Responsive Scrollable Menu

तमिलनाडु के पूर्व मंत्री थोप्पू एन डी वेंकटचलम ने द्रमुक छोड़ी

द्रमुक नेता और पूर्व मंत्री थोप्पू एन डी वेंकटचलम ने सोमवार को पार्टी छोड़ने की घोषणा की और कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में उनके लिए पार्टी में बने रहना संभव नहीं है। यहां संवाददाताओं से बातचीत में वेंकटचलम ने कहा, ‘‘ऐसी परिस्थितियों में, जिनमें मेरे लिए द्रविड़ मुनेत्र कषगम के साथ आगे बढ़ना संभव नहीं है, मैंने आज इस आंदोलन से अलग होने का फैसला किया है।’’ हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका पार्टी छोड़ने का फैसला द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन के साथ किसी मतभेद के कारण नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हम दोनों के बीच प्रेम और स्नेह में कोई कमी नहीं है।

उनके प्रति मेरे मन में जो सम्मान और आदर है, वह हमेशा बना रहेगा।’’ वेंकटचलम ने कोडिवेरी संयुक्त पेयजल परियोजना से संबंधित एक सरकारी आदेश (जीओ) की प्रति भी साझा की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पेरुंदुरई और उथुकुली पंचायत संघों के लिए लागू की गई थी, लेकिन चेनिमलाई संघ की छह ग्राम पंचायतों को पानी की आपूर्ति से बाहर रखा गया, जबकि एसआईपीसीओटी क्षेत्र से निकलने वाले औद्योगिक और रंगाई कारखानों के अपशिष्ट से ये पंचायतें गंभीर रूप से प्रभावित हैं और उन्हें पानी उपलब्ध कराने के लिए स्पष्ट प्रशासनिक मंजूरी दी गई थी। उन्होंने जिलाधिकारी से इन छूटी हुई पंचायतों को भी पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया।

वेंकटचलम ने 2012 और 2013 के दौरान अन्नाद्रमुक सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पर्यावरण विभागों का कार्यभार संभाला था। उस समय जे जयललिता मुख्यमंत्री थीं। उन्होंने बताया कि पहले के मतभेदों के कारण अन्नाद्रमुक छोड़ने के बाद उन्होंने द्रमुक में मुख्य रूप से स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा कराने के उद्देश्य से प्रवेश किया था।

इनमें कोडिवेरी पेयजल योजना और अतिकडवु-अविनाशी भूजल पुनर्भरण परियोजना प्रमुख थीं। वेंकटचलम ने कहा कि वह केवल राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए राजनीति नहीं करते और पेरुंदुरई विधानसभा क्षेत्र के कल्याण एवं विकास के लिए समर्पित होकर काम करते रहेंगे।

Continue reading on the app

Baal Aadhaar: बच्चों का आधार कार्ड नीला क्यों होता है? 5 और 15 साल की उम्र में जरूर करें ये काम

Baal Aadhaar Card: बाल आधार का कलर नीला क्यों होता है। जानिए ब्लू आधार और सामान्य आधार में क्या फर्क है? 5 व 15 साल की उम्र में कौन-से बायोमैट्रिक अपडेट जरूरी हैं? पूरी डिटेल।

Continue reading on the app

  Sports

1280 किलोमीटर साईकिल चलाकर सूर्यकुमार से मिलने पहुंचा फैन, SKY ने दिया खास गिफ्ट

क्रिकेट के प्रति फैंस की दीवानगी के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे, लेकिन सूर्यकुमार यादव के इस फैन ने जो किया, वह वाकई खास है. उत्तर प्रदेश से एक फैन अपने पसंदीदा क्रिकेटर और भारत को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव से मिलने के लिए साइकिल से मुंबई पहुंच गया. उसने करीब 1,280 किलोमीटर का सफर तय किया और आखिरकार अपने पसंदीदा स्टार से मुलाकात का सपना पूरा कर लिया. सूर्या ने भी फैन को निराश नहीं किया और उसे खास गिफ्ट देकर इस मुलाकात को और यादगार बना दिया. Tue, 1 Sep 2026 00:07:53 +0530

  Videos
See all

SCO Summit 2026 के लिए Kyrgyzstan पहुंचे PM Modi और President Putin, दोनों नेताओं की हुई मुलाकात #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T20:00:29+00:00

Viral Video | दोस्तों से हुआ झगड़ा, 150 फीट ऊपर चढ़ गया युवक | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T20:00:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers