Responsive Scrollable Menu

3 छक्के, 5 चौके... वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल मैच में मचाया तहलका, रजत पाटीदार की टीम के खिलाफ खेली शानदार पारी

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मैच ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला जा रहा है. बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वैभव ने अपने खेल में थोड़ा बदलाव किया और रजत पाटीदार की टीम के खिलाफ फिफ्टी लगा दी है. उनकी इस पारी की मदद से अब ईस्ट जोन की टीम का स्कोरबोर्ड तेजी से आगे बढ़ रहा है.

 

 

ये भी पढ़ें: महिला एशिया कप के पहले ही मैच में दीप्ति शर्मा ने रच दिया इतिहास, इस मामले में बन गईं नंबर-1 गेंदबाज

Continue reading on the app

'मेरी हत्या करवा देंगे....', भोजपुरी बवाल में तेजप्रताप यादव ने किए चौंकाने वाले दावे, बोले- 'मुझे हनीट्रैप में फंसाया'

Tej Pratap Yadav Claims Death Threats: जियो हॉटस्टार के शो ‘भोजपुरी बवाल’ में हर दिन कोई न कोई नया विवाद देखने को मिल रहा है. जी हां, शो में भोजपुरी सिनेमा के सितारों से लेकर राजनीति से जुड़े चेहरे तक अपनी निजी जिंदगी और विवादों पर खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं. इस शो में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं, वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भी अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं.

तेजप्रताप यादव ने शो में अपनी निजी जिंदगी, परिवार से दूरी और राजनीतिक विवादों को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए. वहीं अब शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है. तेजप्रताप ने दावा किया कि उन्हें धमकियां मिलती हैं और उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस होता है. उन्होंने अपने पूर्व पीए मोतीलाल पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं.

‘मुझे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई’

‘भोजपुरी बवाल’ के हालिया एपिसोड में किशोर अजवानी तेजप्रताप यादव से बातचीत करते नजर आए. इस दौरान तेजप्रताप ने अपने खिलाफ कथित साजिशों को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि वो जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और आम लोगों से आसानी से मिलते-जुलते हैं. उनके मुताबिक, उनकी इसी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए उनके आसपास के कुछ लोगों ने उनके खिलाफ माहौल बनाना शुरू किया. तेजप्रताप ने दावा किया कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर गालियां दिलवाने के लिए लोगों को पैसे तक दिए जाते थे, ताकि वो परेशान होकर राजनीति और सार्वजनिक जीवन से दूर हो जाएं.

पिता लालू यादव के पोस्ट को लेकर भी किया बड़ा दावा

बातचीत के दौरान तेजप्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के उस कथित सोशल मीडिया पोस्ट का भी जिक्र किया, जिसमें उन्हें परिवार से अलग करने की बात सामने आई थी. तेजप्रताप का दावा है कि उनके पिता ने खुद वो पोस्ट नहीं लिखा था बल्कि हरियाणा से आए एक व्यक्ति ने उनके पिता के नाम से ऐसा किया था. उन्होंने इस व्यक्ति को ‘जयचंद’ कहकर संबोधित किया. तेजप्रताप ने अपने पूर्व पीए मोतीलाल पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो विरोधियों के संपर्क में था. उन्होंने दावा किया कि मोतीलाल पार्टी का 20 लाख रुपये का फंड लेकर भाग गया और उनके साथ विश्वासघात किया. 

‘मेरी सिक्योरिटी भी हटवा दी गई’

तेजप्रताप यादव ने शो में अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की. उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ साजिश के तहत उनकी सुरक्षा हटवाई गई. उनका कहना था कि उनकी मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की भी सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा उनके लिए चिंता का विषय है. तेजप्रताप ने कहा कि अगर किसी तरह का खतरा होता है तो आखिर उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा इसी बात की उन्हें चिंता रहती है.

‘मुझे धमकियां मिलती हैं, क्या पता डायनामाइट लगवा दें’

तेजप्रताप ने अपनी जान को खतरा होने का दावा करते हुए कहा कि उन्हें धमकियां भी मिलती हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें कई इलाकों में जाना पड़ता है और ऐसे में उन्हें डर रहता है कि कहीं कोई उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश न कर दे. उन्होंने यहां तक कहा कि उन्हें लगता है कि कुछ लोग उनकी हत्या करवाना चाहते हैं और तभी शांत होंगे. हालांकि, शो में तेजप्रताप ने जिन लोगों पर आरोप लगाए उनकी तरफ से इस पूरे मामले पर क्या प्रतिक्रिया है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

पूर्व पीए मोतीलाल पर लगाए गंभीर आरोप

तेजप्रताप यादव ने अपने पूर्व पीए मोतीलाल को लेकर भी कई गंभीर दावे किए. उन्होंने आरोप लगाया कि मोतीलाल उनके आने-जाने और मुलाकातों से जुड़ी जानकारी एक कथित विरोधी व्यक्ति तक पहुंचाता था. तेजप्रताप के मुताबिक, बाद में उन्हें इस बात का पता चला. उन्होंने दावा किया कि मोतीलाल ने उनके नाम का इस्तेमाल कर कथित तौर पर ठगी भी की और उनके पैसों से कंपनी चला रहा है. तेजप्रताप ने बातचीत के दौरान एक कथित रिकॉर्डिंग का भी जिक्र किया और दावा किया कि इसमें उनके आरोपों से जुड़ी बातें मौजूद हैं. शो में उन्होंने रिकॉर्डिंग सुनाने का भी दावा किया.

‘हनी ट्रैप में फंसाया और ब्लैकमेल किया’

तेजप्रताप यादव ने अपने साथ कथित विश्वासघात की कहानी बताते हुए ब्लैकमेलिंग का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि शुरुआत में पार्टी से जुड़े कामों को पूरा करने की वजह से उन्होंने कुछ लोगों पर भरोसा करना शुरू किया. इसके बाद कथित तौर पर उन्हें ‘हनी ट्रैप’ में फंसाया गया और ब्लैकमेल किया गया. तेजप्रताप के मुताबिक, उन्हें केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी जाती थी. उन्होंने दावा किया कि इसी डर की वजह से उन्होंने कई बार पैसे भी दिए. उन्होंने कहा कि शुरुआत में वो लोगों पर भरोसा करते रहे और उनकी मदद करते रहे, लेकिन बाद में कथित तौर पर उसी भरोसे का उनके खिलाफ इस्तेमाल किया गया. तेजप्रताप ने इसे समझाते हुए भगवान शिव और भस्मासुर का उदाहरण भी दिया. उन्होंने कहा कि वो लोगों की मदद करते रहे, लेकिन बाद में उन्हीं लोगों ने उनके खिलाफ इसका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें: 'प्लीज CM योगी...', आरोपियों के एनकाउंटर के बाद सिंगर अंकित बालियान का परिवार आया सामने, मां-पिता और बहन-पत्नी ने की ये मांग

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: पाकिस्तान टीम में भूकंप! रिजवान समेत 7 खिलाड़ी बाहर, 5 अनकैप्ड चेहरों की एंट्री

Pakistan Test squad: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. टीम में कुल 7 बदलाव किए गए हैं. कई सीनियर खिलाड़ी टीम से बाहर किए गए हैं. Mon, 31 Aug 2026 23:22:59 +0530

  Videos
See all

Viral Video | मरीजों के बीच आवारा पशुओं का आतंक! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T21:00:35+00:00

Viral Video | जहाज से टकराया क्रेन का बूम, फिर लगी आग! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T21:10:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers