Responsive Scrollable Menu

NEET PG 2026 re-exam: जयपुर के परीक्षा केंद्र पर तकनीकी खराबी के बाद हंगामा, अब दोबारा होगा एग्जाम

NEET PG 2026 re-exam: नीट पीजी-2026 (NEET PG-2026) की परीक्षा के दौरान जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई जब परीक्षार्थियों ने बार-बार कंप्यूटर बंद होने (शटडाउन) का गंभीर आरोप लगाया। अभ्यार्थियों के अनुसार, तकनीकी बाधाओं ने उनकी परीक्षा प्रक्रिया को बुरी तरह प्रभावित किया।

इस स्थिति पर संज्ञान लेते हुए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने विद्यार्थियों को हुई असुविधा पर खेद प्रकट किया है और प्रभावित परीक्षार्थियों के लिए आगामी 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित करने का आधिकारिक ऐलान किया है।

दो घंटे में 10 बार बंद हुए सिस्टम, छात्रों का प्रदर्शन
यह तकनीकी व्यवधान जयपुर के सीतापुरा स्थित आयन डिजिटल जोन (ION Digital Zone) केंद्र पर सामने आया। परीक्षार्थियों की शिकायत थी कि परीक्षा के दौरान उनके कंप्यूटर सिस्टम बार-0बार (दो घंटे के भीतर लगभग 10 बार) बंद हो रहे थे। निर्धारित समयानुसार परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण यह करीब 10 बजे शुरू हो पाई।

छात्रों का यह भी आरोप था कि सिस्टम दोबारा चालू होने के बाद भी स्क्रीन पर सवाल ठीक से लोड नहीं हो रहे थे और केंद्र का स्टाफ इन तकनीकी गड़बड़ियों का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। परीक्षा समाप्त होने के बाद गुस्साए छात्रों ने सेंटर के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि प्रदर्शन जारी रखने पर उन्हें कार्रवाई की धमकी दी गई। बार-बार सिस्टम फेल होने से परीक्षा की गोपनीयता पर संदेह जताते हुए छात्रों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

5 सितंबर को होगा री-एग्जाम, बोर्ड ने जारी की आधिकारिक सूचना
छात्रों की शिकायतों और हंगामे को देखते हुए, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट-पीजी 2026 परीक्षा के दौरान जयपुर के सीतापुरा स्थित आयन डिजिटल जोन आईडीजी (ION Digital Zone IDG) के दो परीक्षा केंद्रों के प्रभावित उम्मीदवारों के लिए री-एग्जाम कराने का बड़ा निर्णय लिया है।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, एनबीईएमएस (NBEMS) ने स्वीकार किया कि आंतरिक बिजली आपूर्ति की समस्याओं के चलते केंद्र संख्या 41682 और 41683 पर परीक्षा सफलतापर्वक संपन्न नहीं हो सकी थी। बोर्ड ने इस असुविधा के लिए प्रभावित अभ्यर्थियों से माफी मांगी है।

तय कार्यक्रम के अनुसार, यह पुनर्परीक्षा 5 सितंबर 2026 (शनिवार) को दोपहर 3 बजे जयपुर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र की विस्तृत जानकारी और संशोधित एडमिट कार्ड (Revised Admit Cards) जल्द ही अलग से जारी किए जाएंगे।

देश भर में क्या रहे नीट-पीजी 2026 के आंकड़े?
एनबीईएमएस के आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष देश भर के 1,111 केंद्रों पर नीट-पीजी 2026 की मुख्य परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 273,096 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 265,980 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि लगभग 263,535 उम्मीदवारों ने अपनी परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी की। जयपुर के सीतापुरा केंद्र के प्रभावित छात्रों के लिए अब बोर्ड ने री-एग्जाम का रास्ता साफ कर दिया है ताकि किसी भी योग्य छात्र का भविष्य संकट में न पड़े।

Continue reading on the app

Bahula Chaturthi 2026: बहुला चतुर्थी पर क्यों जरूरी है गाय की पूजा? व्रती महिलाएं न करें ये 5 काम

Bahula Chaturthi 2026: बहुला चतुर्थी के व्रत का महत्व और गाय पूजा के पीछे की पौराणिक कथा क्या है. जानिए, इस व्रत के दौरान किन 5 प्रकार की गलतियों को करने से बचना चाहिए.

The post Bahula Chaturthi 2026: बहुला चतुर्थी पर क्यों जरूरी है गाय की पूजा? व्रती महिलाएं न करें ये 5 काम appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup 2026: शेफाली और दीप्ति का थाईलैंड पर टूटा कहर, टीम इंडिया का जोरदार आगाज

भारतीय टीम को इस मैच में शुरू से ही जीत का दावेदार माना जा रहा था जो कि हैरान करने वाला भी नहीं था. मगर थाईलैंड ने अपनी गेंदबाजी से टीम इंडिया को मुश्किल में डालकर एक चेतावनी जारी कर दी. Sun, 30 Aug 2026 23:16:31 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Tragedy | नेपाल बाढ़ त्रासदी के बाद Tribhuvan Hospital में अपनों को ढूंढते दिखे लोग ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T23:12:44+00:00

Weather Update: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट! | Heavy Rain Alert | IMD | Monsoon 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T23:00:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers