Responsive Scrollable Menu

भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी और नेपाल बाढ़ समेत देश-दुनिया के बड़े समाचार

‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

वि33 मोदी उज्बेकिस्तान दूसरी लीड भारत भारत, उज्बेकिस्तान ने अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया ताशकंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के बीच हुई वार्ता के बाद, भारत और उज्बेकिस्तान ने रविवार को अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया और 2030 तक वार्षिक व्यापार को पांच अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया।

वि28 नेपाल बाढ़ लीड मृतक नेपाल बाढ़ : मृतक संख्या 768 हुई, करीब 2,500 लोग अब भी लापता काठमांडू, नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 768 हो गई, जबकि 2,500 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वि32 नेपाल बाढ़ सुरंग नेपाल बाढ़: पनबिजली परियोजनाओं से 500 से अधिक लापता, सुरंग में फंसे लोगों को बचाने का अभियान तेज काठमांडू, नेपाल के बाढ़ प्रभावित रसुवा और नुवाकोट जिलों में नौ जलविद्युत परियोजनाओं के 537 कर्मचारी और कामगार अब भी लापता हैं। बचाव दल उन लोगों तक पहुंचने के प्रयास तेज कर रहे हैं, जिनके मलबे और मिट्टी से बंद सुरंगों के अंदर फंसे होने की आशंका है।

वि36 मोदी उज्बेकिस्तान लीड सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया ताशकंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विदेशी नेताओं के लिए उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान ‘ओली दराजाली दोस्तलिक’ से रविवार को सम्मानित किया गया। उन्होंने यह सम्मान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच “स्थायी” मैत्रीपूर्ण संबंधों को समर्पित किया।

दि12 मोदी लीड मन की बात भारत को नशामुक्त बनाएं: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से की अपील नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से नशे की समस्या के खिलाफ एकजुट होने और युवाओं के लिए मजबूत भविष्य बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे की लत सिर्फ एक व्यक्ति को अपनी चपेट में नहीं लेती, बल्कि पूरे समाज को प्रभावित करती है।

दि14 न्यायालय अदालत दल चंदा न्यायालय सोमवार को राजनीतिक दलों को मिले नकद चंदे से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय सोमवार को उस याचिका पर सुनवाई करने वाला है, जिसमें आयकर अधिनियम के उस प्रावधान की वैधता को चुनौती दी गई है, जो राजनीतिक दलों को 2,000 रुपये से कम के ‘पहचान गुप्त रखते हुए’ दिये गए नकद चंदे को स्वीकार करने की अनुमति देता है।

वि3 अमेरिका भागवत लीड संबोधन विविधता में एकता भारत के डीएनए में, इसका सम्मान किया जाना चाहिए: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत न्यूयॉर्क, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि विविधता में एकता भारत के डीएनए में है और ‘‘इसका उत्सव मनाया जाना चाहिए, इसका सम्मान किया जाना चाहिए और इसे स्वीकार किया जाना चाहिए।’’

दि11 प्रियंका खरगे शुद्धिकरण प्रधानमंत्री एससी/एसटी कानून के तहत दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कराएं: प्रियंका गांधी नयी दिल्ली, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को भाजपा पर हमला तेज करते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वास्तव में संविधान का सम्मान करते हैं तो उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली वाले स्थान पर ‘शुद्धिकरण’ करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।

प्रादे47 महाराष्ट्र आरक्षण लीड प्रदर्शन मराठा आरक्षण आंदोलन का दूसरा दिन : जरांगे कुनबी प्रमाणपत्र की मांग पर अड़े, मुंबई मार्च की चेतावनी जालना (महाराष्ट्र), सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे अपने अनिश्चितकालीन अनशन के दूसरे दिन रविवार को अपनी इस मांग पर अड़े रहे कि सभी मराठों को कुनबी जाति के प्रमाणपत्र दिए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर महाराष्ट्र सरकार ने उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की, तो वह मुंबई तक मार्च करेंगे।

अर्थ3 भारत-रूस पेट्रोल रूस को पेट्रोल भेजने वाला प्रमुख देश बना भारत, रिफाइनरी पर हमलों से बाधित हुई आपूर्ति नयी दिल्ली, यूक्रेन के ड्रोन हमलों के कारण रूस की रिफाइनरी में ईंधन उत्पादन प्रभावित होने के बीच भारत, रूस को पेट्रोल की आपूर्ति करने वाले प्रमुख देशों में शामिल हो गया है। जहाज निगरानी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

Continue reading on the app

दिल्ली लक्ष्मी योजना: आरडी की परिपक्वता अवधि 31 जुलाई 2029 तय, दो साल बाद होगी समीक्षा

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत आवर्ती जमा (आरडी) की परिपक्वता तिथि फिलहाल 31 जुलाई, 2029 तय की गई है। योजना शुरू होने के दो साल बाद इसकी समीक्षा कर मंत्रिपरिषद को इस तारीख में बदलाव करने का अधिकार होगा। यह तारीख अगले लोकसभा चुनाव वाले वर्ष में आती है।

एक दस्तावेज से यह जानकारी मिली। दस्तावेज में कहा गया है कि जिन आवेदकों के पास आधार कार्ड नहीं है, वे भी दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पंजीकरण करा सकती हैं। इसके लिए उन्हें उपलब्ध होने पर आधार नामांकन पर्ची के साथ कोई वैकल्पिक दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जमा करना होगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग उन लाभार्थियों के लिए अपने जिला कार्यालयों के माध्यम से आधार नामांकन की सुविधा उपलब्ध कराएगा, जिन्होंने अभी तक यह पहचान संख्या प्राप्त नहीं की है। दस्तावेज में कहा गया है कि इसलिए आवेदक दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पंजीकरण पूरा करते समय ही आधार नामांकन के लिए आवेदन कर सकती हैं। दस्तावेज में कहा गया है, ‘‘मंत्रिपरिषद को दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू होने के दो साल बाद इसके तहत आवर्ती जमा की परिपक्वता अवधि की समीक्षा करने और उसमें बदलाव करने का अधिकार होगा।’’ फिलहाल, आवर्ती जमा की ‘लॉक-इन’ अवधि 31 जुलाई, 2029 तक निर्धारित है, जो अगले लोकसभा चुनाव वाले वर्ष में आती है।

दस्तावेज में बताया गया है कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये मिलेंगे। इसमें से 1,500 रुपये आवर्ती जमा खाते में जमा किए जाएंगे, जबकि 1,000 रुपये लाभार्थी के बैंक खाते से जुड़े केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) वॉलेट के माध्यम से अंतरित किए जाएंगे। दस्तावेज में कहा गया है कि लाभार्थी चाहें तो चुने गए बैंकिंग साझेदार के माध्यम से हर महीने पूरी 2,500 रुपये की राशि आवर्ती जमा खाते में जमा कराने का विकल्प चुन सकती हैं।

आरडी की ‘लॉक-इन’ अवधि 31 जुलाई, 2029 तक होगी और इस पर मौजूदा दर के अनुसार ब्याज मिलेगा। दिल्ली सरकार ने 26 अगस्त को दिल्ली लक्ष्मी योजना की औपचारिक शुरुआत की। योजना के तहत पहली मासिक राशि का वितरण एक सितंबर से किया जाना है।

इस योजना के तहत 26 अगस्त को करीब 4,000 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए थे। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये दिए जाते हैं और इसका मकसद राष्ट्रीय राजधानी में 17 लाख तक लाभार्थियों की मदद करना है।

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup 2026: शेफाली और दीप्ति का थाईलैंड पर टूटा कहर, टीम इंडिया का जोरदार आगाज

भारतीय टीम को इस मैच में शुरू से ही जीत का दावेदार माना जा रहा था जो कि हैरान करने वाला भी नहीं था. मगर थाईलैंड ने अपनी गेंदबाजी से टीम इंडिया को मुश्किल में डालकर एक चेतावनी जारी कर दी. Sun, 30 Aug 2026 23:16:31 +0530

  Videos
See all

Arhaan Khan: बांद्रा में अरहान खान ने बटोरी सुर्खियां #arhaankhan #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T17:45:15+00:00

नेपाल में बाढ़ के बीच सेना का बड़ा ऑपरेशन, हेलिकॉप्टर से पहुंचाई जा रही भारी मशीनरी | #NepalFlood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T17:45:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers