Responsive Scrollable Menu

वो दौर, जब कार से बाहर लगाई जाती थी बच्चों की सीट, खुली हवा में लेते थे नजारों का मजा!

आज के समय में बच्चों को कार के अंदर पिछली सीट पर अलग से लगाई गई कुर्सी पर बिठाया जाता है. भारत में तो माएं बच्चे को अपनी गोद में ही बिठा लेती हैं लेकिन विदेशों में बेबी कार सीट मस्ट है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 1950 के दशक में बच्चों की सीट को कार के बाहर लगाया जाता था ताकि वो खुली हवा में आराम से नजारों का मजा ले पाएं.

Continue reading on the app

पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी अरब की पहली रक्षा बैठक आज:इस्तांबुल में तीनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्री मिलेंगे; सैन्य प्रमुख भी शामिल होंगे

पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी अरब के बीच मक्का संयुक्त रक्षा समझौते के तहत पहली बैठक सोमवार को इस्तांबुल में होगी। बैठक में तीनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्री के साथ सैन्य प्रमुख भी शामिल होंगे। पाकिस्तान की ओर से उपप्रधानमंत्री मोहम्मद इशाक डार, रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ और सेना प्रमुख एवं चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर हिस्सा लेंगे। पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने 7 अगस्त को मक्का में संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। समझौते के तहत किसी एक देश पर हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इस समझौते को तीनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। बैठक का एजेंडा फिलहाल साफ नहीं मक्का रक्षा समझौते के तहत बनी रणनीतिक राजनीतिक और रक्षा समिति की पहली बैठक का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन क्षेत्रीय सुरक्षा, ईरान से जुड़े हालात, रक्षा सहयोग और आपसी सुरक्षा रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा क्षेत्र में बढ़ते तनाव और संभावित सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए आपसी तालमेल मजबूत करने पर भी विचार किया जा सकता है। बांग्लादेश ने भी दिखाई रुचि मक्का समझौते के तहत भविष्य में अन्य देशों के जुड़ने की संभावना है। बांग्लादेश पहले ही इस समझौते में रुचि दिखा चुका है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के मुताबिक, इस्तांबुल बैठक में उसकी भागीदारी तुर्किये और सऊदी अरब के साथ मजबूत संबंधों के साथ क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता के लिए उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। चार देशों की अलग बैठक भी होगी मक्का रक्षा समझौते की बैठक के अलावा तुर्किये, पाकिस्तान, सऊदी अरब और मिस्र के विदेश मंत्रियों की एक अलग बैठक भी प्रस्तावित है। यह चार देशों का समूह क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता से जुड़े मुद्दों पर समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से मार्च में बनाया गया था। इस समूह की पिछली बैठक 5 अगस्त को जॉर्डन की राजधानी अम्मान में हुई थी। उस दौरान नेताओं ने क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए संवाद और आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया था। खबर अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

  Sports

Tilak Varma Hundred: ये कोई साउथ का हीरो नहीं, क्रिकेटर तिलक वर्मा हैं, दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में ठोकी ऐसी सेंचुरी दुनिया याद रखेगी

tilak varma century: साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के दूसरे दिन नाबाद शतक जड़कर न सिर्फ अपनी टीम को मुश्किल से बाहर निकाला, बल्कि नॉर्थ जोन के खिलाफ 90 रन की अहम बढ़त भी दिला दी. तिलक तब क्रीज पर आए थे, जब साउथ जोन की टीम 39 रन पर दो विकेट गंवा चुकी थी. Mon, 31 Aug 2026 18:14:06 +0530

  Videos
See all

Anti Reservation Protest: आरक्षण पर आर-पार, किसका खिसकेगा जनाधार ? Chirag, Manjhi, Rohini, Bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T12:45:11+00:00

Garjana I Rubika Liyaquat: राहुल गांधी के खिलाफ किन धाराओं में कराई शिकायत #rubikaliyaquat #garjana #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T12:39:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers