हरियाणवी सिंगर बालियान के हत्यारों का एनकाउंटर, शामली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 शूटर ढेर
Haryanvi Singer Baliyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. यूपी STF ने ने एनकाउंटर में दो कथित शूटरों सुमित और मोहित को मार गिराया है. पुलिस ने इलाके को सील कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक, दोनों पर अंकित बालियान की हत्या में शामिल होने का आरोप था. 26 अगस्त की शाम शामली में जिम के बाहर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वारदात के बाद से ही पुलिस और STF आरोपियों की तलाश में जुटी थी. अब STF ने दोनों कथित शूटरों को एनकाउंटर में ढेर करने का दावा किया है. सुमित और मोहित दोनों शूटर राज्य पुलिस और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए.
#WATCH | Uttar Pradesh | Two prime shooters in the Haryanvi singer and actor Ankit Baliyan murder case, shot dead in an encounter with state police and the Uttar Pradesh Special Task Force (UP STF), in Shamli
— ANI (@ANI) August 31, 2026
Visuals from the spot pic.twitter.com/VwRoT3Btce
बता दें कि 26 अगस्त की शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच अंकित आर्यपुरी इलाके में जिम से वर्कआउट कर बाहर निकले और अपनी स्कॉर्पियो की ओर बढ़ रहे थे. इसी दौरान दो बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. हमलावरों ने करीब 18 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें कई गोलियां अंकित के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगीं. गंभीर रूप से घायल अंकित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
क्यों हुई थी हत्या?
पुलिस की प्रारंभिक जांच में अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में गैंग कनेक्शन से लेकर निजी और चुनावी रंजिश तक कई एंगल सामने आए हैं. हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें गोगी गैंग से जुड़े बताए जा रहे भोलू शाहपुरिया ने वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया. हालांकि, पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है. इसके अलावा पुलिस आपसी विवाद और आगामी पंचायत चुनाव में अंकित की संभावित भागीदारी को भी हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है. आरोपियों तक पहुंचने के लिए यूपी पुलिस की कई टीमें CCTV फुटेज खंगाल रही हैं और लगातार दबिश दे रही हैं.
अमेरिका ने लारक द्वीप पर दो ईरानी लॉन्चरों को बनाया निशाना, बदले में ईरान ने जॉर्डन US कैंप पर दागीं मिसाइलें
US Iran War: अमेरिका ईरान के बीच फिर एक बार जंग शुरू हो गई है. अमेरिका ने लारक द्वीप के दो ईरानी लॉन्चरों को निशाना बनाया है. इसपर जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने भी जॉर्डन में अमेरिकी बेस कैंप को टारगेट किया. एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के लारक द्वीप पर स्थित दो ईरानी लॉन्चरों पर हमला किया.
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना की ओर से ईरान के लारक द्वीप पर दो ईरानी लॉन्चरों को निशाना बनाए जाने के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की. फॉक्स न्यूज के एक रिपोर्टर ने अमेरिकी सूत्र के हवाले से बताया कि ईरान ने जॉर्डन में तैनात अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया.
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की ओर से दागी गई लगभग सभी मिसाइलों को रोक दिया गया है. फिलहाल अमेरिकी सेना को हुए नुकसान की कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है. यह हमला जुलाई के अंत के बाद ईरान पर अमेरिका की पहली ज्ञात सैन्य कार्रवाई बताई जा रही है.
"U.S. forces in Jordan are under missile attack."
— Fox News (@FoxNews) August 30, 2026
FOX News' @TreyYingst reports Iran is attacking U.S. bases in Jordan in response to American strikes on Iranian missile launchers on Larak Island.
"There are efforts underway to shoot down this incoming fire," Yingst reports, as… pic.twitter.com/mTh23RgmbK
अमेरिका ने लॉन्चरों को क्यों बनाया निशाना?
अमेरिका ने ईरान के लारक द्वीप पर मौजूद दो लॉन्चरों को निशाना बनाया. एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी सेना ने यह कार्रवाई रविवार सुबह की. अधिकारी के मुताबिक, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के जवान होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री खदानें लगाने और रॉकेट दागने की तैयारी कर रहे थे. इसी के बाद अमेरिकी सेना ने दोनों ईरानी लॉन्चरों पर हमला किया. अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान की संभावित सैन्य गतिविधि को रोकने के लिए की गई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










