Toxic Collection Day 5: यश की ‘टॉक्सिक’ का हाल बेहाल! 5वें दिन गिरकर इतने CR पर पहुंचा कलेक्शन
यश की ‘टॉक्सिक’ की 200 करोड़ क्लब में एंट्री। लेकिन ओपनिंग के बाद हर दिन कमाई फिसली है। अब फिल्म की अगली परीक्षा वीकडे में होगी। जाने फिल्म का ताजा बॉक्स ऑफिस हाल।
हरियाणवी सिंगर बालियान के हत्यारों का एनकाउंटर, शामली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 शूटर ढेर
Haryanvi Singer Baliyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. यूपी STF ने ने एनकाउंटर में दो कथित शूटरों सुमित और मोहित को मार गिराया है. पुलिस ने इलाके को सील कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक, दोनों पर अंकित बालियान की हत्या में शामिल होने का आरोप था. 26 अगस्त की शाम शामली में जिम के बाहर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वारदात के बाद से ही पुलिस और STF आरोपियों की तलाश में जुटी थी. अब STF ने दोनों कथित शूटरों को एनकाउंटर में ढेर करने का दावा किया है. सुमित और मोहित दोनों शूटर राज्य पुलिस और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए.
#WATCH | Uttar Pradesh | Two prime shooters in the Haryanvi singer and actor Ankit Baliyan murder case, shot dead in an encounter with state police and the Uttar Pradesh Special Task Force (UP STF), in Shamli
— ANI (@ANI) August 31, 2026
Visuals from the spot pic.twitter.com/VwRoT3Btce
बता दें कि 26 अगस्त की शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच अंकित आर्यपुरी इलाके में जिम से वर्कआउट कर बाहर निकले और अपनी स्कॉर्पियो की ओर बढ़ रहे थे. इसी दौरान दो बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. हमलावरों ने करीब 18 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें कई गोलियां अंकित के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगीं. गंभीर रूप से घायल अंकित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
क्यों हुई थी हत्या?
पुलिस की प्रारंभिक जांच में अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में गैंग कनेक्शन से लेकर निजी और चुनावी रंजिश तक कई एंगल सामने आए हैं. हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें गोगी गैंग से जुड़े बताए जा रहे भोलू शाहपुरिया ने वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया. हालांकि, पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है. इसके अलावा पुलिस आपसी विवाद और आगामी पंचायत चुनाव में अंकित की संभावित भागीदारी को भी हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है. आरोपियों तक पहुंचने के लिए यूपी पुलिस की कई टीमें CCTV फुटेज खंगाल रही हैं और लगातार दबिश दे रही हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation









