Responsive Scrollable Menu

'सिलेक्टर उसे सपोर्ट क्यों कर रहे हैं...' पाकिस्तान की दिन-ब-दिन बदत्तर होती हालत का जिम्मेदार कौन? दिग्गज ने बताया नाम

Pakistan Cricket Team :  पाकिस्तान क्रिकेट टीम लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है. पाकिस्तान का प्रदर्शन दिन व दिन बद से बदत्तर होता जा रहा हूै. पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान ने कई कप्तान बदले हैं. बाबर आजम को पहले कप्तानी से हटाया गया. इसके बाद मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, सान मसूद और सलमान अली आगा तक ने पाकिस्तान की कप्तानी की. लेकिन एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बाबर आजम को कप्तान बना दिया. अब उनकी कप्तानी में भी बाबर आजम का हाल ऐसा ही हो चला है. 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम बाबर आजम की कप्तानी में इंग्लैंड के साथ उन्हीं के घर पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बुरी तरह से हार मिली है. इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट मैच में 194 रनों से हारकर पाकिस्तान की जगहंसाई कर दी है. बीते रविवार की रात पाकिस्तान को इंग्लैंड से दूसरे टेस्ट मैच हार मिली.

इंग्लैंड में हुई पाकिस्तान की जमकर किरकिरी

इस हार के बाद पाकिस्तान में बाबर आजम की टीम जमकर किरकिरी हो रही है. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की टीम पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.  

पूर्व क्रिकेटर ने रिजवान पर दिया बड़ा बयान

वसीम अकरम ने कहा कि, 'मोहम्मद रिजवान कुछ समय से कुछ नहीं कर रहा है. मुझे नहीं पता कि वह इस टीम में क्या कर रहा है. सिलेक्टर अभी भी उसे सपोर्ट क्यों कर रहे हैं? वह इंग्लिश कंडीशन में रन भी नहीं बना सकता. वो आसानी से उसकी जगह किसी युवा खिलाड़ी को चुन सकते थे. हमारी क्रिकेट टीम दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है. किसी को तो जिम्मेदारी लेनी होगी लेकिन अभी इस सेटअप में मुझे शक है. इंग्लैंड में हमारी टीम को इस तरह हारते देखना बहुत दुख की बात है'.

कैसा रहा इंग्लैंड-पाकिस्तान मैच का हाल

दरअसल, इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए अपनी पहली पारी में 66.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 290 रन बनाए. इसके बाद पाकिस्तान पहली पारी में 37.2 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 110 पर ढेर हो गई. इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर पहली पारी के आधार पर 180 रनों की बढ़त बनाई.

इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 54.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 209 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 389 रनों का विशाल लक्ष्य दिया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम दूसरी पारी में 50.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 194 रन बना पाई और 194 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई.

पाकिस्तानी बल्लेबाजों का रहा शर्मनाक प्रदर्शन

इस मुकाबले में पाकिस्तान के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई. मोहम्मद रिजावन ने पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 1 रन बनाया. टीम के लिए अज़ान अवैस ने पहली पारी में 46 रन बनाए और दूसरी पारी में 31 रनों का योगदान दिया. वो टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद अब्बास 9 विकेट हासिल किए वहीं मोहम्मद अली ने 5 विकेट चटकाए.

ये भी पढ़ें : जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की रिकवरी पर आया बड़ा अपडेट, जानिए अफगानिस्तान या वेस्टइंडीज किस सीरीज में होगी वापसी?

Continue reading on the app

जीएसटी 2.0 से भारतीय अर्थव्यवस्था को पश्चिमी एशिया युद्ध से आई अस्थिरता का सामना करने में मिली मदद: मारुति सुजुकी चेयरमैन

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आरसी भार्गव ने सोमवार को कहा कि जीएसटी 2.0 से ऑटो सेक्टर के साथ अर्थव्यवस्था के कई सेक्टर्स को फायदा हुआ है, जिससे देश को पश्चिमी एशिया युद्ध से आई अस्थिरता का मजबूती से सामना करने में मदद मिली है।

कंपनी की वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए भार्गव ने कहा कि भारत की कार इंडस्ट्री का आकार 2031 में 63 लाख यूनिट्स तक पहुंच सकता है और इस दौरान छोटी गाड़ियों का मार्केट बीते पांच वर्षों के मुकाबले तेजी से बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है और पश्चिम एशिया युद्ध के बुरे असर के बावजूद जीएसटी कलेक्शन अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर बना हुआ है।

भार्गव ने कहा, मेरा मानना ​​है कि अगर जीएसटी में सुधार नहीं किए गए होते, तो हम बीते मुश्किल महीनों में इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सरकार के अन्य सभी सदस्यों को इस ऐतिहासिक सुधार के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, इस सुधार ने दिखाया है कि इससे अर्थव्यवस्था में कितना बड़ा बदलाव आ सकता है। मैं राज्य सरकारों और केंद्र सरकार से अपील करूंगा कि वे सुधार की दिशा में तेजी से आगे बढ़ें, कारोबार करना आसान बनाने के प्रयास जारी रखें और ज्यादा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे भ्रष्टाचार और देरी कम होती है।

उन्होंने आगे कहा, जितनी तेजी से संपत्ति बनेगी, उतनी ही तेजी से सरकारी राजस्व भी बढ़ेगा। अगर सरकारी कार्यक्रम इसी तरह चलते रहे, तो देश में विकास ज्यादा समान रूप से होगा।

भार्गव ने बताया कि सुधारों से भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ती है, जिससे ज्यादा आर्थिक गतिविधियों के कारण रोजगार के ज्यादा अवसर पैदा होते हैं।

मारुति सुज़ुकी का अनुमान है कि 2031 तक कार इंडस्ट्री का आकार 61 लाख से 63 लाख यूनिट तक पहुंच जाएगा और कंपनी मांग में होने वाली इस बढ़ोतरी को पूरा करने के लिए अपनी प्रोडक्शन क्षमता बढ़ा रही है।

उन्होंने बताया कि कंपनी की इंस्टॉल्ड क्षमता 2026-27 के आखिर तक 29 लाख यूनिट और 2030-31 के आखिर तक 36.5 लाख यूनिट तक पहुंच जाएगी।

भार्गव ने कहा, हम यह सारा विस्तार इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हमारी अर्थव्यवस्था में विकास की बहुत संभावना है।

मारुति सुजुकी ने अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए वित्त वर्ष 31 तक के अगले पांच सालों के लिए अपना पूंजीगत खर्च बढ़ाकर 77,500 करोड़ रुपए कर दिया है।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: पाकिस्तान टीम में भूकंप! रिजवान समेत 7 खिलाड़ी बाहर, 5 अनकैप्ड चेहरों की एंट्री

Pakistan Test squad: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. टीम में कुल 7 बदलाव किए गए हैं. कई सीनियर खिलाड़ी टीम से बाहर किए गए हैं. Mon, 31 Aug 2026 23:22:59 +0530

  Videos
See all

Haldwani Purification Row | Rahul Gandhi के खिलाफ FIR.. BJP पर जबरदस्त बरसे Randeep Surjewala #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T23:15:19+00:00

Nepal Flood Rescue: नेपाल के बाद बिहार में 'महातबाही'? | Nepal Tragedy #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T23:00:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers