Responsive Scrollable Menu

प्रयागराज के अरैल में अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, 7 घायल

जिले के यमुना नगर में नैनी थाना अंतर्गत अरैल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर कई मोटरसाइकिलों और एक दुकानदार को टक्कर मार दी जिसमें दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। डीसीपी (यमुना नगर) विवेक यादव ने बताया कि रविवार रात अरैल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर कई मोटरसाइकिलों और एक दुकानदार को टक्कर मार दी जिससे कार सवार दो लोग समेत नौ लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान भुट्टा बेचने वाले विजय भारतीया (35) और आयुष निषाद (14) की मृत्यु हो गई।

शेष घायल सात लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार कार किसी तरह अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर भुट्टा खा रहे लोगों और भुट्टा बेच रहे एक दुकानदार से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस दुर्घटना में कार सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं। यादव ने बताया कि कार के नंबर से पता लगाने पर ज्ञात हुआ कि कार जौनपुर की थी। कार के ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Continue reading on the app

दिल्ली में स्लीपर बस में छात्रा से गैंगरेप:47 किमी सड़क पर दौड़ती रही बस, शीशे पर पर्दे लगे थे; ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट

दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की है, पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परी चौक पर बस में बैठी। आरोपियों ने उसे कश्मीरी गेट पर छोड़ा। इस दौरान बस करीब 47 किमी सड़क पर दौड़ती रही। बस के शीशे पर पर्दे लगे थे। पुलिस ने बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार किया है। पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली और 11वीं कक्षा की छात्रा है। घर से झगड़ा करके निकली थी छात्रा, नोएडा जा रही थी दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पीड़ित का अपने घर पर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वह रात में परिवार को बिना बताए घर से निकल गई। वह नोएडा में रहने वाले अपने कजिन से मिलने जा रही थी। भारी बारिश और अंधेरा होने के कारण वह गलती से परी चौक पर उतर गई। इसी दौरान वहां से एक खाली स्लीपर बस गुजरी। छात्रा ने बारिश में फंसने के बाद मदद मांगी और बस को रुकने का इशारा किया, जिसके बाद बस रुक गई। ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे बस में बैठने दिया और बताया कि बस नोएडा सेक्टर-63 जा रही है। पुलिस के मुताबिक, बस चलने के कुछ समय बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश शुरू की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ रेप किया। छात्रा ने विरोध किया तो दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दोनों ने देर रात छात्रा को कश्मीरी गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड पर उतार दिया और वहां से फरार हो गए। डरी हुई छात्रा ने कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क कर पूरी घटना बताई। आरोपियों को बस पार्किंग से अरेस्ट किया गया, बस भी जब्त पुलिस ने दोनों आरोपियों को टिमारपुर की एक बस पार्किंग से गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस भी जब्त कर ली है। बस की फोरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना वाले दिन बस में खराबी आने के बाद आरोपी उसे मरम्मत के लिए सूरजपुर की एक वर्कशॉप में ले गए थे। मरम्मत पूरी होने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर खाली बस को टिमारपुर ले जा रहे थे, तभी परी चौक पर उनकी मुलाकात छात्रा से हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों ने बस के पर्दों वाले अंदरूनी हिस्से का इस्तेमाल देर रात सफर के दौरान अपराध छिपाने के लिए किया। जिससे बाहर से गुजर रहे लोग अंदर नहीं देख सके। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली- स्कूल में नर्सरी की बच्ची का यौन शोषण, चॉकलेट का लालच देकर गलत तरीके से छुआ दिल्ली के बवाना इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में तीन साल की छात्रा के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में स्कूल में काम करने वाले कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नर्सरी में पढ़ने वाली बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया और उसे कई बार गलत तरीके से छुआ। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: पाकिस्तान टीम में भूकंप! रिजवान समेत 7 खिलाड़ी बाहर, 5 अनकैप्ड चेहरों की एंट्री

Pakistan Test squad: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. टीम में कुल 7 बदलाव किए गए हैं. कई सीनियर खिलाड़ी टीम से बाहर किए गए हैं. Mon, 31 Aug 2026 23:22:59 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand Madarsa: उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा एक्शन! CM धामी के आदेश पर जांच तेज | Rudrapur #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T19:00:24+00:00

रजत दलाल की कार ने मारी जोरदार टक्कर! | #shorts #shortvideo #short #viralvideo #viralreels #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T19:00:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers