Fact Check: सोनू निगम के नाम से फर्जी X पोस्ट वायरल, Kriti Sanon Ad विवाद के बयान पर सिंगर बोले- 'ये मैं नहीं हूं'
Sonu Nigam fake post Kriti Sanon ad: कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। इस मामले में सिंगर सोनू निगम का नाम भी चर्चा में आ गया था। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो गया जो सोनू निगम के नाम से सामने आया। हालांकि बाद में खुद सिंगर बताया कि ये पोस्ट उन्होंने नहीं किया है।
सोनू निगम ने साफ किया कि वायरल बयान से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि वह एक्स (X) यानी ट्विटर पर सक्रिय नहीं हैं। गलतफहमी की वजह एक अन्य व्यक्ति का नाम भी सोनू निगम होना बताया जा रहा है।
‘यह मैं नहीं हूं’, सोनू निगम ने दी सफाई
एक रिपोर्ट में कृति सेनन के विज्ञापन को लेकर एक्स पर किए गए एक पोस्ट को सोनू निगम का बयान बताया गया था। रिपोर्ट सामने आने के बाद सिंगर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया और अपनी नाराजगी जाहिर की। सोनू निगम ने पोस्ट के साथ स्पष्ट शब्दों में लिखा, “ये मैं नहीं हूं, और मैं ऐसा मैं कभी नहीं हो सकता”। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने ऐसा कोई पोस्ट नहीं किया है।
X पर नहीं सोनू निगम, इसी नाम से दूसरा यूजर
सोनू निगम की सफाई के बाद उस दूसरे व्यक्ति ने भी एक्स पर अपनी तरफ से स्पष्टीकरण दिया। उनका नाम सोनू निगम सिंह है और उन्होंने बताया कि विवादित पोस्ट उनके अपने अकाउंट से शेयर किया गया था। हालांकि सोनू निमग एक्स पर नहीं हैं, और इसी नाम से कोई दूसरा व्यक्ति एक्स पर एक्टिव है।
विवाद ये कतई नहीं है कि महिला क्या पहनें... दिक्कत दोगलेपन से है और हिंदू त्योहारों पर लोगों को उनकी परंपराओं से प्रभावित करने वाले हथकंडों से है।
— Sonu Nigam (@SonuNigamSingh) August 26, 2026
क्योंकि ऐसा नहीं है कि कृति सेनन ने कोई पहली बार कुछ ऐसा पहना है और विवाद हो गया।
कब क्या पहनना चाहिए इसका एक सलीका होता है। उदाहरण… pic.twitter.com/7KwZprdL6w
क्या है कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन का विवाद?
यह पूरा मामला ज्वेलरी ब्रांड GIVA के रक्षाबंधन कैंपेन से जुड़ा है। करीब 36 सेकंड के इस विज्ञापन में कृति सेनन आइवरी रंग के ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट में नजर आई थीं।
विज्ञापन में कृति अपने भाई के साथ-साथ अपने पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती दिखाई देती हैं। कैंपेन का मकसद यह संदेश देना था कि पालतू जानवर भी परिवार का हिस्सा होते हैं। हालांकि, विज्ञापन रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। कुछ यूजर्स ने कृति के कपड़ों को लेकर सवाल उठाए, जबकि कुछ लोगों ने रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार की प्रस्तुति पर आपत्ति जताई।
GIVA ने हटाया विज्ञापन
सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बीच GIVA ने अपना रक्षाबंधन कैंपेन सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया। ब्रांड ने सफाई देते हुए कहा कि वह भारतीय त्योहारों और परंपराओं का सम्मान करता है।
कंपनी के मुताबिक विज्ञापन के जरिए सिर्फ यह संदेश देने की कोशिश की गई थी कि पालतू जानवर भी परिवार का हिस्सा हैं और उन्हें भी रक्षाबंधन के जश्न में शामिल किया जा सकता है।
'रॉकेट' की रफ्तार से दौड़ा Robot, तोड़ दिया उसेन बोल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड, Video viral
Chinese Humanoid Robot अब खेल के मैदान में भी झंडे गाड़ रहे हैं। बीजिंग में चल रहे World Humanoid Robot Games में Tiangong Ultra नाम के दुनिया के सबसे धावक उसेन बोल्ट (Usain Bolt) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan








