जर्मनी चौथी बार हॉकी वर्ल्ड चैंपियन:फाइनल में स्पेन को 1-0 से हराया; पाकिस्तान के सबसे ज्यादा 4 खिताब के रिकॉर्ड की बराबरी
जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। इसके साथ ही जर्मनी ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की और टूर्नामेंट के इतिहास में चौथी बार चैंपियन बना। बेल्जियम के वॉवर में रविवार को जर्मनी के लिए मैच का एकमात्र गोल मिशेल स्ट्रूथॉफ ने 44वें मिनट में किया। स्पेन ने 24 सर्कल एंट्री कीं, जबकि जर्मनी की 12 रहीं। स्पेन ने 9 शॉट लगाए, जर्मनी ने 5। पहले हाफ में गोल नहीं हुआ। तीसरे क्वार्टर में स्पेन ने लगातार अटैक किए, लेकिन 44वें मिनट में जर्मनी ने काउंटर अटैक पर बढ़त बना ली। स्ट्रूथॉफ ने गोलकीपर को छकाते हुए गेंद नेट में पहुंचा दी। पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी इस जीत के साथ जर्मनी के वर्ल्ड कप खिताबों की संख्या 4 हो गई है। पाकिस्तान ने भी 4 बार यह ट्रॉफी जीती है। पाकिस्तान के खिताब 1971, 1978, 1982 और 1994 में आए थे, जबकि जर्मनी ने 2002, 2006, 2023 और 2026 में खिताब जीता। फाइनल में स्पेन के मौके ज्यादा स्पेन ने फाइनल में जर्मनी से ज्यादा आक्रामक खेल दिखाया। टीम ने तीसरे क्वार्टर में 10 बार जर्मन सर्कल में प्रवेश किया और कई मौके बनाए, लेकिन फिनिशिंग कमजोर रही। जर्मनी ने अपने सीमित मौकों में से एक को गोल में बदलकर मैच जीत लिया। स्पेन की टीम 1998 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, उसका पहला वर्ल्ड कप खिताब जीतने का इंतजार जारी रहा। जर्मनी ने ओलिंपिक सिल्वर जीता 2021 टोक्यो ओलिंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत से हारने के बाद जर्मनी ने शानदार वापसी की। टीम ने इसके बाद दो वर्ल्ड कप, एक ओलिंपिक सिल्वर और एक यूरोपियन खिताब जीता है। जर्मनी के कोच आंद्रे हेनिंग के लिए यह 2022 में टीम की कमान संभालने के बाद चौथा बड़ा खिताब है। अर्जेंटीना ने ब्रॉन्ज जीता ब्रॉन्ज मेडल मैच में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड्स को 2-1 से हराया। मैथियास रे ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से विजयी गोल किया। भारत 8वें स्थान पर रहा भारत ने इस वर्ल्ड कप 2026 में 8वां स्थान हासिल किया। 7वें-8वें स्थान के मुकाबले में भारत और बेल्जियम का मैच 3-3 से ड्रॉ रहा, लेकिन शूटआउट में बेल्जियम ने 4-3 से जीत दर्ज की। भारत ने इससे पहले दूसरे राउंड में अर्जेंटीना से 3-5 और नीदरलैंड्स से 1-3 से हारकर सेमीफाइनल की दौड़ गंवा दी थी।
CM Yogi UP Development: यूपी में विकास के दावों में कितनी सच्चाई? UP की जनता ने कर दिया साफ
सियासी चौक में बात करने के लिए इस वक्त मैं आगरा में मौजूद हूं और आगरा की जनता हमारे साथ मौजूद है. एक अहम मुद्दे पर आगरा की जनता से बात करेंगे. लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने एक बयान में कहा है कि यूपी भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन है और राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी में जो विकास हो रहा है उस विकास में योगी आदित्यनाथ का भी अहम योगदान है. इसी को लेकर हम आगरा की जनता से बात करेंगे. यूपी को भारत की अर्थ व्यवस्था में ग्रोथ इंजन कहा जा रहा है. योगी आदिनाथ के द्वारा. क्या ग्रोथ इंजन तो बन रहा है लेकिन अभी पूर्ण रूप से हम नहीं कह सकते हैं कि ग्रोथ इंजन बन चुका है. हमसे आगे अभी गुजरात है, महाराष्ट्र है. ऐसा नहीं है कि इंजन आगे होता है. लेकिन यह निश्चित है कि हां जो यूपी इधर-उधर भटक रहा था लेकिन अब वो रास्ते पर आ गया है. धन पटरी पर है.
भारत की अर्थव्यवस्था में ग्रोथ इंजन
राजनाथ सिंह का कहना है कि यूपी में जो विकास हो रहा है उसमें योगी आदित्यनाथ का भी एक अहम नहीं तो इसमें तो कोई दो राय है ही नहीं. राजनाथ जी ने कहा है तो इसमें कोई दो राय नहीं है. आज यूपी में जो कुछ है वो देन योगी आदित्यनाथ हैं. इसमें तो कोई असुक्ति है ही नहीं. बिल्कुल लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने अपने एक बयान में कहा है कि यूपी को भारत की अर्थव्यवस्था में ग्रोथ इंजन कहा जा रहा है. क्या देखिए मैं तो यह शुभकामना देना चाहता हूं आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी को कि उन्होंने जो उनके नेतृत्व की जो सरकार है वो निश्चित रूप से कहीं ना कहीं सहभागिता उत्तर प्रदेश की बहुत अहम भूमिका में आती है. पहले हमारे उत्तर प्रदेश के अंदर एक एक्सेस वे था. आज हमारे उत्तर प्रदेश के अंदर 17 एक्सप्रेसवे है.
पहले 10% लोग अगर टैक्स जमा करते थे
आज पहले हमारे उत्तर प्रदेश के अंदर लोग कितने लोग जो है आईटीआर और टैक्स को जमा करते थे. आज हमारे यहां से एक मैं जान सकता हूं कि लगभग पहले 10% लोग अगर टैक्स जमा करते थे तो आज लगभग 40 से 50% लोग इनकम टैक्स भी जमा करते हैं. तो हमारी जो देश की अर्थव्यवस्था है वो टैक्स से चलती है और जो हमारे जो जितने भी उद्योगपति हैं वो लोग निरंतर रूप से अपने टैक्स को जमा करते हैं. उसी के अनुसार गवर्नमेंट के पास तक पेमेंट पहुंचता है. सरकार उसी के अनुसार चल पाती है. विकास में भी राजनाथ सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ का एक अहम योगदान है. तो इसमें तो कोई शक ही नहीं है क्योंकि उत्तर प्रदेश आज एक राम राज्य के रूप में जिंदगी जी रहा है. उत्तर प्रदेश के अंदर प्रत्येक कोने में गली कूचे में देखेंगे आप जहां भी अगर आप देखते हैं उधर एक विकास की गंगा सी बहती हुई दिखाई दे रही है. जैसे मैंने भी आपसे कहा कि पहले एक स्पेशल था हमारे आगरा से लखनऊ के लिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






