जोकोविच US ओपन से बाहर:पहले राउंड में मारियानो नवोने ने हराया, 39 साल के खिलाड़ी का सबसे लंबा ग्रैंड स्लैम पहला राउंड
सर्बिया के नोवाक जोकोविच US ओपन के पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गए। उन्हें अर्जेंटीना के वर्ल्ड नंबर-49 मारियानो नवोने ने पांच सेट के मुकाबले में 7-6, 5-7, 4-6, 6-2, 6-1 से हराया। इसके साथ ही जोकोविच का रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना भी टूट गया। यह मुकाबला 4 घंटे 36 मिनट तक चला, जो ग्रैंड स्लैम में जोकोविच के करियर का अब तक का सबसे लंबा पहला राउंड मैच रहा। 39 साल के जोकोविच ने शुरुआती तीन सेट में से दो जीते, लेकिन नवोने ने आखिरी दो सेट में शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया US ओपन में पहली बार पहले राउंड में हार जोकोविच के लिए यह US ओपन के इतिहास में पहली बार है जब वे टूर्नामेंट के पहले ही राउंड में बाहर हुए हैं। इससे पहले वे हले राउंड में कभी नहीं हारे थे। यह 2006 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद पहली बार है,जब जोकोविच किसी ग्रैंड स्लैम के पहले राउंड में बाहर हुए हैं। मैच के दौरान तबियत बिगड़ी जोकोविच ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए लगातार दो सेट जीतकर बढ़त बना ली थी। हालांकि, मुकाबले के अंतिम चरण में उनकी शारीरिक स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी। मैच के दौरान उन्हें उल्टी करते देखा गया। उन्होंने इनहेलर का इस्तेमाल किया और दवा भी ली। इसके अलावा, वे बार-बार स्ट्रेचिंग करते नजर आए और पीठ व पैरों में परेशानी से जूझते दिखे।
प्रेमी के लिए UP पुलिस की नौकरी छोड़ी, BPSC टीचर बनी; स्कूल के बॉयफ्रेंड से शादी के बाद फंदे से लटकी मिली
प्रेमी के लिए UP पुलिस की नौकरी छोड़ी, BPSC टीचर बनी; स्कूल के बॉयफ्रेंड से शादी के बाद फंदे से लटकी मिली
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama









