Responsive Scrollable Menu

40 साल बाद बालाघाट के नक्सल मुक्त बिरसा ब्लॉक में पहली बार पहुंचे डॉक्टर, 125 बच्चों की बचाई जान

करीब चार दशक तक नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहे बालाघाट के बिरसा ब्लॉक के दूरस्थ गांवों में अब तस्वीर बदल रही है। जिन इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बेहद मुश्किल थी, वहां पहली बार डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर बच्चों और ग्रामीणों की जांच कर रही हैं। इसका असर भी सामने आया है। अलग-अलग बीमारियों से जूझ रहे बच्चों की पहचान कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया और पिछले एक महीने में भर्ती 169 बच्चों में से 125 बच्चों को इलाज के बाद स्वस्थ कर घर भेजा जा चुका है। 44 बच्चों का अभी इलाज चल रहा है और स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक उनकी स्थिति ठीक है।

मामला बिरसा विकासखंड के कुंडेकसा, अडोरी, कोरका, बोंदारी सहित आसपास के दूरस्थ गांवों का है। लंबे समय तक नक्सल प्रभाव में रहने के कारण इन क्षेत्रों में सरकारी और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच चुनौती बनी रही। अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में लगातार पहुंच रही हैं और ग्रामीणों को बीमारी होने पर इलाज कराने के लिए भी समझाया जा रहा है।

बच्चों में दिखे बुखार, चकत्ते समेत कई लक्षण

जून 2026 में क्षेत्र में एक बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांवों में जांच का दायरा बढ़ाया। बच्चे को तेज बुखार के साथ शरीर पर दाने-चकत्ते, मुंह में छाले, पेट दर्द, उल्टी-दस्त, भूख न लगना, कमजोरी और झटके जैसे लक्षण बताए गए थे।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों की तलाश और जांच शुरू की। गांवों में सर्दी-खांसी, बुखार, चर्म रोग, मीजल्स, स्कैबीज और मलेरिया जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे बच्चे भी मिले।

169 बच्चे अस्पताल में भर्ती, 125 स्वस्थ होकर घर लौटे

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले एक महीने में कुल 169 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 16 अगस्त तक इनमें से 125 बच्चों को स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। शेष 44 बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और विभाग ने उनकी स्थिति ठीक बताई है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें बच्चों की सेहत पर लगातार नजर रख रही हैं। जरूरत के मुताबिक मरीजों को गांव से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है।

20 टीमें घर-घर कर रहीं सर्वे

इलाके में स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान के लिए 20 सर्वे टीमें घर-घर जाकर जांच कर रही हैं। इसके साथ 4 पीएम-जनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट, 10 चिकित्सा अधिकारी और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए 4 एंबुलेंस लगाई गई हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित 630 मरीजों की पहचान की गई है। इनमें बड़ी संख्या में मरीजों को घर पर ही उपचार दिया गया, जबकि जरूरत पड़ने पर बच्चों और दूसरे मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

10 गांवों के 980 घरों तक पहुंचा स्वास्थ्य अमला

  • कुंडेकसा, बोंदारी, कोरका, घुम्मुर, अडोरी, मछुरदा, गठिया और मातला सहित आसपास के गांवों में सर्वे और स्वास्थ्य जांच की जा रही है। बच्चों को दवाइयां और जरूरी सप्लीमेंट भी दिए जा रहे हैं।
  • अब तक 658 बच्चों को विटामिन-A की खुराक के साथ ORS और जिंक टैबलेट दी गई हैं। 597 बच्चों को आयरन सिरप, 521 बच्चों को एल्बेंडाजोल की टैबलेट और 63 बच्चों को मीजल्स की डोज दी गई है।
  • मच्छर और लार्वा से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए 10 गांवों के 980 घरों में कीटनाशक का छिड़काव, इंडोर-आउटडोर फॉगिंग और लार्वा सर्वे भी किया जा रहा है।

इलाज के साथ ग्रामीणों का भरोसा जीतने की चुनौती

स्वास्थ्य विभाग के लिए इन दूरस्थ इलाकों में केवल बीमारी की पहचान और इलाज ही चुनौती नहीं है, बल्कि ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना भी अहम है। लंबे समय तक नक्सल प्रभाव में रहे इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य अमला लगातार ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर जांच कराने और जरूरत पड़ने पर अस्पताल पहुंचने के लिए समझा रहा है।

अब पहली बार इन इलाकों में बड़े स्तर पर स्वास्थ्य रिकॉर्ड तैयार करने, घर-घर सर्वे करने और बीमार बच्चों को अस्पताल तक पहुंचाकर इलाज कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है।

Continue reading on the app

आय से अधिक संपत्ति मामला: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई पर फिलहाल रोक, ED-CBI को दिए ये निर्देश

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है, आय से अधिक संपत्ति के आरोपों वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च अदालत ने अंतरिम राहत देते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट में 20 अगस्त को होने वाली सुनवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है, कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से कहा है कि वो सुनवाई को तब तक रोक दे जब तक ये अदालत अपनी अगली सुनवाई ना कर ले, कोर्ट ने ईडी  और सीबीआई को भी निर्देश दिए है कि वो तब तक इलाहाबाद हाई कोर्ट में कोई रिपोर्ट सबमिट ना करे जब तक सुप्रीम कोर्ट अगली सुनवाई नहीं कर लेती।

इलाहाबाद हाई कोर्ट में दाखिल याचिका को राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है जिसमें ईडी और सीबीआई को उनके खिलाफ लगाये गए आय से अधिक संपत्ति एक मामले में जाँच लेके लिए खुली छूट दी है, आज सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल पेश हुए, सीजेआई सूर्यकांत की जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि हाई कोर्ट ने प्रथम दृष्टया न्याय के सिद्धांतों का पालन नहीं किया है  , अदालत ने दोनों जांच एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे इस मामले में  फ़िलहाल कोई रिपोर्ट पेश न करें साथ ही अदालत ने हाई कोर्ट को भी 20 अगस्त को निर्धारित सुनवाई नहीं कर्ण एके निर्देश दिए हैं।

भाजपा नेता ने लगाये हैं राहुल गांधी पर आरोप     

बता दें राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप कर्नाटक के भाजपा नेता विग्नेश शिशिर ने लगाये हैं और इलाहाबाद हाई कोर्ट में इस सम्बन्ध में एक याचिका दाखिल की है, मई में इस मामले की सुनवाई करते हुए  इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा यदि राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है और उसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं, तो आरोपों की सत्यता की जांच की जानी चाहिए, अदालत ने अपने आदेश में कहा कि सीबीआई या ईडी कानून के तहत उपलब्ध उचित कदम उठा सकती हैं। अदालत ने दोनों जाँच एजेंसियों को मामले की प्रगति से भी अवगत कराने के निर्देश दिए थे और अगली सुनवाई की तारीख 20 अगस्त निर्धारित की थी।

20 अगस्त को SC करेगी सुनवाई 

इस बीच राहुल गांधी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जिस पर आज सोमवार 17 अगस्त को सुनवाई हुई जहाँ सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को अंतरिम राहत दी है, राहुल गांधी ने ट्रांसफर याचिका भी इसी याचिका के साथ दाखिल की है उन्होंने इलाहाबर हाई कोर्ट से केस को दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग की है, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में भी संबंधितों को नोटिस  जारी किये हैं मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट 20 अगस्त को करेगी।

Continue reading on the app

  Sports

Women’s T20 Asia Cup 2026: स्मृति मंधाना ने वर्ल्ड रिकॉर्ड को खतरे में डाला, इस मामले में नंबर 1 बनना तय

महिला T20 एशिया कप 2026 के दौरान स्मृति मंधाना वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकती हैं. ये वर्ल्ड रिकॉर्ड है क्या और मंधाना उसे तोड़ने के कितने करीब हैं, आइए जानते हैं. Tue, 01 Sep 2026 10:42:25 +0530

  Videos
See all

Sugar Price Drop: चीनी के नए दाम पर आया बड़ा अपडेट! | Sugar Price News | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T05:30:37+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की खबरें देखिए | CM Dhami | Rahul Gandhi | Congress vs BJP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T05:33:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers