फिजिकल हेल्थ- कमर–जांघों की चर्बी सिर्फ मोटापा नहीं:हो सकता है लिपेडेमा, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण, इलाज और बचाव के तरीके
कुछ महिलाओं की जांघों और कूल्हों पर जरूरत से ज्यादा चर्बी जमा हो जाती है। डाइटिंग और रेगुलर एक्सरसाइज से भी यह चर्बी कम नहीं होती। अक्सर लोग इसे मोटापा समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई बार यह लिपेडेमा (Lipedema) का संकेत हो सकता है। यह एक मेडिकल कंडीशन है, जिसमें शरीर के निचले हिस्से में असामान्य रूप से फैट जमा होता है। यह समस्या महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है। 'नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन' में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, दुनिया भर में करीब 11% वयस्क महिलाएं इससे प्रभावित हैं। इसलिए आज 'फिजिकल हेल्थ' में लिपेडेमा को विस्तार से समझेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. अंकित पोतदार, कंसल्टेंट, लेप्रोस्कोपी, बेरियाट्रिक एंड रोबोटिक सर्जन, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल, मुंबई सवाल- लिपेडेमा क्या है? जवाब- लिपेडेमा फैट टिश्यू से जुड़ा एक क्रॉनिक डिसऑर्डर है। इसमें शरीर के कुछ हिस्सों (खासकर जांघों, कूल्हों, नितंबों और पैरों) में असामान्य रूप से फैट जमा होने लगता है। सवाल- लिपेडेमा क्यों होता है? जवाब- लिपेडेमा की सटीक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। हालांकि 20-60% मरीजों में इसकी फैमिली हिस्ट्री मिलती है। इसलिए एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जेनेटिक फैक्टर्स इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा हार्मोनल बदलाव भी इससे जुड़े हो सकते हैं। ग्राफिक में रिस्क फैक्टर देखिए- सवाल- लिपेडेमा कितने प्रकार का होता है? जवाब- लक्षण के आधार पर लिपेडेमा को 5 प्रकारों में बांटा गया है– ध्यान रखें, किसी भी व्यक्ति को एक ही समय में कई प्रकार का लिपेडेमा हो सकता है। सवाल- लिपेडेमा और सामान्य मोटापे में क्या अंतर है? जवाब- लिपेडेमा और मोटापा एक जैसे दिखते हैं, लेकिन दोनों अलग कंडीशंस हैं। सभी अंतर ग्राफिक में देखिए- सवाल- लिपेडेमा के लक्षण क्या हैं? जवाब- लिपेडेमा में शरीर के निचले हिस्से में असामान्य रूप से फैट जमा होने लगता है। इसके साथ दर्द, भारीपन और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सभी लक्षण ग्राफिक में देखिए- सवाल- किस स्थिति में डॉक्टर को दिखाना जरूरी है? जवाब- इन स्थितियों में डॉक्टर से कंसल्ट करें- सवाल- डॉक्टर लिपेडेमा का पता कैसे लगाते हैं? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए– सवाल- लिपेडेमा का इलाज क्या है? जवाब- लिपेडेमा का कोई स्थायी इलाज नहीं है। लेकिन इसके लक्षणों को मैनेज करने के लिए डॉक्टर लाइफस्टाइल में बदलाव, थेरेपी या अन्य उपचार की सलाह देते हैं। इसमें ये विकल्प शामिल हो सकते हैं- सवाल- अगर लिपेडेमा का इलाज न कराएं तो क्या कॉम्प्लिकेशंस हो सकते हैं? जवाब- समय पर इलाज न कराने पर लिपेडेमा धीरे-धीरे बढ़ सकता है और कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जैसेकि- सवाल- लिपेडेमा का जोखिम कम करने के लिए क्या करें? जवाब- समय पर पहचान और हेल्दी लाइफस्टाइल से लिपेडेमा की रफ्तार और लक्षणों को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। डिटेल ग्राफिक में देखिए- सवाल- लिपेडेमा से पीड़ित व्यक्ति की दिनचर्या और खानपान कैसा होना चाहिए? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- लिपेडेमा से जुड़े कॉमन सवाल-जवाब सवाल- भारत में यह बीमारी कितनी कॉमन है? जवाब- भारत में लिपेडेमा के मामलों के सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि डॉक्टर अब पहले की तुलना में इस बीमारी की पहचान ज्यादा कर रहे हैं। फिर भी कई लोग इसे सामान्य मोटापा समझ लेते हैं। इसलिए बड़ी संख्या में केस डायग्नोस नहीं हो पाते। सवाल- क्या BMI सामान्य होने पर भी लिपेडेमा हो सकता है? जवाब- हां, सामान्य BMI वाले लोगों में भी लिपेडेमा हो सकता है। सवाल- क्या लिपेडेमा में दर्द होता है? जवाब- हां, पैरों में दर्द, भारीपन और छूने पर दर्द महसूस होना इसके आम लक्षण हैं। सवाल- क्या यह बीमारी जानलेवा है? जवाब- नहीं, लिपेडेमा जानलेवा नहीं है। लेकिन इलाज न कराने पर इससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो सकती है। सवाल- क्या लिपेडेमा में वजन कम नहीं होता है? जवाब- हां, लिपेडेमा से प्रभावित हिस्सों में जमा फैट पूरी तरह कम नहीं होता है। सवाल- क्या एक्सरसाइज से लिपेडेमा ठीक हो सकता है? जवाब- नहीं, हालांकि इससे दर्द, सूजन और चलने-फिरने में सुधार हो सकता है। सवाल- कौन-सी एक्सरसाइज लिपेडेमा में फायदेमंद है? जवाब- वॉकिंग, स्विमिंग, साइकिलिंग और लो-इम्पैक्ट एक्सरसाइज फायदेमंद मानी जाती है। **************** ग्राफिक्स- विपुल शर्मा ………………………………… ये खबर भी पढ़ें… फिजिकल हेल्थ- एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को हुआ कनकशन:डॉक्टर से जानें ये क्या है, क्यों होता है, लक्षण और बचाव के लिए जरूरी सावधानियां हाल ही में टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने बताया कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' के एक स्टंट के बाद कुछ समय के लिए उनकी याददाश्त चली गई थी। टेस्ट में उन्हें ‘माइल्ड कनकशन’ डायग्नोज हुआ। पूरी खबर पढ़ें…
पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं:टॉप-10 में 7 कंपनियों का मार्केट-कैप ₹1.13 लाख करोड़ घटा, एयरटेल टॉप लूजर रही
कल की बड़ी खबर एयरटेल से जुड़ी रही। बीते हफ्ते देश की 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप कुल मिलाकर ₹1.13 लाख करोड़ घटा है। इस दौरान एयरटेल की मार्केट वैल्यूएशन में सबसे ज्यादा गिरावट आई। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. टॉप-10 में 7 कंपनियों का मार्केट-कैप ₹1.13 लाख करोड़ घटा:एयरटेल टॉप लूजर, वैल्यू ₹40,500 करोड़ घटी; TCS की वैल्यू बढ़ी बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही। इस बीच देश की 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप कुल मिलाकर ₹1.13 लाख करोड़ घटा है। इस दौरान टेलीकॉम सेक्टर की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यूएशन में सबसे बड़ी ₹40,500 करोड़ की गिरावट देखने को मिली। इसकी वैल्यूएशन घटकर ₹11.74 लाख करोड़ रह गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. PPF की सरकारी गारंटी या SIP की ज्यादा कमाई: ₹10 हजार की मंथली बचत पर समझें रिस्क-रिटर्न का गणित; एक्सपर्ट्स ने बताया 70:30 का फॉर्मूला अगर आप हर महीने 10 हजार रुपए की बचत करना चाहते हैं और आपका लक्ष्य अगले 15 साल में बड़ा फंड तैयार करने का हैं, तो आपके सामने दो सबसे पसंदीदा विकल्प हैं। सरकारी गारंटी वाला PPF और दूसरा बाजार आधारित SIP। PPF जहां बिना किसी रिस्क के 100% टैक्स-फ्री रिटर्न की गारंटी देता है, वहीं SIP लॉन्ग टर्म में वेल्थ कंपाउंडिंग के जरिए बड़ा फंड बनाने की ताकत रखती है। आइए 15 साल के रियल कैलकुलेशन और टैक्स कटने के बाद के आंकड़े से समझते हैं कि किसमें कितना फायदा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. फ्लेक्सी-कैप फंड्स ने 1 साल में दिया 20% का रिटर्न: इसमें निवेश करना कम रिस्की, यहां जानें इससे जुड़ी खास बातें कई लोग फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा रिटर्न के लिए शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं। लेकिन अगर आपको शेयर बाजार के बारे में कम जानकारी है तो आप म्यूचुअल फंड के जरिए इसमें निवेश कर सकते हैं। आप म्यूचुअल फंड के फ्लेक्सी-कैप फंड में निवेश करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इस कैटेगरी ने बीते 1 साल में 20% तक का रिटर्न दिया है। हम आपको आज फ्लेक्सी कैप फंड्स के बारे में बता रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. IITian एयरोस्पेस इंजीनियर ला रहा ₹680 करोड़ का IPO: इनकी कंपनी में शाहरुख-सलमान-सचिन का निवेश, 31 अगस्त से ओपन होगा इश्यू IIT बॉम्बे से पढ़ाई और डॉयचे बैंक में बैंकिंग की नौकरी करने वाले अभिषेक 'मोंटी' अग्रवाल की कंपनी पर्पल स्टाइल लैब्स अपना IPO लेकर आ रही है। इस कंपनी में शाहरुख खान, सलमान खान, सचिन तेंदुलकर और माधुरी दीक्षित जैसी सेलिब्रिटीज का निवेश हैं। जानिए कैसे एक एयरोस्पेस इंजीनियर ने मुंबई में जारा के स्टोर की जगह लेकर लक्जरी फैशन की दुनिया में 4,600 करोड़ रुपए का साम्राज्य खड़ा किया… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










