Responsive Scrollable Menu

जरूरत की खबर- इस राखी बिना गैस-ओवन के बनाएं मिठाई:ये 5 मिठाइयां सिर्फ 15 मिनट में होंगी तैयार, शेफ से जानें बनाने का सही तरीका

रक्षाबंधन पर घर में मिठाई न हो, ऐसा हो नहीं सकता। लेकिन हर बार पेड़ा, बर्फी, लड्डू या रसगुल्ला बाजार से खरीदकर लाना भी जरूरी नहीं है। अगर इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो ऐसी मिठाइयां बना सकते हैं, जिनके लिए न गैस जलाने की जरूरत है, न ओवन की। ये रेसिपीज किचन में मौजूद रोजमर्रा की चीजों से बन सकती हैं और इन्हें तैयार करने में सिर्फ 10-15 मिनट लगते हैं। खास बात यह है कि इनमें से कई मिठाइयों में खजूर, फल, नारियल और ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजों से प्राकृतिक मिठास मिलती है। इनमें रिफाइंड शुगर की जरूरत भी कम पड़ती है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में रक्षाबंधन के मौके पर 5 आसान होममेड नो-कुक मिठाइयों की रेसिपी बताएंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- श्याम प्रवेश शाही, शू शेफ, सेवन सीज 5 स्टार होटल, नई दिल्ली डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइटटुडे’ अक्सर मिठाई बनाने के लिए लंबी तैयारी और कई तरह की चीजों की जरूरत पड़ती है। लेकिन कुछ मिठाइयां ऐसी भी हैं, जिन्हें कम समय में और बिना गैस या ओवन के आसानी से तैयार किया जा सकता है। ऐसी ही 5 झटपट बनने वाली मिठाइयों की लिस्ट ग्राफिक में देखिए- 1. नो-कुक डेट्स रोल खजूर और ड्राई फ्रूट्स से बनने वाला यह रोल देखने में मिठाई जैसा लगता है, लेकिन इसे बनाने के लिए न गैस चाहिए, न चाशनी। खजूर प्राकृतिक रूप से मीठे होते हैं और इनमें मौजूद चिपचिपापन ड्राई फ्रूट्स को बांधने में मदद करता है। इसे रोल, बाइट्स या छोटे लड्डू के रूप में भी बना सकते हैं। इसके लिए कुछ चीजों की जरूरत होगी, जैसे- बनाने का तरीका टिप: खजूर बहुत मीठे होते हैं, इसलिए इसमें अलग से चीनी या गुड़ डालने की जरूरत नहीं है। डेट्स रोल में मौजूद ड्राई फ्रूट्स और तिल में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसकी न्यूट्रिशनल प्रोफाइल ग्राफिक में देखिए- ध्यान रखें- यह भी कैलोरी वाला डेजर्ट है। ज्यादा खाने के बजाय 1-2 छोटे पीस पर्याप्त हैं। 2. इंस्टेंट नारियल लड्डू नारियल के लड्डू बनाने के लिए हमेशा गैस पर मिश्रण पकाने की जरूरत नहीं होती। अगर आपके पास तैयार नारियल का बुरादा और कंडेंस्ड मिल्क है, तो कुछ ही मिनट में सॉफ्ट नारियल लड्डू तैयार हो सकते हैं। इसके लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी- बनाने का तरीका टिप: कंडेंस्ड मिल्क पहले से मीठा होता है, इसलिए अतिरिक्त चीनी की जरूरत नहीं है। नारियल लड्डू में मौजूद सामग्री स्वाद के साथ कुछ जरूरी पोषक तत्व भी देती है। इसमें क्या-क्या मिलता है, ग्राफिक में देखिए- ध्यान रखें- कंडेंस्ड मिल्क में चीनी काफी होती है। इसलिए इसे 'शुगर-फ्री' मिठाई न समझें। छोटे आकार के लड्डू बनाना बेहतर है। 3. बिस्किट-फ्री चीजकेक कप चीजकेक का मतलब हमेशा बिस्किट बेस और ओवन नहीं होता। दही और क्रीम चीज से एक इंस्टेंट चीजकेक कप बनाया जा सकता है। इसमें ऊपर ताजे फल डालने से यह रक्षाबंधन के लिए हल्का और खूबसूरत डेजर्ट बन जाता है। सामग्री बनाने का तरीका टिप: इसमें बिस्किट, कुकी या केक बेस बिल्कुल नहीं है। इसलिए यह पारंपरिक चीजकेक से हल्का विकल्प हो सकता है। दही, फल और नट्स की वजह से यह डेजर्ट कई पोषक तत्वों का अच्छा मिश्रण बन जाता है। इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू ग्राफिक में देखिए- ध्यान रखें- शहद भी शुगर का ही सोर्स है। ज्यादा मात्रा में डालने से डेजर्ट की कुल शुगर बढ़ जाएगी। 4. फ्रूट-योगर्ट बार्क आइसक्रीम जैसा दिखने वाला यह डेजर्ट वास्तव में फ्रोजन योगर्ट और फलों से बनता है। इसे तैयार करने में कुछ मिनट लगते हैं। हालांकि जमने के लिए इसे फ्रीजर में समय देना होगा। इसलिए इसे रक्षाबंधन से कुछ घंटे पहले तैयार करना बेहतर है। सामग्री बनाने का तरीका टिप: इसे पहले से बनाकर एयरटाइट कंटेनर में फ्रीजर में रखा जा सकता है। फ्रूट-योगर्ट बार्क में दही, फल और नट्स का कॉम्बिनेशन होता है। इससे मिलने वाले प्रमुख पोषक तत्व ग्राफिक में देखिए- ध्यान रखें- फ्रूट-योगर्ट बार्क तभी कम मीठा विकल्प रहेगा, जब इसमें शहद/सिरप की मात्रा सीमित रखी जाए। 5. मखाना चॉकलेट बाइट्स मखाने को सिर्फ नमकीन स्नैक के रूप में खाने की जरूरत नहीं। इसे डार्क चॉकलेट और नट्स के साथ मिलाकर छोटी-छोटी मिठाई की तरह तैयार किया जा सकता है। इसमें एक सावधानी ये है कि भुना हुआ मखाना इस्तेमाल करें। घर पर भूनने के लिए गैस चाहिए, इसलिए 'बिना गैस' वाली रेसिपी के लिए रेडी-टू-ईट रोस्टेड मखाने लें। सामग्री बनाने का तरीका मखाना, नट्स और डार्क चॉकलेट इस मिठाई को स्वाद के साथ अलग-अलग पोषक तत्व भी देते हैं। इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू ग्राफिक में देखिए- ध्यान रखें- डार्क चॉकलेट भी कैलोरी और फैट देती है। ज्यादा कोको वाली और कम शुगर वाली चॉकलेट चुनना बेहतर है। मिठाई त्योहारों की पहचान है, लेकिन हर मिठाई बनाने के लिए घंटों की मेहनत जरूरी नहीं होती। थोड़ी प्लानिंग और सही सामग्री के साथ कम समय में भी स्वादिष्ट विकल्प तैयार किए जा सकते हैं। इन रेसिपीज की खास बात यह है कि इनमें स्वाद, सुविधा और घर पर बनाने का आनंद तीनों साथ मिल जाते हैं। रक्षाबंधन पर अगर कुछ अपने हाथों से बनाकर खिलाना चाहते हैं, तो ये आसान मिठाइयां अच्छा विकल्प हो सकती हैं। …………………… ये खबर भी पढ़ें…. जरूरत की खबर- 4,000 किलो मिलावटी खोया जब्त:ऐसे करें असली खोया की पहचान, मिठाई खरीदते समय बरतें ये 8 जरूरी सावधानियां हाल ही में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खोया के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। कानपुर, मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद से अब तक करीब 4,000 किलो मिलावटी खोया जब्त करके उसे नष्ट किया जा चुका है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Fact Check: सोनू निगम के नाम से फर्जी X पोस्ट वायरल, Kriti Sanon Ad विवाद के बयान पर सिंगर बोले- 'ये मैं नहीं हूं'

Sonu Nigam fake post Kriti Sanon ad: कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। इस मामले में सिंगर सोनू निगम का नाम भी चर्चा में आ गया था। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो गया जो सोनू निगम के नाम से सामने आया। हालांकि बाद में खुद सिंगर बताया कि ये पोस्ट उन्होंने नहीं किया है।

सोनू निगम ने साफ किया कि वायरल बयान से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि वह एक्स (X) यानी ट्विटर पर सक्रिय नहीं हैं। गलतफहमी की वजह एक अन्य व्यक्ति का नाम भी सोनू निगम होना बताया जा रहा है।

‘यह मैं नहीं हूं’, सोनू निगम ने दी सफाई
एक रिपोर्ट में कृति सेनन के विज्ञापन को लेकर एक्स पर किए गए एक पोस्ट को सोनू निगम का बयान बताया गया था। रिपोर्ट सामने आने के बाद सिंगर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया और अपनी नाराजगी जाहिर की। सोनू निगम ने पोस्ट के साथ स्पष्ट शब्दों में लिखा, “ये मैं नहीं हूं, और मैं ऐसा मैं कभी नहीं हो सकता”। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने ऐसा कोई पोस्ट नहीं किया है।

X पर नहीं सोनू निगम, इसी नाम से दूसरा यूजर
सोनू निगम की सफाई के बाद उस दूसरे व्यक्ति ने भी एक्स पर अपनी तरफ से स्पष्टीकरण दिया। उनका नाम सोनू निगम सिंह है और उन्होंने बताया कि विवादित पोस्ट उनके अपने अकाउंट से शेयर किया गया था। हालांकि सोनू निमग एक्स पर नहीं हैं, और इसी नाम से कोई दूसरा व्यक्ति एक्स पर एक्टिव है।

क्या है कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन का विवाद?
यह पूरा मामला ज्वेलरी ब्रांड GIVA के रक्षाबंधन कैंपेन से जुड़ा है। करीब 36 सेकंड के इस विज्ञापन में कृति सेनन आइवरी रंग के ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट में नजर आई थीं।

विज्ञापन में कृति अपने भाई के साथ-साथ अपने पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती दिखाई देती हैं। कैंपेन का मकसद यह संदेश देना था कि पालतू जानवर भी परिवार का हिस्सा होते हैं। हालांकि, विज्ञापन रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। कुछ यूजर्स ने कृति के कपड़ों को लेकर सवाल उठाए, जबकि कुछ लोगों ने रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार की प्रस्तुति पर आपत्ति जताई।

GIVA ने हटाया विज्ञापन
सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बीच GIVA ने अपना रक्षाबंधन कैंपेन सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया। ब्रांड ने सफाई देते हुए कहा कि वह भारतीय त्योहारों और परंपराओं का सम्मान करता है।

कंपनी के मुताबिक विज्ञापन के जरिए सिर्फ यह संदेश देने की कोशिश की गई थी कि पालतू जानवर भी परिवार का हिस्सा हैं और उन्हें भी रक्षाबंधन के जश्न में शामिल किया जा सकता है।
 

Continue reading on the app

  Sports

जावेद मियांदाद और इमरान खान का रिश्ता… मतभेद नहीं, असली दोस्ती की मिसाल!

पाकिस्तान क्रिकेट से इमरान और मियांदाद के बीच मतभेदों की बातें सामने आती रही हैं. मगर इमरान के मुश्किल समय में जिस तरह से मियांदाद साथ खड़े हुए हैं, वो दोनों के मतभेद नहीं असली दोस्ती की मिसाल है. Mon, 31 Aug 2026 13:44:05 +0530

  Videos
See all

World News | XI Jinping News | Vladmir Putin News:SCO Summit में बनेगी नई Geopolitical तस्वीर | Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T08:45:32+00:00

Delhi Jama Masjid MCD Action : दिल्ली जामा मस्जिद के पास हो गया ये तगड़ा एक्शन! Hindi News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T08:45:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers