Responsive Scrollable Menu

चांदी ₹8,437 गिरकर ₹2.35 लाख पर आई:ऑलटाइम हाई से ₹1.51 लाख नीचे आई, सोना आज ₹4,453 गिरकर ₹1.55 लाख का 10 ग्राम हुआ

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 31 अगस्त को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 4,453 रुपए गिरकर 1.55 लाख रुपए हो गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 8,437 रुपए गिरकर 2.35 लाख रुपए पर आ गई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार कच्चे तेल की कीमत में तेजी के कारण सोने और चांदी में गिरावट आई है। अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान के एक द्वीप पर हमला किया है। ईरान ने भी जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 31 अगस्त 2026 ऑल टाइम हाई से 1.51 लाख रुपए गिरी चांदी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 21 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 1.51 लाख रुपए सस्ती हो गई है। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

Continue reading on the app

'लगातार ठिकाने बदल रहे थे आरोपी,' अंकित बालियान शूटर एनकाउंटर में DGP ने खोले बड़े राज

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या और उसकी हत्या के आरोपियों में से दो के एकाउंटर ने उत्तर प्रदेश में सनसनी मचा दी है. इस मामले में लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने इस मामले में एक प्रेस वार्ता की और अहम जानकारियां दीं. डीजीपी राजीव कृष्णा ने बताया कि अंकित बालियान की हत्या सोजी समझी साजिश के तहत की गई. उन्होंने बताया कि किस तरह आरोपी लगातार अंकित की मूवमेंट पर नजर रख रहे थे. यही नहीं वह लगातार अपने लोकेशन यानी ठिकाने भी बदल रहे थे.

खबर अपडेट हो रही है..

Continue reading on the app

  Sports

एक युग का अंत, महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह ऐलान सोमवार को किया। हाल ही में फीफा विश्व कप में उनकी टीम उप विजेता रही थी। Mon, 31 Aug 2026 20:55:21 +0530

  Videos
See all

Bhopal CJP Meeting Ruckus: भोपाल से उल्टे पैर भागे 'कॉकरोच'? | Abhijeet dipke | Viral News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T15:45:08+00:00

Rules Changes From 1st September: 1 सितंबर से बदल जाएगा सबकुछ! | LPG | FD | ITR | Milk Price | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T15:45:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers