Responsive Scrollable Menu

योग में विशेष है 'महामुद्रा' का महत्व, शरीर ही नहीं मन को भी रखता है स्वस्थ

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय परंपरा में योगासन, प्राणायम और मुद्राओं का विशेष महत्व दिया गया है। यह शरीर को शारीरिक स्वस्थ्य रखने के साथ-साथ मन को एकाग्र, शांत और संतुलित बनाने में मदद करता है। योग की विभिन्न मुद्राओं में महामुद्रा भी अपना विशेष स्थान रखता है। यह शरीर को स्वस्थ्य रखता है और तंत्रिका तंत्र को संतुलति व ऊर्जावान बनाता है।

महामुद्रा हठ योग की एक बेहद महत्वपूर्ण और प्राचीन अभ्यास तकनीक है, जिसे महान मुद्रा भी कहा जाता है। महामुद्रा में महा शब्द की उत्पत्ति संस्कृत से हुई है, जिसका अर्थ हावभाव, मुद्रा, या मानसिक स्थिति बताया गया है। इसलिए, इस मुद्रा को महान संकेत या महान मुहर के नाम से भी जाना जाता है।

योग ग्रंथों में महामुद्रा को अमृत का सोपान कहा गया है, जिसका अर्थ है कि यह अभ्यास शरीर के विषैले तत्वों को निकालकर नई ऊर्जा से भर देता है।

आयुष मंत्रालय और योगिक परंपराओं के अनुसार, महामुद्रा एक उन्नत हठयोग अभ्यास है, जो मानसिक शांति, शारीरिक ऊर्जा के संतुलन और आध्यात्मिक विकास के लिए अत्यंत प्रभावशाली है। यह तनाव कम करने और रक्त परिसंचरण में सुधार में सहायक मानी जाती है।

यह इडा, पिंगला और सुषुम्ना नाड़ियों के सामंजस्य का प्रतिनिधित्व करता है, जो आध्यात्मिक जागृति की ओर ले जाता है। इस आसन को करने से पाचन तंत्र से जुड़े सभी अंगों पर दबाव पड़ता है, जिससे वे ज्यादा सक्रिय और स्वस्थ होते हैं। साथ ही, यह मेटाबॉलिज्म यानी चयापचय क्रिया को तेज करता है, जिससे खाना अच्छे से पचता है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

यह पेल्विक फ्लोर, रीढ़ की हड्डी और जांघों के पीछे की मांसपेशियों (हैमस्ट्रिंग) को स्ट्रेच और मजबूती बनाती है, जिससे शरीर में लचीलापन और ताकत दोनों बढ़ते हैं। इसके अलावा, डायबिटीज को संतुलित करने में भी मदद करता है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर में इंसुलिन बनने की प्रक्रिया संतुलित और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

हालांकि, इसे हमेशा खाली पेट (प्रातःकाल) करना चाहिए। उच्च रक्तचाप, ग्लूकोमा, गंभीर हर्निया, गर्भावस्था या मासिक धर्म के दौरान इसका अभ्यास न करें। रीढ़ की हड्डी में गंभीर दर्द या समस्या होने पर किसी विशेषज्ञ की देखरेख में ही करें।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'प्लीज CM योगी...',  एनकाउंटर के बाद सिंगर अंकित बालियान का परिवार आया सामने, मां-बहन और पत्नी ने की ये मांग

Singer Ankit Baliyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान हत्या केस में पुलिस ने सोमवार सुबह शामली में 2 शूटर्स को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. अंकित की मां ने पहले भी एनकाउंटर की मांग की थी. एनकाउंटर के बाद अंकित की मां अमरेश बालियान का नया बयान सामने आया है. इसमे उन्होंने सीएम योगी से एक और मांग की है.

ANI से बात करते हुए सिंगर अंकित की मां अमरेश बालियान ने कहा कि CM योगी, मैं आपसे हाथ जोड़कर विनती करती हूं. आपने इसमें शामिल दो लोगों को तो पकड़ लिया. अब प्लीज उन लोगों को भी पकड़िए जो अभी भी फरार हैं. कहा कि सबसे बड़ी बात, उस मास्टरमाइंड को पकड़िए जिसने यह सब प्लान किया था. वही तो सब कुछ करवा रहा था. 

अंकित के पिता ने सीएम का किया शुक्रिया

एक्टर अंकित बालियान मर्डर केस में दो मुख्य शूटर्स के एनकाउंटर पर अंकित के पिता सतबीर बालियान ने कहा कि मैं CM योगी और पुलिस का शुक्रिया अदा करता हूं. हम बस यही चाहते हैं कि इस गैंग का पूरी तरह सफाया हो जाए.

 

डिप्टी सीएम पाठक ने दी हिदायत

अंकित बालियान मर्डर केस में दो मुख्य शूटर्स के एनकाउंटर पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मशहूर सिंगर अंकित बालियान के बेरहम हत्यारों को आज पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया है. पुलिस उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब देगी जो उन पर हमला करेंगे. आज राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी है, क्योंकि अपराधियों का मनोबल पूरी तरह टूट चुका है. किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है. अंकित बालियान की बेरहमी से हुई हत्या से पूरा राज्य बहुत दुखी था. आज हत्यारों को उनके किए की सजा मिल गई है.

यह भी पढ़ें: हरियाणवी सिंगर बालियान के हत्यारों का एनकाउंटर, शामली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 शूटर ढेर

'अंकित के नाम पर स्टेडियम बने, मूर्ति लगे'- बहन

एनकाउंटर पर अंकित की बहन रीना ने कहा कि हम संतुष्ट तो हैं, लेकिन असली संतुष्टि तब तक नहीं मिलेगी जब तक मेरे भाई के कातिलों का पूरी तरह सफाया न हो जाए और उन्हें सजा न मिल जाए. तब तक न तो हमें संतुष्टि मिलेगी और न ही हम चैन से बैठेंगे. मेरी एक और गुजारिश है. मेरे माता-पिता बुज़ुर्ग हैं.

कहा कि मेरा भाई अंकित ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और मेरे माता-पिता का कोई और सहारा नहीं है. मेरी गुजारिश है कि मेरे भाई की जगह परिवार के किसी सदस्य को नौकरी दी जाए. मैं यह भी चाहती हूं कि अंकित के नाम पर कुछ बनाया जाए, शायद एक स्टेडियम और वहां उनकी मूर्ति लगाई जाए. मैं आपसे हाथ जोड़कर यह अपील करती हूं. 

पत्नी ने भी की आर्थिक मदद की मांग

अंकित मर्डर केस में एनकाउंटर पर उनकी पत्नी स्वाति ने कहा कि अब तक हुई कार्रवाई से हमें कुछ राहत मिली है, इससे पता चलता है कि पुलिस प्रशासन अच्छा काम कर रहा है और मुख्यमंत्री ने भी इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है, मैं मुख्यमंत्री योगी का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद करना चाहती हूं. साथ ही, मैं यह भी कहना चाहूंगी कि काम अभी पूरा नहीं हुआ है. कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं. गुजारिश करना चाहती हूं कि वे हमारे परिवार की मुश्किल स्थिति और उस कठिन दौर को समझें जिससे हम गुजर रहे हैं. हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और हम चाहते हैं कि अंकित का नाम हमेशा जिंदा रहे. कहा कि मैं मुख्यमंत्री से अपील करती हूं कि वे इस मामले में तेजी बनाए रखें और हर संभव मदद दें.  

यह भी पढ़ें: Explainer: सोशल मीडिया पर पहचान बनाना अब खतरे से खाली नहीं रहा? मनजीत कौर से अंकित बालियान तक..., 2026 में इन चेहरों की गई जान

 

Continue reading on the app

  Sports

वनडे टीम से मार्नस लाबुशेन का कटा पत्ता, जिम्बाब्वे-साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया स्क्वाड का ऐलान

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अपनी स्क्वाड की घोषणा कर दी है. इस टीम में अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को जगह नहीं मिली है. लाबुशेन पिछले लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. इसके अलावा मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड को टीम में शामिल किया गया है, जिसके कारण भी लाबुशेन के लिए जगह नहीं बन पाई. Tue, 1 Sep 2026 07:12:22 +0530

  Videos
See all

Punjab Politics : पंजाब में किसी से नहीं होगा अलायंस: BJP #bjp #punjabnews #bjppunjab #shorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T02:14:31+00:00

Aaj ki Taja Khabar: यूपी की सुबह की खबरें | Kaushambi Blast |Ankit Baliyan Killer Encounter |CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T02:10:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers