Responsive Scrollable Menu

कौन हैं अमीनुद्दीन खान? जिनके एक कानूनी दांव ने अभिषेक बनर्जी की नाक में कर दिया दम, कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचा मामला

पश्चिम बंगाल के फाल्टा निवासी अमीनुद्दीन खान ने अभिषेक बनर्जी के सेवाश्रय कैंप के निर्माण को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. उनका आरोप है कि बच्चों के खेलने के मैदान पर कब्जा कर कैंप के लिए निर्माण कराया गया. उन्होंने दो ढांचे गिराने की मांग की है. अदालत ने याचिका दाखिल करने की अनुमति दे दी है और इसी सप्ताह मामले की सुनवाई होगी.

Continue reading on the app

8th pay commission: 8वें पे कमीशन को लेकर बड़ी खबर, आज आखिरी मौका, चूके तो 10 साल बाद मिलेगा चांस

8th pay commission: अगर आप भी 8वें पे कमीशन के साथ नौकरी करना चाहते हैं तो आज आवेदन करने का आखिरी दिन है। यह कॉन्ट्रैक्ट आधारित जॉब है। 

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup: Thailand के खिलाफ जीत के बाद भी Shafali Verma ने बल्लेबाजी पर उठाए सवाल

 भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने कहा कि थाईलैंड की कमजोर टीम के खिलाफ महिला एशिया कप के पहले मैच में 94 रन की आसान जीत के बावजूद टीम की बल्लेबाजी इकाई को टर्न लेती पिचों पर अपनी कमियों का आकलन करना होगा। शेफाली ने 36 गेंदों में 64 रन बनाकर भारत को अच्छी शुरुआत दी। उनकी पारी में आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। लेकिन भारत के मध्य क्रम के बल्लेबाज नहीं चल पाए। एक विकेट पर 91 रन के बाद उसका स्कोर जल्द ही छह विकेट पर 127 रन हो गया और आखिर में उसने नौ विकेट पर 159 रन बनाए।

थाईलैंड की टीम इसके जवाब में 65 रन पर आउट हो गई। शेफाली ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘हम इस पर गौर करेंगे कि बल्लेबाजी में हमसे कहां गलतियां हो रही हैं और हम कहां सुधार कर सकते हैं। आज का मैच खत्म हो गया है और हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। वापस जाने पर हम इस पर विचार विमर्श करेंगे कि हम क्या सुधार कर सकते हैं और टीम के लिए और क्या योगदान दे सकते हैं।’’

हरमनप्रीत कौर (05 रन), भारती फुलमाली (14 गेंदों पर 13 रन), ऋचा घोष (00) और दीप्ति शर्मा (05) ने थाईलैंड के अनुभवहीन गेंदबाजों के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन किया। शेफाली ने कहा कि भारत को पता था कि पिच से कुछ टर्न मिलेगा और पारी आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजों को बेहतर ढंग से तालमेल बिठाने की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि हम सभी जानते हैं कि यहां की पिच टर्न लेगी। हम यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं और हम इस पिच के बारे में जानते थे।’’ शेफाली ने कहा कि नई गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘नई गेंद बल्ले पर बहुत अच्छी तरह से आ रही थी। गेंद पुरानी होने के बाद गेंद टर्न लेने लगती है।’’ शेफाली ने कहा, ‘‘दो साल पहले विश्व कप के लिए हम यहां आए थे, इसलिए मुझे यहां की परिस्थितियों का पता है और मैं तैयार थी। स्वदेश में मैं इस तरह की पिच पर खेलने का अभ्यास कर रही थी।

Mon, 31 Aug 2026 14:13:00 +0530

  Videos
See all

America में मोहन भागवत, भारत में शुरू सियासत | Mohan Bhagwat | RSS | Hindu Muslim #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T09:15:36+00:00

नंगे पैर दौड़ी मां, बेटी की फीस के लिए जीते ₹3 हजार! | #shorts #shortvideo #short #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T09:15:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers