Responsive Scrollable Menu

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का फर्स्ट लुक जारी, फिर लौटे अजय देवगन और तब्बू, जयदीप अहलावत-प्रकाश राज की भी हुई दमदार एंट्री

Drishyam: The Conclusion: अजय देवगन की पॉपुलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचने वाली है. फिल्म के तीसरे और अंतिम पार्ट ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है. ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म के कई अहम किरदारों के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिए हैं. इन पोस्टर्स में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर की वापसी देखने को मिल रही है. वहीं, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की भी इस फ्रेंचाइजी में एंट्री हुई है. फिल्म की कहानी एक बार फिर विजय सालगांवकर और उसके परिवार के आसपास घूमती नजर आएगी. विजय का किरदार अजय देवगन निभा रहे हैं. वो एक बार फिर अपने परिवार को मुश्किलों से बचाने की कोशिश करते दिखाई देंगे.

फिर विजय सालगांवकर बनेंगे अजय देवगन

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के सबसे खास किरदार विजय सालगांवकर की भूमिका में अजय देवगन एक बार फिर नजर आएंगे. पिछले दोनों पार्ट में विजय ने अपने परिवार को बचाने के लिए पुलिस से लेकर कई मुश्किल हालात का सामना किया था. फिल्म के तीसरे पार्ट में भी विजय के सामने एक नई चुनौती होगी. मेकर्स की ओर से जारी फर्स्ट लुक में अजय देवगन को उनके पुराने अंदाज में देखा जा सकता है. वहीं, श्रिया सरन एक बार फिर विजय की पत्नी नंदिनी सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगी. विजय और नंदिनी का परिवार एक बार फिर मुश्किलों में घिरता दिखाई देगा.

बदले अंदाज में लौटेंगी तब्बू

फिल्म में तब्बू एक बार फिर मीरा देशमुख के किरदार में वापसी कर रही हैं. पिछले दोनों पार्ट में मीरा ने विजय और उसके परिवार के खिलाफ जांच में अहम भूमिका निभाई थी. इस बार कहानी में मीरा का किरदार और भी ज्यादा व्यक्तिगत नजर आएगा. मेकर्स के मुताबिक, अपने बेटे की मौत का बदला लेने की कोशिश में मीरा की कहानी एक नए मोड़ पर पहुंचेगी. वहीं, रजत कपूर भी महेश देशमुख के किरदार में वापसी कर रहे हैं. महेश अपने बेटे को खोने के दर्द से अब भी बाहर नहीं निकल पाया है और इस वजह से उसके किरदार में भी काफी गहराई देखने को मिल सकती है.

जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की एंट्री

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में इस बार दो बड़े कलाकारों की एंट्री हुई है. जयदीप अहलावत फिल्म में राजवीर सिंह तोमर का किरदार निभाएंगे. वो क्राइम ब्रांच के एसपी के रोल में नजर आएंगे. राजवीर सिंह तोमर की एंट्री से विजय सालगांवकर की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. अब देखना होगा कि वो विजय तक पहुंचने में कामयाब होते हैं या नहीं. वहीं, प्रकाश राज फिल्म में वकील इंद्रजीत शेट्टी के किरदार में नजर आएंगे. उनका किरदार विजय और उसके परिवार के आसपास चल रही कहानी में एक अहम भूमिका निभा सकता है.

पुराने किरदार भी आएंगे नजर

फिल्म में सिर्फ नए किरदारों की एंट्री नहीं हुई है, बल्कि ‘दृश्यम’ की दुनिया से जुड़े कई पुराने कलाकार भी वापसी कर रहे हैं. कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी फिल्म का हिस्सा हैं. ऐसे में फिल्म में पुराने किरदारों और नए चेहरों का दिलचस्प मेल देखने को मिलेगा.

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की कहानी होगी नई

‘दृश्यम’ की पिछली दोनों फिल्मों को दर्शकों का काफी प्यार मिला था. अब तीसरे पार्ट की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी. फिल्म के निर्देशक और राइटर अभिषेक पाठक हैं. उनके साथ आमिल कीयान खान और परवेज शेख ने फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले पर काम किया है. मेकर्स के मुताबिक, तीसरे पार्ट के लिए नई कहानी और नया स्क्रीनप्ले तैयार किया गया है. फिल्म में पुराने सवालों और किरदारों से जुड़े कई राज सामने आने की उम्मीद है.

क्या विजय सालगांवकर का होगा ‘चेकमेट’?

‘दृश्यम’ की कहानी में अब तक विजय सालगांवकर हर बार पुलिस और जांच एजेंसियों से एक कदम आगे रहा है. लेकिन इस बार उसके सामने पहले से ज्यादा मजबूत विरोधी नजर आ रहे हैं. जयदीप अहलावत के रूप में क्राइम ब्रांच के एसपी और प्रकाश राज के रूप में एक नए वकील की एंट्री ने कहानी को और दिलचस्प बना दिया है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विजय एक बार फिर अपने परिवार को बचा पाएगा या इस बार पुलिस और कानून उसके बनाए पूरे खेल को समझने में कामयाब हो जाएंगे?

2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी फिल्म

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं. फिल्म को स्टार स्टूडियो18 और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनाया जा रहा है. फिल्म के प्रोड्यूसर्स में आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक शामिल हैं. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है. ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के फर्स्ट लुक सामने आने के बाद अब दर्शकों की नजर इसके ट्रेलर पर है. विजय सालगांवकर की कहानी इस बार किस मोड़ पर खत्म होगी और क्या वो आखिरी बार भी पुलिस को मात दे पाएगा, इसका जवाब फिल्म की रिलीज के बाद ही मिलेगा.

ये भी पढ़ें: 'दुध‍िया बदन' कहने के बाद तमन्ना भाटिया को अन्नू कपूर ने दिया 'सदा सुहागन' रहने का आशीर्वाद! भड़के लोग

Continue reading on the app

राष्ट्रपति भवन पहुंचे देहरादून के जनजातीय छात्र, राष्ट्रपति से मुलाकात कर हुए अभिभूत

Tribal students at Rashtrapati Bhavan: देहरादून के जनजातीय छात्रों के लिए रक्षाबंधन का मौका बेहद खास रहा. इस मौके पर देहरादून के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चकराता मेहरावना और कालसी के छात्र-छात्राओं को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन का भ्रमण कराया गया. 

3 दिवसीय इस शैक्षणिक भ्रमण में तीनों विद्यालयों से 5-5 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन का दौरा करने के साथ-साथ राजधानी के ऐतिहासिक और शैक्षणिक स्थलों को भी करीब से देखा. राष्ट्रपति से मुलाकात का अनुभव विद्यार्थियों के लिए खास और यादगार रहा. 

राष्ट्रपति से हुआ संवाद 

जिला सूचना अधिकारी देहरादून ने बताया कि 28 से 30 अगस्त, 2026 तक आयोजित भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. राष्ट्रपति से हुई यह आत्मीय एवं प्रेरणादायी भेंट विद्यार्थियों के लिए जीवनभर स्मरणीय अनुभव बन गई. राष्ट्रपति से संवाद ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नई ऊर्जा और देश के प्रति समर्पण की भावना को और प्रबल किया.

ऐतिहासिक-शैक्षणिक स्थलों का किया अवलोकन

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने नई दिल्ली के विभिन्न ऐतिहासिक, शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धक स्थलों का भी अवलोकन किया. इस शैक्षणिक यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष एवं पाठ्यपुस्तकों से परे प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से देश के इतिहास, संस्कृति, लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं राष्ट्रीय विरासत को समझने का अवसर मिला.

सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे भ्रमण जरूरी

जिला जनजाति कल्याण अधिकारी, देहरादून ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, व्यक्तित्व निर्माण एवं राष्ट्रीय चेतना के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. राष्ट्रपति भवन की यात्रा और राष्ट्रपति से भेंट विद्यार्थियों के लिए न केवल गौरव का विषय है, बल्कि यह उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणा का महत्वपूर्ण स्रोत भी बनेगी. 

 

Continue reading on the app

  Sports

ZIM vs NAM: 195 रन बनाकर भी किसी तरह जीता जिम्बाब्वे, नामीबिया ने फुला दीं सांसें; आखिरी ओवर में कई बार पलटा मैच

zimbabwe vs namibia t20i highlights: 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया ने 19 ओवर में 180 रन बना लिए थे. आखिरी ओवर में नामीबिया को जीत के लिए चार विकेट रहते हुए 16 रन की दरकार थी. ब्रैड इवांस ने इस ओवर में चार विकेट लेकर जिम्बाब्वे को जीत दिलाई. नामीबिया के बल्लेबाज 10 रन ही जोड़ सके. Mon, 31 Aug 2026 23:06:41 +0530

  Videos
See all

Mirzapur IAS Ticket Congress Rumours: मिर्जापुर से 'IAS' को टिकट दे रही है कांग्रेस ! | #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T17:44:44+00:00

Nepal flash flood: Nepal embassy पहुंचे Rajnath Singh, अचानक आई बाढ़ से हुई मौतों पर जताया शोक #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T17:43:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers