Ground Report: सब कुछ लील गया सैलाब, News Nation पर त्रासदी पीड़ित परिवारों ने बताया दर्द
Ground Report: रसुआ के भद्रावती बाजार से सामने आई तस्वीरें दिल को दहला देने वाली हैं. जहां कभी चहल पहल और इंसानी जिंदगी की रौनक हुआ करती थी, वहां अब सिर्फ कीचड़, मलबा और चीख पुकार बची है. अचानक आई कुदरत की इस मार ने सब कुछ तबाह कर दिया है. लोगों के पक्के मकान और दुकानें देखते ही देखते मलबे का ढेर बन गए. जमीन पर अब सिर्फ टूटी हुई दीवारें और बहकर आया भारी मलबा दिखाई दे रहा है. चारों तरफ बर्बादी का ऐसा सन्नाटा पसरा है, जिसे देखकर किसी का भी दिल कांप उठे. जो लोग इस भयानक तबाही में किसी तरह जिंदा बच गए हैं, उनके पास अब सिर छिपाने के लिए छत तक नहीं बची है.
कीचड़ सने कंबल और जिंदगी बचाने की बेबस जंग
तबाही के इस मंजर के बीच बची हुई महिलाएं अब अपने बिखरे हुए सामान को मलबे से निकालने की कोशिश कर रही हैं. घरों का सारा सामान दलदल में समा चुका है. जो थोड़े बहुत कपड़े या कंबल हाथ लग रहे हैं, वे कीचड़ और मोटी मिट्टी की परत से सने हुए हैं. महिलाएं रोते हुए इन गंदे कंबलों को पानी में धोने का प्रयास कर रही हैं, ताकि रात के वक्त अपने मासूम बच्चों को ठंड से बचाने के लिए उन पर डाल सकें. हर तरफ सिर्फ लाचारी और बेबसी छाई हुई है. जिंदगी की बुनियादी जरूरतें जुटाना भी अब इन पीड़ितों के लिए एक बहुत बड़ा पहाड़ बन गया है.
यह भी पढ़ें: Nepal Floods: नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटे कोशी नदी में तेज हुआ बहाव, अलर्ट जारी
Ground Report: गुलजार रहने वाला त्रिशूली बाजार हो गया वीरान, चारों ओर सिर्फ और सिर्फ तबाही
नेपाल से आई आपदा ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है. 26 अगस्त को ग्लेशियर टूटने और झील फटने के बाद यहां पर भयानक आपदा आई थी। नेपाल में अब तक 780 लोगों की मौत हो चुकी है. हादसे के बाद से हमारे संवाददाता सैयद आमिर ग्राउंड जीरो पर हैं.
हमारे संवाददाता हुसैन बाइक से त्रिशूली बाजार जा रहे हैं. रास्ता बहुत खतरनाक है क्योंकि रोड नष्ट हो चुकी है. मंगलवार तक हरा-भरा और चहल-पहल रहने वाला त्रिशूली बाजार, आज शांत हो चुका है. हर तर सिर्फ मलबा ही मलबा है. चारों और सिर्फ तबाही दिखाई दे रही है. हालात ऐसे है कि इन मलबों के नीचे कई मंजिला इमारतें दबी हुई हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








