Responsive Scrollable Menu

2027 विधानसभा चुनाव पर मायावती का फोकस, जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर की चर्चा

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में संगठन की अहम बैठक कर रही हैं. इस बैठक में दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के बेटे प्रिंस युकेश सिंह भी पहली बार शामिल हुए हैं. बैठक की शुरुआत में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया.

2027 के चुनाव पर मायावती का फोकस

लखनऊ में हो रही इस बैठक में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों से पार्टी के जिलाध्यक्ष, मंडल स्तर के पदाधिकारी और विधानसभा प्रभारियों समेत 600 से ज्यादा कार्यकर्ता और नेता पहुंचे हैं. बैठक का मुख्य एजेंडा 2027 में होने वाला उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव है. इसमें पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, विधानसभा क्षेत्रों में गतिविधियां बढ़ाने और संभावित प्रत्याशियों के चयन जैसे मुद्दों पर चर्चा की जा रही है. मायावती पिछली बैठकों में पदाधिकारियों को दिए गए निर्देशों की भी समीक्षा कर रही हैं. माना जा रहा है कि बैठक के दौरान वह नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर नए निर्देश दे सकती हैं.

ये भी पढ़ें: भगवंत मान ने केजरीवाल और सिसोदिया संग श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात, पंजाब की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

आकाश आनंद बैठक में नहीं पहुंचे

मायावती के भतीजे और बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद सोमवार की बैठक में मौजूद नहीं हैं. बताया जा रहा है कि आज की बैठक पूरी तरह उत्तर प्रदेश में पार्टी की तैयारियों पर केंद्रित है. आकाश आनंद के 3 सितंबर को होने वाली बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने की संभावना है.

कौन हैं प्रिंस युकेश सिंह?

दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे थे. लंबे समय से ब्रेन कैंसर से जूझने के बाद 5 अगस्त को उनका निधन हो गया था. उनके परिवार में पत्नी पुष्पा सिंह, बेटी यामिनी और बेटा प्रिंस युकेश सिंह हैंउमाशंकर सिंह ने अपने बेटे युकेश की शादी 2024 में यूपी सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह की भतीजी कनिका सिंह से कराई थी. इस शादी में मायावती भी शामिल हुई थीं. युकेश फिलहाल अपने पिता की कंपनी ‘CS इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड’ में CEO की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह अब तक सक्रिय राजनीति में ज्यादा नजर नहीं आए हैं. हालांकि, उमाशंकर सिंह के निधन के बाद से उन्हें परिवार की राजनीतिक विरासत का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है.

मायावती ने पहले भी दिया था संकेत

उमाशंकर सिंह के निधन के बाद मायावती ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा था कि उमाशंकर उन्हें अपनी सगी बहन की तरह मानते थे. उन्होंने यह भी कहा था कि उमाशंकर ने मुश्किल समय में भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा. मायावती ने उस समय संकेत दिया था कि अगर परिवार की इच्छा होगी तो उनके बेटे को राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा और उन्हें वही सम्मान देने की कोशिश की जाएगी, जो उमाशंकर सिंह को पार्टी में मिला था. इसी बयान के बाद से युकेश के सक्रिय राजनीति में आने की संभावनाओं को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं. सोमवार को बसपा की अहम बैठक में उनकी मौजूदगी ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है.

ये भी पढ़ें: वाइब्रेंट गुजरात 2027 से निवेश और रोजगार को मिलेगा नया प्रोत्साहन, विनिर्माण और नई तकनीकों के दम पर विकास की नई उड़ान की तैयारी: इंडस्ट्री लीडर्स

30 से ज्यादा सीटों पर प्रभारी घोषित

बसपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी अब तक 30 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी घोषित कर चुकी है. वहीं, करीब 50 से अधिक संभावित नामों को शॉर्टलिस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है. जिन विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी घोषित किए जा चुके हैं, वहां पार्टी ने जनसंपर्क और संगठन से जुड़ी गतिविधियां भी शुरू कर दी हैं. आकाश आनंद भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को गति दे रहे हैं. वह हाथरस की सादाबाद और जेवर में चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं. इसके अलावा पश्चिमी यूपी के प्रभारी मुनकाद अली और प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलनों के जरिए संगठन को सक्रिय करने में जुटे हैं. अब नजर इस बात पर है कि बसपा 2027 के विधानसभा चुनाव में किस रणनीति के साथ मैदान में उतरती है और क्या मायावती अपने पुराने नेताओं के राजनीतिक उत्तराधिकारियों को भी पार्टी में नई जिम्मेदारियां देती हैं.

Continue reading on the app

Nepal Flood : नेपाल में बाढ़ के बाद बड़ा सफाई अभियान, सड़कों से हटाया जा रहा मलबा!| Nepal Tunnel |

Nepal Flood : नेपाल में बाढ़ के बाद बड़ा सफाई अभियान, सड़कों से हटाया जा रहा मलबा!| Nepal Tunnel | Shorts | #Nepal #NepalNews #RescueOperation #NepalViralVideo news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, sco summit 2026, nepal flash floods, rss chief mohan bhagwat newyork event, sir draft voter list delhi, umar khalid bail plea, ankit baliyan murder case, AIMPLB sharia campaign, dusu elections 2026, modi putin meeting, H1N1 cases

Continue reading on the app

  Sports

Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी में गजब ड्रामा, ऐसा हुआ तो सिक्का उछालकर होगा विजेता का फैसला, जानिए BCCI का नियम

Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन आमने-सामने हैं. इस मुकाबले में एक चौंकाने वाली घटना देखने को मिली है, जिसका असर मैच के नतीजे पर पड़ सकता है. Mon, 31 Aug 2026 22:55:44 +0530

  Videos
See all

Nepal flash flood: Nepal embassy पहुंचे Rajnath Singh, अचानक आई बाढ़ से हुई मौतों पर जताया शोक #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T17:43:21+00:00

Mirzapur IAS Ticket Congress Rumours: मिर्जापुर से 'IAS' को टिकट दे रही है कांग्रेस ! | #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T17:44:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers