Responsive Scrollable Menu

Weather Alert: 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का खतरा; जानें दिल्ली-UP-बिहार का हाल

Weather Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून का असर लगातार बना हुआ है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार समेत कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 12 घंटों के लिए देश के 18 राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश, जबकि कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है. भारी बारिश वाले इलाकों में जलभराव और अचानक बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मिट्टी खिसकने का खतरा भी बढ़ सकता है.

बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम बढ़ाएगा बारिश

IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल तथा उत्तरी ओडिशा के तटीय इलाकों के पास कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है. इसके प्रभाव से पूर्वी और मध्य भारत में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज बारिश और हवाओं के कारण कमजोर पेड़ या उनकी शाखाएं गिर सकती हैं. कमजोर निर्माणों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हो सकता है.

कई राज्यों में अचानक बाढ़ का खतरा

अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ का खतरा जताया गया है। निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बन सकती है.  IMD के मुताबिक, पूर्वी और मध्य भारत के अलावा उत्तर भारत के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के लोगों को स्थानीय मौसम चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: हरियाणवी सिंगर बालियान के हत्यारों का एनकाउंटर, शामली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 शूटर ढेर

इन 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल समेत 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें कई राज्यों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर बारिश की तीव्रता अलग-अलग रह सकती है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में 31 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 1 सितंबर को दोपहर से शाम के बीच दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान आंधी और बिजली गिरने की संभावना भी बनी रहेगी। 2 सितंबर को राजधानी के कई हिस्सों में हल्की बारिश, जबकि कुछ इलाकों में मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है. इस दिन अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश में 5 सितंबर तक बारिश का असर

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है. वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, भदोही, चंदौली, मिर्जापुर, मेरठ, शामली, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा और संभल समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. बारिश के साथ कुछ इलाकों में तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका भी है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 से 5 सितंबर के बीच बड़े क्षेत्र में बारिश होने का अनुमान है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 अगस्त से 5 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रह सकती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में पर्दे लगी बस में 47 KM तक दरिंदगी, 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

बिहार में भी बारिश का दौर जारी

बिहार में भी 31 अगस्त को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 1 और 2 सितंबर को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है. इसके बाद 3 से 5 सितंबर के बीच कुछ इलाकों में दोबारा बारिश देखने को मिल सकती है. इससे पहले बीते 24 घंटों के दौरान बिहार के औरंगाबाद में करीब 8 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई थी.

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी जाती है. पहाड़ी और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने लारक द्वीप पर दो ईरानी लॉन्चरों को बनाया निशाना, बदले में ईरान ने जॉर्डन US कैंप पर दागीं मिसाइलें

Continue reading on the app

Breaking News Today Live Updates: मोदी-पुतिन की मुलाकात आज, S-400 से एनर्जी तक कई बड़े मुद्दों पर होगी बात

Breaking News Today Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच सोमवार देर शाम किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में द्विपक्षीय बैठक होगी. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान हो रही इस बैठक में ऊर्जा और उर्वरक की आपूर्ति मुख्य एजेंडा होंगे. इस दौरान भारत और रूस के बीच कोई बड़ी डील हो सकती है.

वहीं बात आज के मौसम की करें तो आज के दिन मौसम विभाग ने 12 घंटों के अंदर देशभर में 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. 

हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के बाद से यूपी पुलिस और एसटीएफ लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी. वहीं, अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए STF की टीम ने दो आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. मारे गए आरोपियों को पहचान मोहित और सुमित के तौर पर हुई है.

एक बड़ी खबर उत्तरी साइप्रस के तट पर दर्दनाक घटना घटी. लगभग 270 यात्रियों और क्रू सदस्यों को ले जा रही एक फेरी के पलट जाने के चलते आठ लोगों की मौत हो गई. इस दौरान 237 लोगों को बचाया जा चुका है, जबाकि 22 अन्य लोगों की तलाश जारी है. ईरान के सुप्रीम लीडर ने मुस्लिम देशों से US और इजरायल के खिलाफ एकजुट होंने की अपील की है. 

 

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup 2026: चामरी अटापट्टू ने टी20 में झटके 7 विकेट, हैट्रिक लेकर रचा इतिहास

Sri Lanka Women vs Indonesia Women: महिला एशिया कप 2026 के छठे मैच में श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रनों से हरा दिया. इस जीत में कप्तान चामरी अटापट्टू का अहम रोल रहा. Wed, 02 Sep 2026 23:48:49 +0530

  Videos
See all

7.8% GDP Growth पर सवाल, Tejashwi Yadav का PM Modi पर बेहद विवादित बयान ! | Economic Data | Top news #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T22:53:49+00:00

जोन्हा झरने का खौफनाक रौद्र रूप! | #Viral #Shorts #Trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T22:50:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers