Responsive Scrollable Menu

'रामायण' में 'क्राइम पेट्रोल' का ये एक्टर बनेगा रणबीर कपूर का ससुर, पर्दे पर निभाएगा सीता के पिता का किरदार

Ramayana Ranbir Father In Law: नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) इंडियन सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म मानी जा रही है. इस फिल्म का स्केल इनता बड़ा है कि इसे 4,000 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया जा रहा है. इसके भव्य विजुअल्स और वीएफएक्स पर पानी की तरह पैसा बहाया गया है. फिल्म की यही चीज लोगों का ध्यान खींच रही है. इसकी रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. इसका ट्रेलर पिछले महीने जुलाई में रिलीज हुआ. जिसमें कई बड़े कैरेक्टर की बड़ी झलक देखने को मिली थी. वहीं, रणबीर कपूर ने राम के किरदरार और यश ने रावण के किरदार से सबका ध्यान खींचा. हालांकि, कुछ किरदार को अभी दिखाया गया नहीं गया है. इसमें एक नाम की भी बहुत चर्चा है,  जो फिल्म में रणबीर के ससुर का किरदार निभा रहा है. आइए जानते हैं कि वह एक्टर कौन है. 

'रामायण' में 'क्राइम पेट्रोल' का ये एक्टर बनेगा रणबीर कपूर का ससुर

फिल्म रामायण की अनाउंस के साथ ही इसको लेकर बज बना हुआ है. इसके एक-एक कैरेक्टर के बारे में जानने के लिए लोगों में बड़ी दिलचस्पी बनी हुई है. हालांकि, ट्रेलर रिलीज के बाद कई कैरेक्टर का खुलासा हो गया था कि कौन किस किरदार में नजर आएगा. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. अब रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के एक और अहम कैरेक्टर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि रामायण में राजीव कुमार राजा जनक के किरदार में नजर आएंगे, जो क्राइम पेट्रोल में भी नजर आ चुके हैं. रामायण में वह साई के पिता तो रणबीर के ससुर का रोल निभाते हुए दिखाई देंगे. 

क्राइम पेट्रोल में भी नजर आ चुके हैं राजीव कुमार

बता दें कि राजीव कुमार टीवी और बॉलीवुड जगत के एक बेहतरीन और जाने-माने एक्टर हैं , जो अक्सर क्राइम पेट्रोल में नजर आते हैं. वह अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. राजीव कुमार इस समय मीडिया में जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं, जब से उनका नाम रामायण फिल्म के साथ जुड़ा है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर इस मेगा-बजट फिल्म में उनकी इस एंट्री को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है. छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद अब वह बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. फिल्म में उनको देखने के लिए फैंस का काफी एक्साइटेड हैं. 

ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में हुईं गौरव खन्ना की वापसी, ये कंटेस्टेंट हुआ बाहर, अब इन लोगों के बीच होगा स्टंट का खेल

रामायण में चेतन हंसराज बने यश के नाना

आपको बता दें कि रामायण में रावण के नाना 'माली' का किरदार 45 साल के चेतन हंसराज निभा रहे हैं. उन्होंने बताया था, 'राजा माली एक अहम किरदार है जिनका नाम इतिहास में भी दर्ज है. इसमें मेरे यश के साथ जबरदस्त सीन हैं. स्क्रीन पर उन्हें देखना बहुत अच्छा लगता है, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी.' इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें छह-मोशन-कैप्चर किदारों का ऑफर मिला था. जिनमें से एक रावण के भाइयों का और एक राक्षक का किरदार भी शामिल है. हालांकि, उन्होंने बाकी के किरदारों की पहचान उजागर नहीं की, लेकिन वह इसके लिए बेहद एक्साइटेड हैं.

वहीं, फिल्म के बाकी के किरदारों के बारे में बात करें तो रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश रावण, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण के अलावा लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, इंदिरा कृष्णन, कुणाल कपूर, अंजिक्य देव, अरुण गोविल और शीबा चड्ढा समेत कई कलाकार नजर आएंगे. रामायण का पहला पार्ट 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगा, वहीं, बाहर दूसरे देशो में इसे दो दिन पहले 6 नवंबर को रिलीज किया जाएगा.

Continue reading on the app

मध्य प्रदेश में बाढ़ का हाहाकार: मंदाकिनी नदी के उफान से सतना और चित्रकूट में भारी तबाही

Madhya Pradesh Flood: मध्य प्रदेश के सतना जिले और धार्मिक नगरी चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से विनाशकारी बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. नदी के उफान ने पूरे इलाके में भारी तबाही मचाई है, जिसके कारण आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है.  बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में घुसने से चित्रकूट के घरों और दुकानों की हालत बेहद खराब हो गई है. सड़कें, घर और दुकानें पूरी तरह से कीचड़ और गाद (सिल्ट) से पटी पड़ी हैं.  लोगों का घर-गृहस्थी और दुकानों का सामान पानी में बह गया है या मलबे में दब गया है. हालात इतने गंभीर हैं कि लोगों का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है और वे अपने रोजमर्रा और खाने-पीने के जरूरी सामान को मलबे में ढूंढने को मजबूर हैं. कई घरों और दुकानों में अभी भी पानी घुसा हुआ है, जिससे लोगों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है. विनाशकारी बाढ़ के बाद भी इलाके में हालात अभी तक सामान्य नहीं हो पाए हैं और हर तरफ सिर्फ बर्बादी का मंजर ही नजर आ रहा है.

 
 

Continue reading on the app

  Sports

1280 किलोमीटर साईकिल चलाकर सूर्यकुमार से मिलने पहुंचा फैन, SKY ने दिया खास गिफ्ट

क्रिकेट के प्रति फैंस की दीवानगी के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे, लेकिन सूर्यकुमार यादव के इस फैन ने जो किया, वह वाकई खास है. उत्तर प्रदेश से एक फैन अपने पसंदीदा क्रिकेटर और भारत को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव से मिलने के लिए साइकिल से मुंबई पहुंच गया. उसने करीब 1,280 किलोमीटर का सफर तय किया और आखिरकार अपने पसंदीदा स्टार से मुलाकात का सपना पूरा कर लिया. सूर्या ने भी फैन को निराश नहीं किया और उसे खास गिफ्ट देकर इस मुलाकात को और यादगार बना दिया. Tue, 1 Sep 2026 00:07:53 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Tragedy के बीच मिला ‘Miracle House’.. भयंकर सैलाब के बीच कैसे बची इमारत ? | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T22:39:19+00:00

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी? | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T22:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers