Responsive Scrollable Menu

Ankit Baliyan Shamli News: अंकित बालियान की हत्या पर क्या बोले Akhilesh Yadav? #ankitbaliyan #shorts

Ankit Baliyan Murder Case | Singer Ankit Baliyan News | Shamli Muder News | UP News | शामली, यूपी में बुधवार शाम हरियाणवी कलाकार और यूट्यूबर अंकित बालियान की जिम के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में अंकित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा। #ankitbaliyan #shamli #ankitbaliyannews #singerankitbaliyan #crimenews #akhileshyadav #yogiadityanath #topnews #hindinews #tnnoriginals #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:AAP नेता की गोली मारकर हत्या; निहंगों ने मां को पीटने वाले बेटे की धुनाई की; मुलाजिमों को ₹75 लाख होम लोन मिलेगा

नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर हड़ताली कर्मचारियों से जुड़ी रही। लुधियाना में बैठक के बाद उन्होंने 8 सितंबर को सामूहिक छुट्टी का ऐलान कर दिया। 2 दिन मंत्रियों के घरों का घेराव करने की बात कही है। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. मुलाजिमों के आगे नहीं झुकेंगे CM भगवंत मान पंजाब की AAP सरकार हड़ताली मुलाजिमों के आगे झुकने को तैयार नहीं है। सरकार ने अब हाईकोर्ट के DA देने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करने का फैसला किया है। यह फैसला तब सामने आया, जब कल, 31 अगस्त को सरकार को हाईकोर्ट में DA देने को लेकर कंप्लायंस रिपोर्ट भी दाखिल करनी है। मुलाजिम हाईकोर्ट में सिंगल और डबल बैंच, दोनों में केस जीत चुके हैं। वहीं रविवार को लुधियाना में हुई मीटिंग में मुलाजिमों के सांझा मोर्चा ने CM भगवंत मान को मुलाजिमों पर कार्रवाई की चिट्‌ठी 7 सितंबर तक वापस लिया जाए वर्ना 8 सितंबर को मुलाजिम सामूहिक छुट्टी पर चले जाएंगे। इसके बाद 12-13 सितंबर को पंजाब सरकार के मंत्रियों के घरों का घेराव किया जाएगा।(पढ़ें पूरी खबर) 2. अमृतसर एयरपोर्ट पर 18 घंटे लेट फ्लाइट, यात्रियों का हंगामा अमृतसर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट 18 घंटे लेट होने पर रविवार सुबह करीब 300 यात्रियों ने हंगामा किया। फ्लाइट सुबह 8:40 बजे रवाना होनी थी, लेकिन पहले 11 बजे और बाद में रात 2:30 बजे का समय बताया गया, वह भी कन्फर्म नहीं था। यात्रियों ने ‘स्पाइसजेट मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। बच्चों के साथ यात्री धूप में इंतजार करते रहे। एक महिला ने कहा कि उसका बच्चा मदर फीड पर है, वह उसे दूध कहां पिलाए। कपूरथला से आए दीपक ने बताया कि देरी से दुबई में उनकी नौकरी जॉइनिंग पर संकट है। यात्रियों ने होटल, रिफंड और वैकल्पिक टिकट की मांग की। एयरलाइन ने तकनीकी खराबी का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया (पढ़ें पूरी खबर) 3. AAP नेता की गोली मारकर हत्या फिरोजपुर में शनिवार रात करीब 8 बजे AAP नेता गुरप्रीत सिंह (45) की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वह दोस्त हरप्रीत सिंह (22) के साथ बाइक पर जा रहे थे, तभी कार सवार हमलावरों ने पीछा कर फायरिंग की। गुरप्रीत को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि हरप्रीत को तीन गोलियां लगीं और उसे लुधियाना रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक उसकी हालत अब ठीक है। हमलावरों ने पीछे आ रही एक कार पर भी गोलियां चलाईं, जिसमें नगर पंचायत प्रधान राजेश कुमार मैनी बाल-बाल बच गए। SSP भूपिंदर सिंह ने चुनावी रंजिश में वारदात की आशंका जताई है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है और तलाश जारी है।(पढ़ें पूरी खबर) 4. सरकारी मुलाजिमों के लिए खास होम लोन स्कीम पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने पंजाब सरकार के रेगुलर मुलाजिमों समेत बोर्ड, निगम, PSU और शीर्ष सहकारी संस्थाओं के नियमित मुलाजिमों के लिए रियायती होम लोन योजना शुरू की है। सैलरी के आधार पर अधिकतम 75 लाख रुपए तक लोन मिलेगा, जिसकी प्रभावी ब्याज दर 7.25% सालाना तक होगी। बैंक प्रोसेसिंग, प्री-पेमेंट और लोन क्लोजर फीस नहीं लेगा। प्लॉट, मकान या फ्लैट के लिए लोन मिलेगा और दूसरे संस्थान का पात्र होम लोन ट्रांसफर भी कराया जा सकेगा। बैंक परियोजना लागत का 85% तक फाइनेंस करेगा। लोन अवधि अधिकतम 30 साल या 70 साल की उम्र तक होगी। न्यूनतम CIBIL 650 जरूरी है (पढ़ें पूरी खबर) 5. जालंधर लेक्चरर नेहा हत्याकांड: पति-सास चप्पलों से पीटते जालंधर की लेक्चरर नेहा बस्सी की हत्या में पड़ोसियों ने बड़ा खुलासा किया है। उनका दावा है कि पति उमंग और सास कुसुम उसे चप्पलों से पीटते और रात में घर से निकाल देते थे। नेहा कई बार पूरी रात घर के बाहर बैठी रहती थी। पड़ोसियों ने पुलिस में जाने को कहा, लेकिन वह 6 साल की बेटी की खातिर चुप रही। यह सब करीब 3 साल से चल रहा था। उधर, उमंग ने पुलिस पूछताछ में दावा किया कि नेहा ने खुद हार्पिक पिया था, उसने जबरन नहीं पिलाया। नेहा ने खुद वीडियो कॉल पर यह बात बताई थी। घटना के बाद उमंग और कुसुम कार से उज्जैन पहुंचे, लेकिन रिश्तेदारों को मौत की जानकारी नहीं दी। इसमें उमंग, कुसुम और उमंग की गर्लफ्रेंड सतपाल आरोपी हैं। उमंग-कुसुम का पुलिस रिमांड 1 सितंबर तक है। केस की जांच अब करतारपुर पुलिस से छीनकर जालंधर देहात पुलिस के CIA स्टाफ को सौंपी गई (पढ़ें पूरी खबर) 6. मां से मारपीट पर निहंगों ने बेटे को पीटा होशियारपुर में मां से मारपीट के आरोप में निहंगों ने उसके बेटे की पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक नशे की हालत में डंडों से मां को पीटता था। महिला ने शादीशुदा बेटी को आपबीती बताई, जिसके बाद बेटी ने निहंगों को जानकारी दी। चार निहंग घर पहुंचे और युवक के दोनों हाथ आगे करवाकर करीब 20 सेकेंड में 8-9 डंडे मारे। वीडियो में निहंग मां की पीठ पर चोटों के निशान दिखाते नजर आए। इसके बाद युवक से मां के पैर पकड़वाकर माफी भी मंगवाई। निहंग दिलदार सिंह के मुताबिक महिला पहले पुलिस में शिकायत कर चुकी थी, लेकिन बेटे का व्यवहार नहीं बदला। जिसके बाद उसे चेतावनी दी गई है कि मारपीट की तो निहंग फिर आएंगे (पढ़ें पूरी खबर) 7. पुलिस कॉन्स्टेबल की निकली 7 करोड़ की लॉटरी पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल गुरप्रीत सिंह (28) की किस्मत उस समय बदल गई, जब उनकी राखी बंपर लॉटरी टिकट ने 7 करोड़ रुपए का पहला इनाम जीत लिया। गुरप्रीत साल 2022 में पंजाब पुलिस में कांस्टेबल भर्ती हुए थे। फिलहाल वह 112 इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात हैं। गुरप्रीत ने बताया कि 24 अगस्त को वह अपने पिता के साथ बाजार गए थे। इसी दौरान उन्होंने 500 रुपए का राखी बंपर का टिकट खरीदा। पिता ने टिकट खरीदने से मना करते हुए कहा था कि लॉटरी में कोई फायदा नहीं है। (पढ़ें पूरी खबर) 8. मॉल के पास मिला व्यक्ति का कंकाल चंडीगढ़ में रविवार को सेंट्रा मॉल के सामने आमों के बाग में झाड़ियों के बीच एक व्यक्ति का कंकाल मिला है। सफाई के दौरान कर्मचारियों की नजर पौधों के बीच पड़े कंकाल पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी करवाई। पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया हो सकता है। (पढ़ें पूरी खबर) 9. बेटे-बहू ने पीट-पीटकर पिता को मार डाला जालंधर के हरगोबिंद नगर में पैसों के विवाद को लेकर बेटे ने पत्नी और साथी के साथ मिलकर अपने पिता की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरगोबिंद नगर निवासी दलजीत सिंह के रूप में हुई है। वह एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते थे। घटना 29 अगस्त की रात की है। दलजीत सिंह का बेटा सुखपाल सिंह ने रूही से प्रेम विवाह किया था। दलजीत सिंह इस विवाह के खिलाफ थे और उन्होंने बेटे को घर से निकाल दिया था। इसके बाद सुखपाल पत्नी के साथ हरगोबिंद नगर में किराए के मकान में रहने लगा। सुखपाल पहले दुबई में रह चुका है और कुछ समय पहले वापस लौटा था। (पढ़ें पूरी खबर) खबर हटके 10. आईडी मांगी तो गोल्डन टेंपल के पास होटल मालिक पीट दिया अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास आईडी प्रूफ मांगना होटल मालिक को भारी पड़ गया। केसी होटल में कुछ लड़कियों को कमरा देने के बाद 2 युवक पहुंचे और कमरे में जाने की बात कही। मालिक रॉकी ने होटल नियम के मुताबिक आईडी मांगी तो बहस हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों 5-6 युवकों के साथ लौटे और होटल मालिक पर टूट पड़े। CCTV में युवक रिसेप्शन पर रॉकी को लात-थप्पड़ों से पीटते दिख रहे हैं। आरोप है कि बोतल से सिर पर वार किया गया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। करीब 1 मिनट 10 सेकेंड तक मारपीट और तोड़फोड़ के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने CCTV कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। थाना बी-डिवीजन मामले की जांच कर रहा है (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

Continue reading on the app

  Sports

Rohit Sharma का TV Debut: 'Family Full House' से करेंगे मनोरंजन की नई पारी शुरू

स्टार भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा टीवी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने आज अपने आने वाले शो 'फ़ैमिली फ़ुल हाउस विद रोहित शर्मा' के नाम की घोषणा की। भारत के 2024 T20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रोहित के साथ, यह शो उनके लंबे समय से प्रतीक्षित एंटरटेनमेंट डेब्यू का प्रतीक है। एक बेहतरीन पारिवारिक मनोरंजन शो पेश किया जा रहा है, जिसका प्रीमियर 19 सितंबर, 2026 को होगा।
 

इसे भी पढ़ें: चोट के बाद Josh Hazlewood का दमदार कमबैक, बोले- अब आक्रामकता कम नहीं होगी


रोहित के टेस्ट और T20 क्रिकेट से रिटायर होने के बाद, अब वे सिर्फ़ ODI खेलने वाले खिलाड़ी रह गए हैं। जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ़ तीन मैचों की ODI सीरीज़ में भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन रोहित ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। 39 साल के रोहित शर्मा की उम्र को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं कि क्या वे 2027 वर्ल्ड कप में खेल पाएंगे या नहीं, फिर भी उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुँह बंद रखा। 

इंग्लैंड दौरे के दौरान, लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे ODI से पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस मशहूर मैदान पर सीरीज़ का फ़ैसला करने वाला यह मैच भारत के लिए उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ़ 388 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी 138 रनों की पारी ने यह साबित कर दिया कि उनमें अभी भी बल्ले से बड़ा असर डालने की काबिलियत है। शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ़ तीन वनडे मैचों में 58.33 की औसत और 98.31 के स्ट्राइक रेट से कुल 175 रन बनाए। इसमें एक शतक और सीरीज़ के निर्णायक मैच में 110 गेंदों पर 17 चौकों और पांच छक्कों की मदद से खेली गई 138 रनों की ज़बरदस्त पारी शामिल थी, हालांकि भारत यह मैच 27 रनों से हार गया।
 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका से बाहर न शिफ्ट हो महिला Champions Trophy, ICC को मनाने के लिए बोर्ड उठाएगा सुधारात्मक कदम


भारत के 2-1 से सीरीज़ हारने के बावजूद, 'हिटमैन' की शानदार बल्लेबाज़ी और उनके लंबे समय के साथी विराट कोहली (60 गेंदों पर 74 रन, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे) के साथ शतकीय साझेदारी ने लॉर्ड्स में मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया। 288 मैचों और 280 पारियों में 48.95 की औसत और 93.04 के स्ट्राइक रेट से 11,895 रन बनाने वाले रोहित दुनिया के सबसे बेहतरीन वनडे बल्लेबाज़ों में से एक हैं। उनके नाम 34 शतक, 62 अर्धशतक और 264 रनों का सर्वश्रेष्ठ स्कोर दर्ज है। वे सबसे ज़्यादा रन बनाने वालों की सूची में सातवें स्थान पर हैं और विराट कोहली (14,941 रन) तथा सचिन तेंदुलकर (18,426 रन) के बाद इस फ़ॉर्मेट में भारत के लिए तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Mon, 31 Aug 2026 18:42:00 +0530

  Videos
See all

बिलासपुर में पथराव के बाद बड़ा एक्शन, 11 गिरफ्तार… CCTV से खुलेंगे और नाम? Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T13:16:19+00:00

अमेरिकी हमले से ईरान में तबाही...नेत्न्याहू का खूनी प्लान | Iran America War | Trump |Nuclear Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T13:16:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers