Responsive Scrollable Menu

प्रियंका से लेकर दीपिका तक... कौन हैं इंडिया की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस? जानिए कितनी है इन 7 हीरोइनों की फीस

Indian Film Industry Highest Paid Actress: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा भी टाइम था, जब एक्ट्रेस को एक्टर से कम फीस मिलती थी. लेकिन अब वक्त के साथ यह तस्वीर तेजी से बदली है. बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं. कई बार उनकी फीस फिल्म के पूरे बजट के बराबर तक पहुंच जाती है. प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, कंगना रनौत, श्रद्धा कपूर और नयनतारा जैसी एक्ट्रेसेस आज इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड फीमेल स्टार्स में शामिल हैं. आइए जानते हैं कि इनमें सबसे ज्यादा फीस किसकी है और किस एक्ट्रेस की कितनी फीस है. 

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण टॉप पर

इंडियन फिल्म इंडस्ड्री में हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा जोनास और दीपिका पादुकोण का नाम टॉप पर आता है. मीडिया रिपोर्ट्स और फिल्म ट्रेड से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों एक्ट्रेसेस एक फिल्म के लिए करीब 25 से 30 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. हालांकि, कई रिपोर्ट्स में प्रियंका की फीस 30-40 करोड़ रुपये भी बताई जाती है. 

प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बनाई है. उन्होंने ‘बेवॉच’ और ‘क्वांटिको’ जैसे कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट् किए. जिसके बाद उनकी  ग्लोबल पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी. वहीं दीपिका पादुकोण ने भी कई बड़ी फिल्में कीं. इसमें ‘पठान’, ‘जवान’, ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘सिंघम अगेन’ जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों से उनकी पॉपुलैरिटी काफी मजबूत हुई. 

आलिया भट्ट लेती हैं एक फिल्म के लिए इतनी फीस

इस लिस्ट में अगला बड़ा नाम आलिया भट्ट का है. पिछले कुछ सालों में आलिया की पॉपुलैरिटी और फीस दोनों में तेजी से बढ़ी है. ‘राजी’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘डियर जिंदगी’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग का लौहा मनवाया.  रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया ने अल्फा फिल्म के लिए करीब 20 से 25 करोड़ रुपये तक चार्ज कर किया था. ऐसे में समझा जा सकता है कि उनकी करंट फीस कितनी है. आलिया सिर्फ फिल्मों में एक्टिंग ही नहीं करतीं, बल्कि प्रोडक्शन फील्ड से भी जुड़ी हुई हैं. उनकी गिनती आज के समय में टॉप की एक्ट्रेस में होती है. 

कंगना रनौत भी करती है मोटी फीस चार्ज

कंगना रनौत लंबे समय से बॉलीवुड की सबसे टॉप की एक्ट्रेसेस में शामिल हैं. उन्होंने कई फिल्मों में लीड रोल किया और अपनी एक्टिंग का लौहा मनवाया. इसमें ‘क्वीन’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘मणिकर्णिका’ और ‘थलाइवी’ जैसी फिल्मों शामिल हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंगना अपनी फिल्मों के लिए करीब 20 से 27 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज कर चुकी हैं. कंगना इंडस्ट्री में वुमन सेंट्रिक फिल्मों को लेकर जानी जाती हैं. कई फिल्मों को उन्होंने अपने दम पर बनाया और उन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता भी पाई. 

‘स्त्री 2’ के बाद श्रद्धा कपूर ने बढ़ाई फीस

श्रद्धा कपूर का नाम भी अब इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में गिना जाता है. ‘स्त्री 2’ की शानदार सक्सेस के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में जबरदस्त उछाल आया. फिल्म में उनके किरदार को ऑडियंस ने काफी पसंद किया. एक्ट्रेस अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं, जिसे फैंस बहुत पसंद करते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, वह अब एक फिल्म के लिए करीब 15 से 17 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग से भी लगाया जा सकता है. 

कैटेरीना कैफ करती हैं 15-21 करोड़ रुपये चार्ज

कैटरीना कैफ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान के लिए जानी जाती हैं. उन्हें पसंद करने वाले की संख्या बहुत बड़ी है. कैटरीना सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में छठे नंबर पर आती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए 12-15 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. उन्होंने 'टाइगर' फ्रेंचाइजी, 'धूम 3' और 'बैंग बैंग'जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है और कई फिल्मों में बेहतरीन स्टंट और एक्शन सीन्स भी किए. वह फिल्मों में डांस नंबर्स के लिए भी जानी जाती हैं. जिसकी वजह से मेकर्स उन्हें मोटी फीस देने के लिए तैयार रहते हैं. 

नयनतारा लेती हैं एक फिल्म के लिए इतनी फीस

जब भी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की बात होती है तो साउथ एक्ट्रेस नयनतारा का नाम जरूर शामिल होता है. नयनतारा को साउथ की ‘लेडी सुपरस्टार’ भी कहा जाता है. उन्होंने तमिल, तेलुगु और मलयालम इंडस्ट्री में फिल्मों में काम कर रखा है. उन्होंने शाहरुख खान की ‘जवान’ से हिंदी ऑडियंस के बीच मजबूत पहचान बनाई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए करीब 10 से 12 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करती हैं. उनके अलावा तृषा कृष्णन भी एक भी लिए 10-12 करोड़ चार्ज करती हैं. आपको बता दें कि हमने यहां पर आपको जो आंकड़े बताए हैं वह मीडिया रिपोर्ट्स और फिल्म ट्रेड के आधार पर हैं. इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं. 

ये भी पढ़ें: शोएब इब्राहिम ने बहन से बंधवाई राखी, मदरसे से बच्चों को बुलाकर कराई कुरान ख्वानी, व्लॉग में एक्टर ने दिखाई त्योहार की झलक

Continue reading on the app

IND W vs THA W : थाईलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी, यहां देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

IND W vs THA W : भारत और थाईलैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच आज महिला एशिया कप 2026 का तीसरा मैच खेला जा रहा है. ग्रुप ए के इस मुकाबले में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर को टॉस गंवाना पड़ गया. थाईलैंड की कप्तान नारुएमोल चाईवाई ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बैटिंग करने का न्योता दिया. इसके साथ ही एशिया कप 2026 के अपने पहले मैच में इंडियन विमेंस टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में नजर आएगी.

भारत की टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी

इस मैच में भारत के लिए प्रतिका रावल ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया है. उन्होंने भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उनका टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कैप दिया है. उन्हें टीम इंडिया में चोटिल जेमिमा रोड्रिग्स की जगह पर बतौर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी शामिल किया गया था. इसके बाद अब उनकी टीम में सीधे पहले ही मैच में शामिल किया गया है. 

टॉस के बाद क्या बोली हरमनप्रीत कौर

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि, 'हमने पहले बॉलिंग करने के बारे में भी सोचा था, लेकिन पहले बैटिंग करना भी कोई प्रॉब्लम नहीं है. यह दुबई में हमारा पहला मैच है. बहुत सी चीजों को ध्यान में रखने के बजाय, यह वहां जाकर अपना बेस्ट देने के बारे में है. आज प्रतीका अपना डेब्यू कर रही है क्योंकि जेमी वहां नहीं है. हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं. हमने बेरहम होने की बात की है और यह हमारे लिए एक जरूरी टूर्नामेंट है'.

थाईलैंड की कप्तान थिपाचा पुत्थावोंग ने टॉस जीता और कहा कि, 'हम पहले बॉलिंग करने जा रहे हैं. हां, नन्नापत कोंचारोनकाई चोटिल हैं. हम टीम इंडिया को 170 रनों तक रोकने का प्लान बना रहे हैं. 

भारत और थाईलैंड की प्लेइंग-11

भारत:  शैफाली वर्मा,  स्मृति मंधाना,  प्रतीक रावल,  हरमनप्रीत कौर (कप्तान),  भारती फुलमाली,  ऋचा घोष (विकेट कीपर),  दीप्ति शर्मा,  प्रेमा रावत,  एन श्री चरणी,  क्रांति गौड़,  नंदनी शर्मा.

थाईलैंड :

इंडिया और थाईलैंड का स्क्वाड 

भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, प्रतीक रावल, राधा यादव, गुनालन कमलिनी, प्रेमा रावत.

थाईलैंड: अफिसारा सुवांचोनराठी, फन्निता माया, नन्नापत कोंचारोनकाई (विकेट कीपर), नारुएमोल चाईवाई (कप्तान), चानिडा सुथिरुआंग, नाओमी हैमिल्टन, सुलीपोर्न लाओमी, नन्नाफट चाइहान, सुनीदा चतुरोंगरट्टाना, ओनिचा कामचोम्फू, थिपात्चा पुत्थावोंग, कोरानित सुवांचोनराठी, चयनिसा फेंगपेन, थानराडा सीसावन, नट्टाकन चंटम.

ये भी पढ़ें : दीप्ति शर्मा अब से कुछ देर बाद रचेंगी इतिहास, मैदान पर कदम रखते ही बना डालेंगी ये बड़ा रिकॉर्ड

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup 2026: शेफाली और दीप्ति का थाईलैंड पर टूटा कहर, टीम इंडिया का जोरदार आगाज

भारतीय टीम को इस मैच में शुरू से ही जीत का दावेदार माना जा रहा था जो कि हैरान करने वाला भी नहीं था. मगर थाईलैंड ने अपनी गेंदबाजी से टीम इंडिया को मुश्किल में डालकर एक चेतावनी जारी कर दी. Sun, 30 Aug 2026 23:16:31 +0530

  Videos
See all

Manusmriti Controversy News : देशभर में जलाई जाएगी मनुस्मृति की प्रतियां ! #manusmriti #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T19:33:12+00:00

Head teacher evacuated 900 children minutes before Nepal floods hit. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T19:30:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers