Responsive Scrollable Menu

बलूचिस्तान में जमींदोज हो गया 200 साल पुराना गुरुद्वारा, पाकिस्तानी सरकार ने रातों-रात कर दी कार्रवाई

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित 200 पुराने ऐतिहासिक श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे को रातों-रात जमींदोज किया जा चुका है. खास बात है कि इस परिसर में बच्चों का एक स्कूल भी संचालित होता था. अचानक हुई कार्रवाई से जितना आहत सिख समुदाय है, उतना ही आहत मानवाधिकार संगठन भी हैं. सरकार की इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए लोग सड़कों पर उतर गए हैं. घटना बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा की है. 

खास बात है कि पाकिस्तान की सरकार ने 200 साल पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारे को सिर्फ एक मॉल बनाने के लिए ध्वस्त कर दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे को गिराने से पहले कोई नोटिस तक नहीं गिया था. आरोप है कि सरकार ने इस बेशकीमती धार्मिक जमीन को प्राइवेट बिल्डर को सौंप दिया है, जिससे वहां एक कमर्शियल शॉपिंग प्लाजा खड़ा किया जा सके.

आस्था के केंद्र को इस प्रकार रातों-रात जमींदोज करने की घटना से भारत में भी गुस्सा है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने भारत के विदेश मंत्रालय से अपील करते हुए कहा कि यह एक गंभीर और संवेदनशील मुद्दा है और इसे तुरंत पाकिस्तानी सरकार के समक्ष उठाया जाए.

अस्थायी स्थान की मांग

इस घटना ने दुनिया भर में बसे सिखों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है. सिख समाज अब इस पवित्र स्थल के जल्द से जल्द पुननिर्माण की पुरजोर मांग की. साथ ही समुदाय ने पाकिस्तानी सरकार से यह गुजारिश की है कि जब तक नया गुरुद्वारा बनकर तैयार नहीं हो जाता है, तब तक परिसर में ही एक सम्मानजनक अस्थायी जगह दी जाए, जिससे श्रद्धालु नियमित रूप से श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का प्रकाश कर सकेंगे और अपनी रोजाना की अरदास बिना किसी बाधा के पूरी कर पाएंगे. 

बलूचिस्तान में सिख विरासत पर मंडराता खतरा

खास बात है कि यह पहली बार नहीं है कि जब बलूचिस्तान में अल्पसंख्यक के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जाए. स्थानीय सिख समुदाय की मानें तो एक वक्त था जब इस प्रांत में 12-12 गुरुद्वारे हुए करते थे. धीरे-धीरे 10 गुरुद्वारों को खत्म कर दिया है. आज के वक्त में पूरे प्रदेश में सिर्फ दो ही गुरुद्वारे बचे हैं. धार्मिक स्थलों की इस प्रकार की घटती संख्या ने स्थानीय सिखों के मन में अपने भविष्य और विरासत को लेकर गहरा डर पैदा कर दिया है. 

 

Continue reading on the app

गली क्रिकेट खेल रहे हो क्या भाई! बाबर आजम ने कराई अपनी जगहंसाई, जोफ्रा आर्चर की बॉल पर नौसिखियों की तरह हुए आउट

England vs Pakistan 2nd Test : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने इंग्लैंड दौरे पर लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरा टेस्ट मैच खेले रहे रही है. आज इस मुकाबले का चौथे दिन का खेल खेला जा रहा है. पाकिस्तान को जीत के लिए इंग्लैंड ने चौथी पारी में 389 रनों का लक्ष्य दिया है. इस टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान लंच ब्रेक तक 17 ओवर में 3 विकेट पर 53 रन बना चुकी है. अब टीम को जीत के लिए 336 रनों की जरूरत है, जबकि इंग्लैंड को सिर्फ इंग्लैंड के 7 विकेट चटकाए हैं. 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम भी पवेलियन लौट चुके हैं. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 8 बॉल का सामना किया और सिर्फ 1 चौके की मदद से 6 रनों की पारी खेली. लेकिन उनका आउट होना चर्चा का विषय बन गया. बाबर आजम जोफ्रा आर्चर की तेज रफ्तार बॉल पर जिस तरीके से आउट हुए उसके बाद उन्हें जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. 

बाबर आजम की हुई जगहंसाई

बाबर आजम को जोफ्रा आर्चर ने एक तेज रफ्तार बॉल डाली. इस बॉल पर बाबर शॉट खेलने की पोजिशन में ही नहीं थे लेकिन उन्होंने इस तेजी से आते हुए बाउंडर को डक नहीं किया. वो कुछ कर पाते और बॉल की पेस को समझ पाते उससे पहले आर्चर की बॉल उनके बल्ले से लग गई. इसके बाद स्लिप फील्डर ने उनका कैच पकड़ लिया और पवेलियन की ओर भेज दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने बाबर आजम को जमकर ट्रोल किया. 

बाबर आजम सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

बाबर आजम के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है. कई सोशल मीडिया यूजर एक्स पर पोस्ट कर उनको ट्रोल कर रहे हैं. कई यूजर कह रहे हैं कि, बाबर आजम नोसिखियों की तरह खेल रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा गली क्रिकेट खेल रहे हो गया. 

इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए अपनी पहली पारी में 290 रन बनाए. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पहली पारी में 110 पर ढेर हो गई और 180 रनों की बढ़त इंग्लैंड ने हासिल कर ली. इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 209 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 389 का लक्ष्य दिया.

इस मुकाबले में इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जॉर्डन कॉक्स ने 55, जेमी स्मिथ ने 61, और गस एटकिंस्ट ने 45 रनों की पारी खेली. वहीं पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में मोहम्मद अब्बास ने 4 और मोहम्मद अली ने 3 विकेट लिए. बल्लेबाजी के दौरान पाकिस्तान के लिए पहली इनिंग्स में अज़ान अवैस सबसे ज्यादा 46 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में डैन लॉरेंस ने सबसे ज्यादा 54 रनों की पारी खेली. अब दूसरी पारी में पाकिस्तान को सऊद शकील बड़ी पारी की उम्मीद होगी, जो 37 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें : सामने आई डेट! अफगानिस्तान सीरीज के लिए इस दिन होगा भारतीय स्क्वाड का ऐलान, जानिए किन खिलाड़ियों को मिलेगा चांस?

Continue reading on the app

  Sports

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से बाल-बाल चूके वैभव सूर्यवंशी, आठ रन और बना लेते तो रच देते इतिहास

Vaibhav Suryavanshi Record: फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने जब शतक बनाया था, तब उनकी उम्र 15 साल और 230 दिन थी. अब वैभव सूर्यवंशी 15 साल और 157 दिन की उम्र में शतक बनाकर उनका ये रिकॉर्ड तोड़ सकते थे, लेकिन दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ वह सोमवार को 81 गेंद में 92 रन के स्कोर पर आउट हो गए. Mon, 31 Aug 2026 12:54:55 +0530

  Videos
See all

Delhi News: 7वीं की छात्रा की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा, स्कूल पर पिटाई का आरोप | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T07:43:12+00:00

Ankit Baliyan Murder Case Updates: अंकित हत्याकांड से पहले का वीडियो आया सामने | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T07:45:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers