्थिति है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. इसके अलावा संगम क्षेत्र और घाटों के आसपास पानी बढ़ने से तटीय इलाकों पर दबाव बढ़ा है. IMD के 31 अगस्त के बुलेटिन के मुताबिक प्रयागराज के कोरांव में पिछले 24 घंटे में 13 सेंटीमीटर बारिश हुई है. 

वाराणसी में कितनी तेजी से बढ़ा गंगा का पानी?

वाराणसी में भी गंगा के बढ़ते जलस्तर ने चिंता बढ़ाई है. मौसम विभाग की  ताजा रिपोर्ट के मुताबिक करीब 30 घंटे में गंगा का जलस्तर 1.26 मीटर से ज्यादा बढ़ा है और यह चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया है. बता दें इसका असर घाटों और नदी किनारे रहने वाले लोगों पर पड़ेगा. वाराणसी में इससे पहले भी बढ़ते जलस्तर के कारण नाव संचालन पर रोक लगाई जा चुकी है.

नेपाल में बाढ़ के पीछे मलबे का कहर, ISRO की तस्वीरों ने खोला बड़ा राज; भारत के इन राज्यों तक बढ़ा खतरा

चित्रकूट में क्यों बढ़ी परेशानी?

जानकारी के मुताबिक चित्रकूट में भी भारी बारिश और मंदाकिनी नदी के बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ जैसे हालात पैदा किए हैं. ताजा रिपोर्टों के मुताबिक निचले इलाकों में पानी भरने से राहत और बचाव अभियान चलाना पड़ा है तथा बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. 

अगले 48 घंटे में क्या होगा?

IMD के मुताबिक 31 अगस्त और 1 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. दोनों दिनों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है. 2 से 6 सितंबर तक पूर्वी यूपी में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. 

क्या यूपी के दूसरे हिस्सों में भी बारिश होगी?

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 31 अगस्त से 6 सितंबर के दौरान बारिश की संभावना जताई है. प्रयागराज, वाराणसी, चित्रकूट, गाजीपुर और आसपास के नदी किनारे वाले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए नदी के जलस्तर और स्थानीय प्रशासन के अलर्ट पर नजर रखने की सलाह दी गई है. 

FAQ

सवाल: यूपी में बाढ़ का खतरा क्यों बढ़ रहा है?
जवाब: लगातार बारिश, नदियों के बढ़ते जलस्तर और बंगाल की खाड़ी से जुड़ी मौसम प्रणाली के कारण पूर्वी यूपी में बाढ़ का खतरा बढ़ा है.

सवाल: अगले 48 घंटे यूपी के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं?
जवाब: IMD ने 31 अगस्त और 1 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. 

सवाल: क्या 1 सितंबर के बाद बारिश खत्म हो जाएगी?
जवाब: नहीं, IMD के मुताबिक 2 से 6 सितंबर तक भी पूर्वी यूपी में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. 

सवाल: प्रयागराज में कौन सी नदियां उफान पर हैं?
जवाब: गंगा और यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और संगम तथा निचले इलाकों में इसका असर दिखाई दे रहा है. 

सवाल: वाराणसी में गंगा की स्थिति क्या है?
जवाब: ताजा रिपोर्ट के अनुसार करीब 30 घंटे में गंगा का जलस्तर 1.26 मीटर से ज्यादा बढ़ा और यह चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया. 

सवाल: क्या सिर्फ बारिश ही नदियों का जलस्तर बढ़ाती है?
जवाब: नहीं. स्थानीय बारिश के अलावा ऊपरी क्षेत्रों से आने वाला पानी, नदी का प्रवाह और पहले से मौजूद जलस्तर भी बाढ़ के खतरे को प्रभावित करते हैं.

Explainer: BJP-SAD गठबंधन पर अटका पेंच? सीटों से लेकर CM फेस तक..., दोनों के सामने क्या चुनौतियां?

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी ने 2 साल में बनाए 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना नामुमकिन

Vaibhav Sooryavanshi 7 records: वैभव सूर्यवंशी ने महज 2 साल के भीतर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. अंडर-19 से लेकर आईपीएल, टीम इंडिया और दलीप ट्रॉफी तक वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 7 ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने से लेकर 57 साल पुराना दलीप ट्रॉफी रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाले वैभव अब रेड और व्हाइट बॉल, दोनों ही फॉर्मेट में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं. Tue, 1 Sep 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

Garjana | Rubika Liyaquat: रुबिका ने क्यों लगाई सतीश की क्लास! #shorts #debate #news #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T01:08:51+00:00

Akhilesh Yadav | UP Politics: "BJP की सोच दलित विरोधी है" #upnews #akhileshyadav #bjp #shorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T01:12:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers