Responsive Scrollable Menu

CM Yogi UP Development: यूपी में विकास के दावों में कितनी सच्चाई? UP की जनता ने कर दिया साफ

सियासी चौक में बात करने के लिए इस वक्त मैं आगरा में मौजूद हूं और आगरा की जनता हमारे साथ मौजूद है. एक अहम मुद्दे पर आगरा की जनता से बात करेंगे. लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने एक बयान में कहा है कि यूपी भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन है और राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी में जो विकास हो रहा है उस विकास में योगी आदित्यनाथ का भी अहम योगदान है. इसी को लेकर हम आगरा की जनता से बात करेंगे. यूपी को भारत की अर्थ व्यवस्था में ग्रोथ इंजन कहा जा रहा है. योगी आदिनाथ के द्वारा. क्या ग्रोथ इंजन तो बन रहा है लेकिन अभी पूर्ण रूप से हम नहीं कह सकते हैं कि ग्रोथ इंजन बन चुका है. हमसे आगे अभी गुजरात है, महाराष्ट्र है. ऐसा नहीं है कि इंजन आगे होता है. लेकिन यह निश्चित है कि हां जो यूपी इधर-उधर भटक रहा था लेकिन अब वो रास्ते पर आ गया है. धन पटरी पर है.

भारत की अर्थव्यवस्था में ग्रोथ इंजन

राजनाथ सिंह का कहना है कि यूपी में जो विकास हो रहा है उसमें योगी आदित्यनाथ का भी एक अहम नहीं तो इसमें तो कोई दो राय है ही नहीं. राजनाथ जी ने कहा है तो इसमें कोई दो राय नहीं है. आज यूपी में जो कुछ है वो देन योगी आदित्यनाथ हैं. इसमें तो कोई असुक्ति है ही नहीं. बिल्कुल लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने अपने एक बयान में कहा है कि यूपी को भारत की अर्थव्यवस्था में ग्रोथ इंजन कहा जा रहा है. क्या देखिए मैं तो यह शुभकामना देना चाहता हूं आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी को कि उन्होंने जो उनके नेतृत्व की जो सरकार है वो निश्चित रूप से कहीं ना कहीं सहभागिता उत्तर प्रदेश की बहुत अहम भूमिका में आती है. पहले हमारे उत्तर प्रदेश  के अंदर एक एक्सेस वे था. आज हमारे उत्तर प्रदेश के अंदर 17 एक्सप्रेसवे है. 

पहले 10% लोग अगर टैक्स जमा करते थे 

आज पहले हमारे उत्तर प्रदेश के अंदर लोग कितने लोग जो है आईटीआर और टैक्स को जमा करते थे. आज हमारे यहां से एक मैं जान सकता हूं कि लगभग पहले 10% लोग अगर टैक्स जमा करते थे तो आज लगभग 40 से 50% लोग इनकम टैक्स भी जमा करते हैं. तो हमारी जो देश की अर्थव्यवस्था है वो टैक्स से चलती है और जो हमारे जो जितने भी उद्योगपति हैं वो लोग निरंतर रूप से अपने टैक्स को जमा करते हैं. उसी के अनुसार गवर्नमेंट के पास तक पेमेंट पहुंचता है. सरकार उसी के अनुसार चल पाती है. विकास में भी राजनाथ सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ का एक अहम योगदान है. तो इसमें तो कोई शक ही नहीं है क्योंकि उत्तर प्रदेश आज एक राम राज्य के रूप में जिंदगी  जी रहा है. उत्तर प्रदेश के अंदर प्रत्येक कोने में गली कूचे में देखेंगे आप जहां भी अगर आप देखते हैं उधर एक विकास की गंगा सी बहती हुई दिखाई दे रही है. जैसे मैंने भी आपसे कहा कि पहले एक स्पेशल था हमारे आगरा से लखनऊ के लिए.

Continue reading on the app

Jharkhand Govt: झारखंड में शुरू होगा ओपन जेल सिस्टम, दिन में बाहर काम कर पाएंगे चुनिंदा कैदी

Jharkhand Govt: झारखंड सरकार ने जेल सुधार की दिशा में एक अहम पहल करते हुए ओपन और सेमी-ओपन जेल सिस्टम लागू करने का फैसला किया है. इसके तहत चुनिंदा कैदियों को दिन में जेल से बाहर जाकर काम करने की अनुमति दी जाएगी और उन्हें शाम तक वापस जेल लौटना होगा. सरकार का उद्देश्य कैदियों को रोजगार से जोड़ने के साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाने की तैयारी करना है.

नियमों का उल्लंघन करने पर वापस ली जा सकती है सुविधा 

नई व्यवस्था के तहत यह सुविधा सभी कैदियों को नहीं मिलेगी. पात्रता के लिए कैदियों के आचरण, अपराध की प्रकृति और अन्य निर्धारित मानकों को ध्यान में रखा जाएगा. अच्छे व्यवहार वाले और सुधार की दिशा में आगे बढ़ रहे कैदियों को इस व्यवस्था में शामिल किए जाने की संभावना है. नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित कैदी की सुविधा वापस ली जा सकती है.

परिवार की आर्थिक मदद भी कर सकेंगे कैदी 

शुरुआत में रांची समेत झारखंड की चार केंद्रीय जेलों में ओपन जेल व्यवस्था लागू करने की तैयारी है. इस मॉडल के तहत कैदियों को काम करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपनी आजीविका कमा सकेंगे और अपने परिवार की आर्थिक मदद भी कर सकेंगे. साथ ही जेल से रिहाई के बाद सामान्य जीवन में लौटने के लिए उन्हें व्यावहारिक अनुभव और जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा.

Jharkhand News: अब बारिश में भी जगमगाएगा रांची का अपर बाजार, बिजली विभाग ने बनाया खास प्लान

सरकार की इस पहल को केवल जेल प्रशासन में बदलाव के तौर पर नहीं, बल्कि सुधार और पुनर्वास आधारित व्यवस्था के रूप में देखा जा रहा है. ओपन जेल मॉडल का उद्देश्य कैदियों को अपराध की दुनिया से दूर रखकर कौशल, रोजगार और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ना है. इस पहल से झारखंड में जेल व्यवस्था को अधिक सुधारात्मक और पुनर्वास केंद्रित बनाने की दिशा में कदम आगे बढ़ने की उम्मीद है.

झारखंड में H1N1-H3N2 को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में तैयारियां तेज

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: खत्म हुआ इंग्लैंड की जीत का इंतजार, लॉर्ड्स में भी पाकिस्तान चित, 72 साल बाद ऐसी दुर्दशा

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने लीड्स के बाद लॉर्ड्स टेस्ट में भी जीत दर्ज की और इस तरह 3 मैच की सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली. दिसंबर 2024 के बाद इंग्लैंड ने कोई टेस्ट सीरीज जीती है. Mon, 31 Aug 2026 00:01:32 +0530

  Videos
See all

Manusmriti Controversy News : देशभर में जलाई जाएगी मनुस्मृति की प्रतियां ! #manusmriti #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T19:33:12+00:00

Baba Ramdev on CJP : 'कॉकरोच' को बाबा रामदेव की नसीहत ! #babaramdev #cjp #abhijeetdipke #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T19:28:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers