Responsive Scrollable Menu

Japan Earthquake: जापान में भूकंप से कांपी धरती, 23 लोग घायल; टोक्यो तक महसूस हुए झटके

जापान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहला दिया। रविवार तड़के पूर्वी जापान और राजधानी टोक्यो के आसपास धरती हिलने लगी। अचानक आए झटकों से उस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे और कई लोग घबराकर अपने बिस्तरों से उठ गए।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 5.9 थी। वहीं अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसकी तीव्रता 5.8 दर्ज की। भूकंप का केंद्र इबाराकी प्रांत के दक्षिणी हिस्से में जमीन से करीब 70 किलोमीटर नीचे बताया गया है।

23 लोगों के घायल होने की सूचना
भूकंप के बाद चार प्रांतों में कुल 23 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। साइतामा और कानागावा में 9-9 लोग घायल हुए, जबकि चिबा में 4 और इबाराकी में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।

अधिकांश लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि कानागावा के योकोहामा में 80 साल से अधिक उम्र की एक महिला बिस्तर से गिर गईं, जिससे उनके कूल्हे में गंभीर चोट आई। भूकंप के झटकों के दौरान कुछ लोग गिर पड़े या घर के फर्नीचर और दरवाजों से टकरा गए।

सुनामी का खतरा नहीं
भूकंप के बाद सबसे बड़ी राहत की खबर यह रही कि सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया गया। प्रशासन ने हालात पर नजर बनाए रखी और संभावित नुकसान का आकलन शुरू किया।

भूकंप की वजह से टोक्यो और नारिता एयरपोर्ट के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों सहित कुछ स्थानीय रेल सेवाओं पर असर पड़ा और कई ट्रेनें देरी से चलीं। हालांकि जापान की तेज रफ्तार शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं।

सड़क पर भर गया पानी
टोक्यो के कोटो वार्ड में भूकंप के झटकों के बाद भूमिगत पानी की एक पाइप फट गई। इससे सड़क पर पानी जमा हो गया था। बाद में पाइप की मरम्मत कर स्थिति सामान्य कर दी गई। भूकंप के बाद करीब 460 घरों की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई थी। हालांकि रविवार सुबह तक बिजली की सप्लाई बहाल कर दी गई।

परमाणु संयंत्रों में सब कुछ सामान्य
भूकंप के बाद जापान के परमाणु नियामक प्राधिकरण ने देश के परमाणु संयंत्रों और परमाणु सामग्री से जुड़ी अन्य सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। प्राधिकरण के मुताबिक किसी भी परमाणु संयंत्र में कोई असामान्यता नहीं मिली। प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने भी संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए सरकारी टास्क फोर्स का गठन किया है।

पहले भी बड़े भूकंप से दहला था जापान
जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है। इससे पहले जुलाई में क्यूशू द्वीप के कुमामोतो क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। उस घटना में 38 लोगों की मौत हुई थी और 364 लोग घायल हुए थे। रिपोर्टों के अनुसार उस भूकंप के बाद 1,500 से ज्यादा इमारतें पूरी तरह ढह गई थीं, जबकि करीब 20 हजार इमारतों को नुकसान पहुंचा था।

ताजा भूकंप ने एक बार फिर जापान में भूकंपीय गतिविधियों और प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को सामने ला दिया है। फिलहाल अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कर रहे हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Continue reading on the app

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हॉकी विश्व कप में जीत के साथ की शुरुआत, वेल्स को 3-1 से हराया

कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने शनिवार को पुरुष हॉकी विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में वेल्स को 3-1 से हराया।

Continue reading on the app

  Sports

बड़ा दावा: धोनी ने लिया बड़ा फैसला, चेन्नई सुपरकिंग्स में इस भूमिका में नहीं खेलेंगे

चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2027 के अगले सीजन में इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेलेंगे. पूर्व क्रिकेटर एस बद्रीनाथ ने ये दावा किया है. Thu, 03 Sep 2026 16:32:08 +0530

  Videos
See all

Nitesh Rane on Disha Salian Case : दिशा केस पर नितेश का बड़ा खुलासा ! #niteshrane #dishasalian #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T11:43:45+00:00

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ गुर्राते ही डर गए लोग #bijnor #shorts #leopard #viralvideo #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T11:42:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers