उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के रास्ते तलाशेगी सरकार, कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में होम स्टे के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हुए हैं। विभिन्न देशों से आने वाले प्रतिनिधिमंडलों को राज्य के होम स्टे मॉडल से परिचित कराने के लिए होम स्टे का भ्रमण कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि फार्मा, उद्योग, आयुर्वेद और वेलनेस के क्षेत्र में उत्तराखंड में अनेक संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में राज्य की विशेषताओं और संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने की दिशा में भी प्रभावी प्रयास किए जाएं।
'राज्य के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कमी नहीं'
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कमी नहीं है। उन्हें वैश्विक मांग के अनुरूप आवश्यक कौशल और प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न देशों में कुशल मानव संसाधन की मांग और रोजगार की संभावनाओं का आकलन करते हुए युवाओं के प्रशिक्षण के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
जाम्बिया में भारत के उच्चायुक्त श्री आलोक रंजन झा ने कहा कि जाम्बिया में कुशल मानव संसाधन की व्यापक आवश्यकता है। शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में वहां कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि जाम्बिया में जिन क्षेत्रों में कुशल मानव संसाधन की आवश्यकता है, उनके संबंध में राज्य सरकार को विस्तृत नोट उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने इस दिशा में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
जमैका-इथियोपिया में पर्यटन की बताईं संभावनाएं
जमैका में भारत के उच्चायुक्त मयंक जोशी ने कहा कि जमैका में पर्यटन, स्वास्थ्य सेवा और कृषि के क्षेत्र में कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं। विशेष रूप से नर्सिंग के क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन की मांग है। इन क्षेत्रों की आवश्यकता के अनुरूप युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसरों से जोड़ा जा सकता है। इथियोपिया में भारत के राजदूत श्री देवेश उत्तम ने कहा कि इथियोपिया में प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं। फार्मास्युटिकल और फ्लोरीकल्चर के क्षेत्र में भी वहां बेहतर अवसर उपलब्ध हैं।
'विदेशों में रोजगार का लाभ उत्तराखंड के युवाओं को मिले'
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विदेशों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उत्तराखंड के युवाओं को मिले, इसके लिए संबंधित देशों की आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय मिशनों के साथ समन्वय बनाकर विदेशों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी युवाओं तक पहुंचाने तथा उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सुनियोजित तरीके से कार्य किया जाए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर के सुधांशु एवं सचिव विनय शंकर पांडेय उपस्थित थे।
'सिलेक्टर उसे सपोर्ट क्यों कर रहे हैं...' पाकिस्तान की दिन-ब-दिन बदत्तर होती हालत का जिम्मेदार कौन? दिग्गज ने बताया नाम
Pakistan Cricket Team : पाकिस्तान क्रिकेट टीम लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है. पाकिस्तान का प्रदर्शन दिन व दिन बद से बदत्तर होता जा रहा हूै. पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान ने कई कप्तान बदले हैं. बाबर आजम को पहले कप्तानी से हटाया गया. इसके बाद मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, सान मसूद और सलमान अली आगा तक ने पाकिस्तान की कप्तानी की. लेकिन एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बाबर आजम को कप्तान बना दिया. अब उनकी कप्तानी में भी बाबर आजम का हाल ऐसा ही हो चला है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम बाबर आजम की कप्तानी में इंग्लैंड के साथ उन्हीं के घर पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बुरी तरह से हार मिली है. इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट मैच में 194 रनों से हारकर पाकिस्तान की जगहंसाई कर दी है. बीते रविवार की रात पाकिस्तान को इंग्लैंड से दूसरे टेस्ट मैच हार मिली.
इंग्लैंड में हुई पाकिस्तान की जमकर किरकिरी
इस हार के बाद पाकिस्तान में बाबर आजम की टीम जमकर किरकिरी हो रही है. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की टीम पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.
पूर्व क्रिकेटर ने रिजवान पर दिया बड़ा बयान
वसीम अकरम ने कहा कि, 'मोहम्मद रिजवान कुछ समय से कुछ नहीं कर रहा है. मुझे नहीं पता कि वह इस टीम में क्या कर रहा है. सिलेक्टर अभी भी उसे सपोर्ट क्यों कर रहे हैं? वह इंग्लिश कंडीशन में रन भी नहीं बना सकता. वो आसानी से उसकी जगह किसी युवा खिलाड़ी को चुन सकते थे. हमारी क्रिकेट टीम दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है. किसी को तो जिम्मेदारी लेनी होगी लेकिन अभी इस सेटअप में मुझे शक है. इंग्लैंड में हमारी टीम को इस तरह हारते देखना बहुत दुख की बात है'.
????Wasim Akram blasts Mohammad Rizwan & Pakistan team????
— Akshat (@Cricketmythos) August 30, 2026
Wasim Akram said :????️
"Mohammad Rizwan has been doing nothing for some time now. I don't know what he is doing in this team. Why are selectors still backing him? He can't even buy a run in the English conditions. They could… pic.twitter.com/F2CCuZYdta
कैसा रहा इंग्लैंड-पाकिस्तान मैच का हाल
दरअसल, इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए अपनी पहली पारी में 66.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 290 रन बनाए. इसके बाद पाकिस्तान पहली पारी में 37.2 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 110 पर ढेर हो गई. इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर पहली पारी के आधार पर 180 रनों की बढ़त बनाई.
इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 54.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 209 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 389 रनों का विशाल लक्ष्य दिया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम दूसरी पारी में 50.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 194 रन बना पाई और 194 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई.
पाकिस्तानी बल्लेबाजों का रहा शर्मनाक प्रदर्शन
इस मुकाबले में पाकिस्तान के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई. मोहम्मद रिजावन ने पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 1 रन बनाया. टीम के लिए अज़ान अवैस ने पहली पारी में 46 रन बनाए और दूसरी पारी में 31 रनों का योगदान दिया. वो टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद अब्बास 9 विकेट हासिल किए वहीं मोहम्मद अली ने 5 विकेट चटकाए.
ये भी पढ़ें : जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की रिकवरी पर आया बड़ा अपडेट, जानिए अफगानिस्तान या वेस्टइंडीज किस सीरीज में होगी वापसी?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









