Responsive Scrollable Menu

शामली में SWAT टीम के साथ मुठभेड़ में ढेर हुए अंकित बालियान हत्याकांड के आरोपी मोहित और सुमित

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में शामिल दो शार्प शूटरों को पुलिस ने शामली जिले में सोमवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की बुधवार शाम शामली जिले में एक जिम के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एनपी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि अंकित बालियान हत्याकांड के 50-50 हजार रुपये के इनामी दो शार्प शूटर सोमवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए और बाद में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ शामली कोतवाली क्षेत्र के कैराना रोड पर इंडियन गैस गोदाम के पास हुई। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों की पहचान मोहित (22) और सुमित (24) के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें: Ankit Baliyan Murder Case: Shamli प्रशासन ने परिवार से मिलकर दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

दोनों सोनीपत के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि शामली कोतवाली पुलिस, थाना झिंझाना और स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी गोलीबारी में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गये। घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय, शामली ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: Ankit Balian Murder: शामली में चार दिन में गिरफ्तारी न होने पर पत्नी ने दी आत्मदाह की चेतावनी

एसपी ने कहा कि घटना में स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल हरविंदर और प्रदीप गोली लगने से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने दो पिस्तौल, कारतूस, 30 बोर की एक पिस्तौल, एक मोटरसाइकिल, एक बैग, एक मोबाइल फोन और 5000 रूपये नगद बरामद किए। सिंह ने बताया कि मामले में कोतवाली शामली पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा में अभियुक्त मोहित के विरुद्ध करीब 14 अभियोग और सुमित के खिलाफ एक अभियोग पंजीकृत होने की जानकारी हुई है। साथ ही उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि भी खंगाली जा रही है।

Continue reading on the app

SCO Summit Bishkek | SCO समिट में दिखेगी भारत की कूटनीतिक धमक! PM Modi और पुतिन की द्विपक्षीय वार्ता, शी जिनपिंग से भी मुलाकात संभव

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वैश्विक मंच पर भारत की रणनीतिक प्राथमिकताओं को रेखांकित करेंगे। इस सम्मेलन के दौरान PM मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भी उनकी संभावित मुलाकात को लेकर अटकलें तेज़ हैं। उज्बेकिस्तान की अपनी सफल दो दिवसीय यात्रा के बाद रविवार को बिश्केक पहुँचे प्रधानमंत्री मोदी का हवाई अड्डे पर किर्गिज़ गणराज्य के कैबिनेट ऑफ़ मिनिस्टर्स के चेयरमैन कासिमालिएव आदिलबेक अलेशोविच ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: Mecca जाने की इच्छा और इस्लाम को श्रेष्ठ बताने वाले मंत्री पर भड़की BJP, लगाया सनातन के अपमान का आरोप

 

पुतिन के साथ बैठक अहम होगी, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका के साथ संबंधों को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के बीच भारत और रूस अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा रक्षा, व्यापार और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसके अलावा, अगर प्रधानमंत्री शी जिनपिंग से मिलते हैं, तो इससे भारत और चीन के संबंधों को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है और 'लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल' (LAC) पर सीमा विवादों को सुलझाने का रास्ता साफ हो सकता है। बातचीत में ईरान और यूक्रेन में चल रहे संघर्षों पर भी चर्चा हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: वाल्मीकि समाज की शिकायत पर Rahul Gandhi के खिलाफ हल्द्वानी में FIR दर्ज

 

स यात्रा और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की चीन यात्रा के ठीक एक दिन बाद हो रहा है, जिसमें उन्होंने क्रमशः मॉस्को और बीजिंग के साथ नई दिल्ली के संबंधों को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की थी।

PM मोदी की किर्गिस्तान यात्रा

PM मोदी उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को किर्गिस्तान पहुंचे थे। उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपने संबंधों को 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक ले जाने और 2030 तक सालाना 5 अरब अमेरिकी डॉलर के व्यापार का लक्ष्य तय करने का फैसला किया था।

किर्गिस्तान पहुंचने पर कैबिनेट ऑफ मिनिस्टर्स के चेयरमैन कासिमालिएव आदिलबेक अलेशोविच ने PM मोदी का स्वागत किया। उन्होंने हवाई अड्डे पर पारंपरिक किर्गिज़ नृत्य प्रदर्शन भी देखा। बाद में, होटल पहुंचने पर 'वंदे मातरम' के नारों के साथ उनका स्वागत किया गया। PM मोदी ने X पर कहा "कुछ देर पहले ही बिश्केक पहुँचा हूँ। गर्मजोशी से स्वागत के लिए किर्गिज़ गणराज्य के कैबिनेट ऑफ़ मिनिस्टर्स के चेयरमैन, मिस्टर अडिलबेक कासिमालीव का आभारी हूँ। मैं अलग-अलग नेताओं से द्विपक्षीय बैठकें करूँगा और कल व परसों SCO समिट में शामिल होऊँगा। उन्होंने एक और पोस्ट में कहा भारत से बिश्केक तक, आज शाम भारतीय समुदाय ने बहुत खास स्वागत किया।

10 सदस्यों वाला SCO संगठन अपने 25 साल पूरे कर रहा है। इसकी स्थापना 2001 में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने की थी। बाद में 2017 में भारत और पाकिस्तान इसके पूर्ण सदस्य बने, फिर 2023 में ईरान और 2024 में बेलारूस इसमें शामिल हुए। 

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi 

Continue reading on the app

  Sports

ZIM vs NAM: 195 रन बनाकर भी किसी तरह जीता जिम्बाब्वे, नामीबिया ने फुला दीं सांसें; आखिरी ओवर में कई बार पलटा मैच

zimbabwe vs namibia t20i highlights: 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया ने 19 ओवर में 180 रन बना लिए थे. आखिरी ओवर में नामीबिया को जीत के लिए चार विकेट रहते हुए 16 रन की दरकार थी. ब्रैड इवांस ने इस ओवर में चार विकेट लेकर जिम्बाब्वे को जीत दिलाई. नामीबिया के बल्लेबाज 10 रन ही जोड़ सके. Mon, 31 Aug 2026 23:06:41 +0530

  Videos
See all

Ankit Balyan Murder Case Update: अंकित मर्डर केस में बड़ा एनकाउंटर! शूटरों पर पुलिस का शिकंजा | Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T20:00:01+00:00

SCO Summit 2026 के लिए Kyrgyzstan पहुंचे PM Modi और President Putin, दोनों नेताओं की हुई मुलाकात #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T20:00:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers