Responsive Scrollable Menu

Explainer: हिमांशी-आसिम के झगड़े में कैसे कूदीं भव्या सिंह? CCTV दावे के बाद लीगल नोटिस तक पहुंचा मामला

Asim Riaz-Himanshi Khurana Controversy: बिग बॉस 13 के फेमस कपल रहे आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का रिश्ता खत्म हुए करीब तीन साल हो चुके हैं. लेकिन हाल के दिनों में दोनों के बीच शुरू हुई बयानबाजी ने एक बार फिर पुराने विवादों को सुर्खियों में ला दिया है. मामला तब और गहरा गया जब रोडीज और स्प्लिट्सविला फेम भव्या सिंह की इस विवाद में एंट्री हो गई और इसके बाद  आसिम रियाज ने उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया. तो चलिए जानते हैं, क्या है ये पूरा विवाद.

कहां से शुरू हुआ पूरा विवाद?

दरअसल, आसिम और हिमांशी ने एक दूसरे से रिश्ता खत्म कर दिया था और इसकी वजह दोनों का अलग धर्म से होना बताया था. लेकिन अब करीब 3 साल बाद  हिमांशी खुराना ने पारस छाबड़ा को दिए इंटरव्यू में अपने रिश्ते और ब्रेकअप के बारे में बात की. हिमांशी ने कहा कि उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए कहा गया था और इसके लिए वो राजी भी हो गई थी. लेकिन फिर एक दिन उनके मन में सवाल आया कि उन्हें दफनाया जाएगा या फिर जलाया और इसी सोच ने उनका फैसला बदला और वो रिश्ते से बाहर आईं. 

आसिम रियाज ने किया पलटवार

हिमांशी के धर्म परिवर्तन का दावा करने के बाद आसिम भी चुप नहीं बैठे और उन्होंने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा. आसिम ने कहा कि उन्होंने किसी को भी धर्म बदलने के लिए नहीं कहा. रैपर ने पोस्ट में लिखा-  'मैंने एक बार भी कभी किसी से अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा. असल में मैंने तुम्हें फिटनेस के लिए मोटिवेट किया था.' आसिम ने आगे ये भी दावा किया कि जब वो उस व्यक्ति से मिले थे, तब उसकी फिटनेस और शेप आज की तरह नहीं थी. इसके अलावा आसिम ने कई सबूत भी पेश करने की बात की. आसिम का ये बयान सीधे तौर पर हिमांशी के दावे का जवाब था. लेकिन दोनों में से किसी ने भी एक दूसरे का नाम नहीं लिया.

ये भी पढ़ें- 'तुम किस हद तक गिर सकती हो', धर्म परिवर्तन के आरोप पर भड़के आसिम रियाज, हिमांशी खुराना की लगाई क्लास

'जबरन धर्म परिवर्तन' की बात से इंकार

आसिम के पोस्ट के बाद फिल हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया एक्स पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा और 'जबरन धर्म परिवर्तन' की बात से इंकार किया. उन्होंने लिखा- 'मैंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में लोगों से बात करते हुए सम्मान और समझदारी बरती है. चाहे वो मेरा बिग बॉस का एक्सपीरियंस हो, मेरा आध्यात्मिक सफर हो या फिर मेरी हेल्थ से जुड़े मामले. मैंने अपनी जिंदगी के हर स्टेज को ईमानदारी से लोगों के साथ शेयर किया है और कभी भी उन्हें किसी का अपमान करने या किसी को निशाना बनाने के बहाने की तरह इस्तेमाल नहीं किया. मैंने कभी 'जबरन धर्म परिवर्तन' जैसी कोई बात नहीं कही थी. ये नैरेटिव लोगों और मीडिया ने बनाया.' 

फुटेज लीक करने की धमकी

पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस हिमांशी ने अपने पोस्ट मे आगे दो साल पहले की फुटेज लीक करने की भी धमकी दी. उन्होंने लिखा- ' जब मेरी सेहत का मजाक उड़ाया जाता है और मेरी परेशानियों पर सवाल उठाए जाते हैं, तो मुझे लगता है कि अब एक सीमा तय करने का समय आ गया है. अगर हम सबूतों की बात करने वाले हैं, तो फिर हर चीज की बात करते हैं. मैं सबूत सामने रखने के लिए तैयार हूं. सीसीटीवी फुटेज, रिकॉर्डिंग...,आपको 27 नवंबर 2023 की सुबह का वो वक्त याद होगा, जो धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले और मेरे साथ हुई हिंसा से जुड़ा है.'

ये भी पढ़ें- 'इस्लाम कबूलने के लिए बनाया जा रहा था दबाव', हिमांशी खुराना का बड़ा खुलासा, आसिम रियाज ने पूजा-पाठ पर लगाई थी रोक

बीच में कैसे आईं भव्या सिंह?

वहीं, जब आसिम और हिमांशी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था, तभी भव्या सिंह ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में इस मामले पर टिप्पणी की. भव्या ने दावा किया कि उन्होंने काफी समय पहले सुना था कि आसिम और हिमांशी के रिश्ते में हिंसा हुई थी. उन्होंने कहा कि आसिम हिमांशी को मारता था, इस वजह से दोनों का ब्रेकअप हुआ था. वहीं, जिस CCTV फुटेज को लीक करने की धमकी हिमांशी ने दी थी, उसे लेकर भव्या ने दावा किया कि उसमें कथित तौर पर आसिम हिमांशी को धक्का देते और थप्पड़ मारते दिखाई देते हैं.

भव्या को भेजा गया लीगल नोटिस

भव्या के बयान ने पूरे विवाद को नया मोड़ दे दिया और सोशल मीडिया पर उनके बयान के क्लिप्स तेजी से वायरल होने लगे. कई लोगों ने इसे हिमांशी के दावों से जोड़कर देखना शुरू कर दिया. ऐसे में आसिम रियाज बुरी तरह भड़क गए और ये मामला कानून तक जा पहुंचा. आसिम ने कील सुहैल शरीफ के जरिए भव्या सिंह और उन मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सीज एंड डिसिस्ट नोटिस भेजा है, जिन्होंने इन दावों को शेयर किया. नोटिस में कहा गया कि भव्या के बयान झूठे, अप्रमाणित और मानहानिकारक हैं. इसके अलावा नोटिस में 72 घंटे के अंदर  विवादित कंटेंट हटाने के लिए कहा गया है.

CCTV फुटेज वाला दावा कितना सच?

इस बीच अब सोशल मीडिया पर जो सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है वो ये है कि भव्या सिंह ने जिस CCTV फुटेज का जिक्र किया, क्या वो सच है. वैसे हिमांशी ने इससे पहले कहा था कि वो वीडियो लीक कर सकती है, लेकिन उन्होंने अब तक ऐसा नहीं किया है. दूसरी ओर आसिम लगातार इन आरोपों को झूठा बताते रहे हैं. फिलहाल इस मामले ने कानूनी मोड़ ले लिया है और अगर भव्या  नोटिस का जवाब नहीं देते या संबंधित प्लेटफॉर्म्स कंटेंट नहीं हटाते, तो आसिम की टीम अदालत का रुख कर सकती है.

FAQs

1. आसिम और हिमांशी का ब्रेकअप क्यों हुआ?
-अलग धर्म को दोनों ने ब्रेकअप की वजह बताई थी.

2. भव्या सिंह ने क्या दावा किया?
- भव्या सिंह ने आसिम पर हिमांशी के साथ मारपीट का आरोप लगाया और CCTV फुटेज का जिक्र किया.

3. आसिम ने भव्या को लीगल नोटिस क्यों भेजा?
-आसिम ने उनके आरोपों को झूठा और मानहानिकारक बताया और 72 घंटे का टाइम दिया है.

4. क्या CCTV फुटेज सामने आई है?
-नहीं, अभी तक कथित CCTV फुटेज को पब्लिक नहीं किया गया.

ये भी पढ़ें- आसिम रियाज के 'सबूत' वाले बयान पर भड़कीं हिमांशी खुराना, दो साल पहले की CCTV फुटेज लीक करने की दी धमकी

Continue reading on the app

ताजी भिण्डी का मजा करना है दोगुना, गमले में ऐसे करें इसकी आसानी से बागवानी, जानिये सही तरीका

गमले में भिंडी उगाना बहुत ही आसान है. इसके लिये 12-15 इंच गहरा गमला, हल्की मिट्टी, 6-8 घंटे धूप और नियमित पानी दें. 45-60 दिनों में फसल तैयार हो जाती है. फिर इसे तोड़कर ताजी भिण्डी की सब्जी का मजा लीजिये.

Continue reading on the app

  Sports

Pakistan Cricket में कप्तान का 'Musical Chairs', Babar Azam-Shaheen Afridi की जंग से टीम बर्बाद?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम मैदान पर संघर्ष कर रही है, और पर्दे के पीछे भी बहुत कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लगातार टेस्ट हार के कारण कप्तान बाबर आज़म पर दबाव बढ़ गया है। उनकी रणनीति बनाने की क्षमता और बल्लेबाज़ी फ़ॉर्म, दोनों पर सवाल उठ रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली का दावा है कि बाबर और मुख्य तेज़ गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। उन्होंने इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों के बीच के तनाव को पिछले कुछ सालों से राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन का मुख्य कारण बताया है।
 

इसे भी पढ़ें: India A के खिलाफ सीरीज के लिए 14 सदस्यीय Australia A टीम घोषित, 22 सितंबर से पुडुचेरी में मुकाबले


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए कप्तानी 'म्यूज़िकल चेयर्स' के खेल जैसी हो गई है। मोहम्मद रिज़वान, बाबर आज़म, शाहीन अफ़रीदी और शान मसूद जैसे खिलाड़ियों ने बार-बार एक-दूसरे को कप्तानी सौंपी है। बासित का मानना ​​है कि जब बाबर और शाहीन के बीच कप्तानी को लेकर विवाद हुआ, तो पाकिस्तान क्रिकेट सबसे निचले स्तर पर पहुँच गया। बासित ने 'गेम प्लान' शो में कहा कि बाबर आज़म एक मज़बूत कप्तान नहीं हैं। मैं यह बात इंग्लैंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर नहीं कह रहा हूँ। उन्होंने कई गलत फ़ैसले लिए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट के पतन का मुख्य कारण शाहीन और बाबर के बीच की अनबन है। जिस दिन कप्तानी को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हुआ, उसी दिन पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद हो गया।

उन्होंने आगे कहा कि कई बयान दिए गए कि शाहीन एक बहुत अच्छे बॉलर हैं और बाबर एक बहुत अच्छे बैटर हैं। यह अनबन जिसने भी पैदा की, उसके बुरे नतीजे अब दिखाई दे रहे हैं। इस बीच, PCB ने इंग्लैंड के खिलाफ़ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान की टीम में बड़े बदलाव किए हैं। टीम के लगभग आधे खिलाड़ियों को बदल दिया गया है और हेड कोच सरफ़राज़ अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को हटा दिया गया है।

ये बदलाव पाकिस्तान की दूसरे टेस्ट में 194 रनों से हार के बाद किए गए हैं, जिससे इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की ऐसी बढ़त बना ली है जिसे अब तोड़ा नहीं जा सकता। पाकिस्तान ने सैम अयूब और अब्दुल्ला फ़ज़ल के साथ-साथ पाँच ऐसे खिलाड़ियों को भी टीम में बुलाया है जिन्होंने अभी तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है; इन दोनों खिलाड़ियों का कुल अनुभव सिर्फ़ 10 मैचों का है। जिन पाँच नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, वे हैं अराफ़ात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बेग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रज़ाउल्लाह। माइक हेसन और एशले नोफ़के, जो पाकिस्तान की व्हाइट-बॉल टीम के लिए क्रमशः हेड कोच और बॉलिंग कोच हैं, वे भी टेस्ट कोचिंग स्टाफ़ में शामिल हो गए हैं।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Tue, 01 Sep 2026 12:10:00 +0530

  Videos
See all

China Exposed in Nepal LIVE Updates: नेपाल में जलप्रलय, चीन का खेल खत्म? | Flood News | Xi Jinping #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T07:11:55+00:00

SCO Summit Bishkek: Putin के गले पड़ते दिखे Pakistan PM Shehbaz Sharif। PM Narendra Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T07:09:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers