Responsive Scrollable Menu

SCO समिट के लिए किर्गिस्तान पहुंचे PM मोदी, बिश्केक में हुआ जोरदार स्वागत, पुतिन से मुलाकात पर टिकी नजर

PM Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26वें SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रविवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच गए. मानस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किर्गिस्तान के कैबिनेट ऑफ मिनिस्टर्स के चेयरमैन आदिलबेक कासिमालिएव ने उनका स्वागत किया. इस दौरे में SCO के मंच पर आतंकवाद, क्षेत्रीय सुरक्षा और कनेक्टिविटी के मुद्दे अहम रहेंगे. वहीं, पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात पर भी सबकी नजरें टिकी हैं.

Continue reading on the app

जर्मनी चौथी बार हॉकी वर्ल्ड चैंपियन:फाइनल में स्पेन को 1-0 से हराया; पाकिस्तान के सबसे ज्यादा 4 खिताब के रिकॉर्ड की बराबरी

जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। इसके साथ ही जर्मनी ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की और टूर्नामेंट के इतिहास में चौथी बार चैंपियन बना। बेल्जियम के वॉवर में रविवार को जर्मनी के लिए मैच का एकमात्र गोल मिशेल स्ट्रूथॉफ ने 44वें मिनट में किया। स्पेन ने 24 सर्कल एंट्री कीं, जबकि जर्मनी की 12 रहीं। स्पेन ने 9 शॉट लगाए, जर्मनी ने 5। पहले हाफ में गोल नहीं हुआ। तीसरे क्वार्टर में स्पेन ने लगातार अटैक किए, लेकिन 44वें मिनट में जर्मनी ने काउंटर अटैक पर बढ़त बना ली। स्ट्रूथॉफ ने गोलकीपर को छकाते हुए गेंद नेट में पहुंचा दी। पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी इस जीत के साथ जर्मनी के वर्ल्ड कप खिताबों की संख्या 4 हो गई है। पाकिस्तान ने भी 4 बार यह ट्रॉफी जीती है। पाकिस्तान के खिताब 1971, 1978, 1982 और 1994 में आए थे, जबकि जर्मनी ने 2002, 2006, 2023 और 2026 में खिताब जीता। फाइनल में स्पेन के मौके ज्यादा स्पेन ने फाइनल में जर्मनी से ज्यादा आक्रामक खेल दिखाया। टीम ने तीसरे क्वार्टर में 10 बार जर्मन सर्कल में प्रवेश किया और कई मौके बनाए, लेकिन फिनिशिंग कमजोर रही। जर्मनी ने अपने सीमित मौकों में से एक को गोल में बदलकर मैच जीत लिया। स्पेन की टीम 1998 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, उसका पहला वर्ल्ड कप खिताब जीतने का इंतजार जारी रहा। जर्मनी ने ओलिंपिक सिल्वर जीता 2021 टोक्यो ओलिंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत से हारने के बाद जर्मनी ने शानदार वापसी की। टीम ने इसके बाद दो वर्ल्ड कप, एक ओलिंपिक सिल्वर और एक यूरोपियन खिताब जीता है। जर्मनी के कोच आंद्रे हेनिंग के लिए यह 2022 में टीम की कमान संभालने के बाद चौथा बड़ा खिताब है। अर्जेंटीना ने ब्रॉन्ज जीता ब्रॉन्ज मेडल मैच में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड्स को 2-1 से हराया। मैथियास रे ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से विजयी गोल किया। भारत 8वें स्थान पर रहा भारत ने इस वर्ल्ड कप 2026 में 8वां स्थान हासिल किया। 7वें-8वें स्थान के मुकाबले में भारत और बेल्जियम का मैच 3-3 से ड्रॉ रहा, लेकिन शूटआउट में बेल्जियम ने 4-3 से जीत दर्ज की। भारत ने इससे पहले दूसरे राउंड में अर्जेंटीना से 3-5 और नीदरलैंड्स से 1-3 से हारकर सेमीफाइनल की दौड़ गंवा दी थी।

Continue reading on the app

  Sports

जावेद मियांदाद और इमरान खान का रिश्ता… मतभेद नहीं, असली दोस्ती की मिसाल!

पाकिस्तान क्रिकेट से इमरान और मियांदाद के बीच मतभेदों की बातें सामने आती रही हैं. मगर इमरान के मुश्किल समय में जिस तरह से मियांदाद साथ खड़े हुए हैं, वो दोनों के मतभेद नहीं असली दोस्ती की मिसाल है. Mon, 31 Aug 2026 13:44:05 +0530

  Videos
See all

UP T20 League: लखनऊ फाल्कन्स की शानदार जीत, गाेरखपुर लायंस काे 24 रनाें से दी मात | Cricket | Sports #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T08:45:31+00:00

Delhi Jama Masjid MCD Action : दिल्ली जामा मस्जिद के पास हो गया ये तगड़ा एक्शन! Hindi News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T08:45:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers