DPL 2026 में तेजस्वी दहिया की टीम साउथ दिल्ली ने दर्ज की खिताबी जीत, फाइनल में सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 7 विकेट से हराया
DPL 2026 Winner: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का खिताब तेजस्वी दहिया की टीम साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने अपने नाम कर लिया है. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए ग्रैंड फिनाले मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 7 विकेट से हराकर जीत दर्ज कर ली है. इस मुकाबले की बात करें, तो पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम ने 183 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ दिल्ली की टीम ने 19वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल किया और 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.
सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने दिया था 183 रनों का लक्ष्य
अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन बोर्ड पर लगाए.
इस टीम की ओर से सबसे बड़ी पारी समर्थ सिंह ने खेली, जो 27 गेंद पर 51 रन बनाकर आउट हुए. युगल सिंह 32 रन बनाकर आउट हुए, तो कप्तान जोंटी सिधु 36 रन बनाकर चलते बने. इस तरह फाइनल मैच में सेंट्रल दिल्ली की टीम ने साउथ दिल्ली को 183 रनों का लक्ष्य दिया.
साउथ दिल्ली ने 7 विकेट से दर्ज की जीत
????•????•????•????•????•????•????•????•???? ❤️????#AdaniDPL2026 #AdaniDPL #Final #DelhiPremierLeague #SDSvsCDK pic.twitter.com/K7G54IZM9z
— Delhi Premier League T20 (@DelhiPLT20) August 30, 2026
सेंट्रल दिल्ली किंग्स के दिए 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम ने कमाल का खेल दिखाया और 10 गेंद शेष रहते हुए ही 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल किया और 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली. साउथ दिल्ली की ओर से अनमोल शर्मा ने सबसे बड़ी पारी खेली, जो 41 गेंद पर 62 रन बनाकर आउट हुए.
वहीं, कप्तान तेजस्वी दहिया ने भी 18 गेंद पर 33 रनों की तूफानी पारी खेली. आखिर में अंकित दबास ने 34 गेंद पर नाबाद 62 और इकांश डोबाल ने 3 गेंद पर नाबाद 7 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे. फाइनल मैच में ताबड़तोड़ पारी खेलने के लिए अंकित दबास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में शामिल रहे ये खिलाड़ी
सेंट्रल दिल्ली किंग्स : सिद्धार्थ जून (विकेटकीपर), समर्थ सिंह, युगल सैनी, जोंटी सिद्धू (कप्तान), आदित्य भंडारी, वंश बेदी, केशव डबास, तेजस बरोका, गवनीश खुराना, मनी ग्रेवाल, अभिषेक कुमार यादव
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स : प्रणव पंत, अनमोल शर्मा, तेजस्वी दहिया (कप्तान), करण गर्ग (विकेटकीपर), प्रांशु विजयरन, अंकित डबास, विजन पांचाल, सागर तंवर, अंशुमन हुडा, विवेक तिवारी, दिव्यांश रावत
बाबा नीम करौरी की जन्मभूमि फिरोजाबाद का अकबरपुर गांव, जहां के 20 साल तक रहे प्रधान, जानें उनका असली नाम और अनसुने किस्से
फिरोजाबाद के उसायनी के पास स्थित गांव अकबरपुर में सन् 1900 में बाबा नींम करौरी का जन्म हुआ था. गांव मे रहने वाले 93 साल के बुजुर्ग रामप्रकाश शर्मा ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि वह बाबा के साथ काफी समय तक गांव में रहे हैं. बाबा का पूरा नाम लक्ष्मीनारायण शर्मा था और वह गांव में प्रधानी का चुनाव भी लड़े थे. बताते हैं कि देश आजाद होने के बाद पहली बार गांव के प्रधानी के चुनाव शुरु हुए. कोई प्रचार प्रसार नहीं हुआ करता था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









