हिंदू पहचान किसी भाषा या पूजा पद्धति से नहीं, विविधता के सम्मान से परिभाषित : मोहन भागवत
हिंदू पहचान किसी भाषा या पूजा पद्धति से नहीं, विविधता के सम्मान से परिभाषित : मोहन भागवत
प्रयागराज के अरैल में अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, 7 घायल
जिले के यमुना नगर में नैनी थाना अंतर्गत अरैल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर कई मोटरसाइकिलों और एक दुकानदार को टक्कर मार दी जिसमें दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। डीसीपी (यमुना नगर) विवेक यादव ने बताया कि रविवार रात अरैल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर कई मोटरसाइकिलों और एक दुकानदार को टक्कर मार दी जिससे कार सवार दो लोग समेत नौ लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान भुट्टा बेचने वाले विजय भारतीया (35) और आयुष निषाद (14) की मृत्यु हो गई।
शेष घायल सात लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार कार किसी तरह अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर भुट्टा खा रहे लोगों और भुट्टा बेच रहे एक दुकानदार से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इस दुर्घटना में कार सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं। यादव ने बताया कि कार के नंबर से पता लगाने पर ज्ञात हुआ कि कार जौनपुर की थी। कार के ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
prabhasakshi








