Responsive Scrollable Menu

'कौन हो आप...पता है मैंने कितने रियलिटी शो जीते हैं?' एल्विश यावद और निरहुआ आपस में भिड़े, जाने क्या है वजह?

Elvish Yadav In Bhojpuri Bawal: रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' (Bhojpuri Bawaal) तापमान का लेवल बढ़ता जा रहा है. अब शो में एक और नया बवाल देखने को मिलेगा. दरअसल, हाल ही में मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है. जिसमें टीआरपी किंग और रियलिटी शो स्टार एलविश यादव (Elvish Yadav) नजर आए. खास बात यह है कि शो में वह निरुहुआ से भिड़ते हुए नजर आए. ऐसे में शो में बहुत कुछ दिलचस्प देखने मिल सकता है. इतना ही नहीं शो में एल्विश ने जिस तरीके से एंट्री की है. उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बड़ा बवाल होगा. प्रोमो में देखने को मिलता है कि दोनों के बीच चाय को लेकर बहस हो जाती है, जिसके बाद मामला बढ़ता चला जाता है. 

निरहुआ और एल्विश के बीच हुआ ईगो क्लैश

भोजपुरी बवाल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि एल्विश यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के बीच ईगो क्लैश हो जाता है क्योंकि एल्विश यादव आकर सीधे निरहुआ के सामने दूसरी तरफ वाले सोफे पर बैठ जाते हैं. इसी बीच एक स्पॉटबॉय चाय लेकर आता है, उससे निरहुआ कहते हैं कि चाय को मेज पर रख दो. लेकिन एल्विश यादव सख्त लहजे में स्पॉटबॉय से कहते हैं, 'मैंने मंगाई थी मेरी है.' तभी निरहुआ बुलंद आवाज में कहते हैं- हैलो! कौन हो भाई आप? मैंने चाय मंगवाई थी मेरी है. इसी को लेकर दोनों के बीच बहस हो जाती है.

चाय को लेकर हुई गरम बहस

एल्विश यादव और निरहुआ के बीच चाय को लेकर गरम बहस हो जाती है. जिसके बाद एल्विश यादव कहते हैं, 'आप मुझे जानते नहीं हो कि मैं कौन हूं,' इस पर निरहुआ भी यही बात कहते हैं, 'आप मुझे नहीं जानते हो कि मैं कौन हूं.' इसके आगे एल्विश कहते हैं, 'आपको पता नहीं है कि मैंने कितने रियलिटी शोज जीते हुए हैं?' इस पर निरहुआ जवाब देते हैं, 'रियलिटी शो में स्टार कौन आया हुआ है क्या आपको इसका आइडिया है?' ऐसे में साफ है कि दोनों के बीच बड़ी क्लैश होने वाली है. हालांकि, एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों के बीच यह बहस आगे बढ़ती है या दोस्ती होती है. 

निरहुआ का काजल से भी हुआ था विवाद

भोजपुरी बवाल में निरहुआ का काजल राघवानी संग भी विवाद हुआ था. शो में काजल ने निरहुआ पर आरोप लगाया था कि उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘आशिक आवारा’ के एक गाने से उन्हें हटाया था. इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि उनकी जगह उस गाने में आम्रपाली को लिया गया था. हालांकि बाद में फिल्म के प्रोड्यूसर ने शो में आकर खुद काजल के इन आरोपों को झूठा साबित कर दिया था. इसके अलावा दोनों के बीच दूसरे मुद्दे पर भी लड़ाई हुई थी. 

'मेरे साथ काम करने के लायक नहीं हो'

शो में डाइनिंग टेबल पर बातचीत में काजल राघवानी निरहुआ से कहती हैं कि वह वहीं चीजें बर्दाश्त करती हैं, जो बर्दाश्त करने लायक हो. उन्होंने निरहुआ से कहा था, 'मैं आज भी नहीं पचा पाऊंगी.' इस पर निरहुआ भड़के हुए कहते हैं , आप नहीं पचा पाओगी क्योंकि आप इनह्युमन हो चुकी हो. इसके आगे आपक ये बर्दाश्त ही नहीं हो रहा और ये समझ...इसी पर काजल उन्हें रोक देती हैं और कहती हैं, 'मैं दरअसल वही चीजें दिनेश जी बर्दाश्त करती हूं, जो बर्दाश्त करने लायक हैं.' इसके बाद निरहुआ काजल पर पूरी तरह बिफर पड़ते है और कहते हैं, 'ये नहीं लायक है?' काजल बोलीं, 'बिल्कुल भी नहीं. मैं मान ही नहीं सकती. आप रोएंगे मैं नहीं मान सकती.'

निरहुआ लड़ाई वाला मुद्दा याद दिलाते हैं और कहते हैं, 'अगर मैं किसी को पिता की तरह सम्मान करता हूं और उस व्यक्ति को मुझ पर डाउट हो जाए, और मैं उसको सफाई दे रहा हूं कि सर ऐसा मत सोचिए. मैं आपके बारे में ऐसा सोच ही नहीं सकता और ये बोलते हुए मैं रो रहा हूं, और आप उसका मजाक उड़ा रही हैं. तो मैं ये बोल रहा हूं कि आप मेरे साथ काम करने के लायक नहीं हो.'

ये भी पढ़ें: प्रियंका से लेकर दीपिका तक... कौन हैं इंडिया की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस? जानिए कितनी है इन 7 हीरोइनों की फीस

Continue reading on the app

UP T20 League 2026: लखनऊ फैल्कोन्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने अजीत वर्मा की पारी को सराहा

कानपुर, 30 अगस्त: लखनऊ फैल्कोन्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के 26वें मुकाबले में गोरखपुर लायंस को 24 रनों से हराकर शानदार अंदाज में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ की 9 मैचों में यह पांचवीं जीत है। इसके साथ ही …

The post UP T20 League 2026: लखनऊ फैल्कोन्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने अजीत वर्मा की पारी को सराहा appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup 2026: शेफाली और दीप्ति का थाईलैंड पर टूटा कहर, टीम इंडिया का जोरदार आगाज

भारतीय टीम को इस मैच में शुरू से ही जीत का दावेदार माना जा रहा था जो कि हैरान करने वाला भी नहीं था. मगर थाईलैंड ने अपनी गेंदबाजी से टीम इंडिया को मुश्किल में डालकर एक चेतावनी जारी कर दी. Sun, 30 Aug 2026 23:16:31 +0530

  Videos
See all

Arhaan Khan: बांद्रा में अरहान खान ने बटोरी सुर्खियां #arhaankhan #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T17:45:15+00:00

नेपाल में बाढ़ के बीच सेना का बड़ा ऑपरेशन, हेलिकॉप्टर से पहुंचाई जा रही भारी मशीनरी | #NepalFlood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T17:45:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers