Responsive Scrollable Menu

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण G20 बैठक के लिए US पहुंचीं, वैश्विक आर्थिक वृद्धि पर होगी चर्चा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी20 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक में भाग लेने अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना प्रांत के एशविल शहर पहुंच गई हैं। इस बैठक में पश्चिम एशिया और यूरोप में जारी संघर्षों के बीच वैश्विक आर्थिक वृद्धि पर मुख्य रूप से चर्चा होगी। सीतारमण कनाडा से शुरू हुई अपनी नौ दिवसीय यात्रा के तहत 29 अगस्त से दो सितंबर तक अमेरिका की छह दिन की यात्रा पर हैं।

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने साउथ कैरोलाइना के ग्रीनविल-स्पार्टनबर्ग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को उनका स्वागत किया। सीतारमण शिकागो से एशविल पहुंचीं, जो वाशिंगटन से करीब 760 किलोमीटर दूर है। शिकागो में उन्होंने प्रमुख निवेशकों के साथ एक गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया था और निजी क्षेत्र के प्रमुख मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ), अध्यक्षों तथा वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की थी।

इसे भी पढ़ें: ईरान से वित्तीय लेन-देन रोकने के लिए एक और बैंक पर प्रतिबंध लगाएगा अमेरिका: स्कॉट बेसेंट

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ब्लू रिज पर्वतमाला के बीच बसे एशविल में सोमवार और मंगलवार को जी20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की बैठक की मेजबानी कर रहे हैं। बेसेंट ने कहा, ‘‘जिस तरह (अमेरिका के) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी आर्थिक वृद्धि को फिर से गति दे रहे हैं और इसे इस प्रशासन के एजेंडे का प्रमुख हिस्सा बना रहे हैं, उसी तरह इस वर्ष जी20 के ‘फाइंसेस ट्रैक’ के मेजबान के रूप में हम भी आर्थिक वृद्धि को प्राथमिकता दे रहे हैं।’’ फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष केविन वार्श के साथ एशविल पहुंचे बेसेंट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिका दुनिया भर के नीति निर्माताओं और निजी क्षेत्र के प्रमुख लोगों को एक मंच पर लाने के लिए उत्सुक है, ताकि इस बात पर जोर दिया जा सके कि अधिक मजबूत आर्थिक वृद्धि ‘‘न केवल संभव है, बल्कि आवश्यक भी है।’’ जी20 बैठकों से इतर सीतारमण ने रविवार को अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी ‘3एम’ के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विलियम ब्राउन से मुलाकात की। यह कंपनी उद्योग, श्रमिक सुरक्षा और उपभोक्ता वस्तुओं के क्षेत्र में काम करती है।

इसे भी पढ़ें: Nirmala Sitharaman ने शिकागो में कहा, भारत में करें विनिर्माण और दुनिया को भेजें

वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘‘बातचीत में भारत के साथ 3एम की भागीदारी को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। भारत अब केवल एक बड़ा उपभोक्ता बाजार नहीं रह गया है, बल्कि उन्नत विनिर्माण, प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष के लिए भी तेजी से एक महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है।’’ मंत्रालय ने बताया कि सीतारमण और ब्राउन ने डेटा सुरक्षा एवं घरेलू उद्यमों में भारतीय प्रतिभाओं के बेहतर इस्तेमाल से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। सीतारमण ने कहा कि 3एम की क्षमताओं के जरिए भारत में स्थानीयकरण, अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) और प्रौद्योगिकी विकास को और बढ़ाने की काफी गुंजाइश है।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से भारतीय प्रतिभा और विनिर्माण क्षमताओं का क्षेत्रीय नवोन्मेषों के जरिये उपयोग करके घरेलू बाजार के साथ-साथ वैश्विक और एशिया-प्रशांत आपूर्ति शृंखलाओं की जरूरतें भी पूरी की जा सकती हैं। वित्त मंत्री ने भारत में 3एम के लगातार कायम भरोसे की सराहना की और अनुसंधान एवं विकास, उन्नत विनिर्माण तथा स्थानीय आपूर्ति शृंखला के विकास में और निवेश करने का सुझाव दिया। ब्राउन ने भारत में बड़ी संख्या में कुशल प्रतिभाओं की उपलब्धता की सराहना की और कहा कि देश में प्रौद्योगिकी के विकास के साथ-साथ स्थानीय बाजारों में भी कई अवसर मौजूद हैं। उन्होंने व्यापक सुधारों के तहत भारत सरकार से मिल रहे सहयोग की भी सराहना की।

Continue reading on the app

राम मंदिर के नाम मिला 4 करोड़ का चेक, बैंक पहुंचते ही सामने आया ऐसा राज कि हर कोई रह गया हैरान, बैंक भेजेगा नोटिस

Ram Mandir Ayodhya: चेन्नई की एक महिला श्रद्धालु ने राम मंदिर के कर्मियों की सुविधाओं के लिए 4 करोड़ रुपये का चेक दिया था, जो बैंक में बाउंस हो गया. खाते में केवल 3 रुपये होने का खुलासा होने के बाद मामला गर्मा गया है. अब बैंक नोटिस भेजेगा और ट्रस्ट भी समाधान की कोशिश कर रहा है.

The post राम मंदिर के नाम मिला 4 करोड़ का चेक, बैंक पहुंचते ही सामने आया ऐसा राज कि हर कोई रह गया हैरान, बैंक भेजेगा नोटिस appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

जीत का जश्न, जंग में हो गया तब्दील, जिसका पकड़ा गला वो कप्तान बन गया, लिया बदला, फिर खत्म किया साथी का करियर

clarke katich fight: जब क्लार्क ने बार-बार गाने के लिए दबाव डाला और कथित तौर पर कुछ अपशब्द कहे, तो साइमन कैटिच का गुस्सा फूट पड़ा. कैटिच ने क्लार्क को दीवार की तरफ धकेला और उनकी गर्दन पकड़ ली. ड्रेसिंग रूम में मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने तुरंत बीच-बचाव किया और दोनों को अलग किया. हालांकि क्लार्क उस रात वहां से चले गए, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दो बड़े दिग्गजों के बीच की यह दरार कभी नहीं भर सकी. Mon, 31 Aug 2026 16:06:05 +0530

  Videos
See all

Pari Chowk से Kashmere Gate तक छात्रा का गैंगरेप | #breakingnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T11:14:36+00:00

Goonj With Arpita Aarya Live: Uttarakhand Shuddhikaran Row | Congress | FIR on Rahul Gandhi | Dhami #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T11:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers