Uttarakhand Flood Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा! उफान पर नदियां
Uttarakhand Flood Alert: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि अगले कुछ दिनों तक भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. देहरादून समेत कई इलाकों में तेज बारिश और गरज-चमक की संभावना है. लगातार बारिश के बीच नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो-
'रामायण' में 'क्राइम पेट्रोल' का ये एक्टर बनेगा रणबीर कपूर का ससुर, पर्दे पर निभाएगा सीता के पिता का किरदार
Ramayana Ranbir Father In Law: नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) इंडियन सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म मानी जा रही है. इस फिल्म का स्केल इनता बड़ा है कि इसे 4,000 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया जा रहा है. इसके भव्य विजुअल्स और वीएफएक्स पर पानी की तरह पैसा बहाया गया है. फिल्म की यही चीज लोगों का ध्यान खींच रही है. इसकी रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. इसका ट्रेलर पिछले महीने जुलाई में रिलीज हुआ. जिसमें कई बड़े कैरेक्टर की बड़ी झलक देखने को मिली थी. वहीं, रणबीर कपूर ने राम के किरदरार और यश ने रावण के किरदार से सबका ध्यान खींचा. हालांकि, कुछ किरदार को अभी दिखाया गया नहीं गया है. इसमें एक नाम की भी बहुत चर्चा है, जो फिल्म में रणबीर के ससुर का किरदार निभा रहा है. आइए जानते हैं कि वह एक्टर कौन है.
'रामायण' में 'क्राइम पेट्रोल' का ये एक्टर बनेगा रणबीर कपूर का ससुर
फिल्म रामायण की अनाउंस के साथ ही इसको लेकर बज बना हुआ है. इसके एक-एक कैरेक्टर के बारे में जानने के लिए लोगों में बड़ी दिलचस्पी बनी हुई है. हालांकि, ट्रेलर रिलीज के बाद कई कैरेक्टर का खुलासा हो गया था कि कौन किस किरदार में नजर आएगा. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. अब रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के एक और अहम कैरेक्टर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि रामायण में राजीव कुमार राजा जनक के किरदार में नजर आएंगे, जो क्राइम पेट्रोल में भी नजर आ चुके हैं. रामायण में वह साई के पिता तो रणबीर के ससुर का रोल निभाते हुए दिखाई देंगे.
क्राइम पेट्रोल में भी नजर आ चुके हैं राजीव कुमार
बता दें कि राजीव कुमार टीवी और बॉलीवुड जगत के एक बेहतरीन और जाने-माने एक्टर हैं , जो अक्सर क्राइम पेट्रोल में नजर आते हैं. वह अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. राजीव कुमार इस समय मीडिया में जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं, जब से उनका नाम रामायण फिल्म के साथ जुड़ा है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर इस मेगा-बजट फिल्म में उनकी इस एंट्री को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है. छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद अब वह बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. फिल्म में उनको देखने के लिए फैंस का काफी एक्साइटेड हैं.
ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में हुईं गौरव खन्ना की वापसी, ये कंटेस्टेंट हुआ बाहर, अब इन लोगों के बीच होगा स्टंट का खेल
रामायण में चेतन हंसराज बने यश के नाना
आपको बता दें कि रामायण में रावण के नाना 'माली' का किरदार 45 साल के चेतन हंसराज निभा रहे हैं. उन्होंने बताया था, 'राजा माली एक अहम किरदार है जिनका नाम इतिहास में भी दर्ज है. इसमें मेरे यश के साथ जबरदस्त सीन हैं. स्क्रीन पर उन्हें देखना बहुत अच्छा लगता है, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी.' इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें छह-मोशन-कैप्चर किदारों का ऑफर मिला था. जिनमें से एक रावण के भाइयों का और एक राक्षक का किरदार भी शामिल है. हालांकि, उन्होंने बाकी के किरदारों की पहचान उजागर नहीं की, लेकिन वह इसके लिए बेहद एक्साइटेड हैं.
वहीं, फिल्म के बाकी के किरदारों के बारे में बात करें तो रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश रावण, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण के अलावा लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, इंदिरा कृष्णन, कुणाल कपूर, अंजिक्य देव, अरुण गोविल और शीबा चड्ढा समेत कई कलाकार नजर आएंगे. रामायण का पहला पार्ट 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगा, वहीं, बाहर दूसरे देशो में इसे दो दिन पहले 6 नवंबर को रिलीज किया जाएगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









