सामंथा प्रभु ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें:प्रेग्नेंसी ग्लो में सेल्फी भी पोस्ट की; फैंस ने सुझाया बेबी नेम, एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इस वक्त अपने प्रेग्नेंसी ब्रेक पर हैं। वे सोशल मीडिया पर अपने प्रेग्नेंसी सफर की तस्वीरें लगातार शेयर कर रही हैं। हाल ही में सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया फोटो डंप शेयर किया है, जिसमें वे अपना बेबी बंप और प्रेग्नेंसी ग्लो दिखाती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट पर एक फैन ने उन्हें बच्चे के नाम का सुझाव दिया, जिस पर एक्ट्रेस ने मजेदार रिएक्शन दिया है। सामंथा ने 1 दिसंबर 2025 को फिल्ममेकर राज निदिमोरु से शादी की थी और जल्द ही वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। फैन ने सुझाया सामंथा और राज के नाम का कॉम्बिनेशन सामंथा की नई इंस्टाग्राम पोस्ट में उनकी अलग-अलग तस्वीरें शामिल हैं। इनमें से कुछ तस्वीरों में वे बिना मेकअप के नजर आ रही हैं, तो कुछ में फ्लाइट और घर पर शीशे के सामने सेल्फी लेते हुए बेबी बंप दिखा रही हैं। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक फैन ने लिखा, "लड़की के लिए समैरा और लड़के के लिए सम्राज कैसा रहेगा? यह सामंथा और राज के नाम का परफेक्ट मिक्स है।" इस पर सामंथा ने जवाब देते हुए लिखा, "सम्राज... क्या यह कुछ ज्यादा नहीं हो जाएगा?" सामंथा प्रेग्नेंसी में 11 किलो वजन बढ़ा सामंथा ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग (AMA) सेशन भी रखा था। इसमें उन्होंने बताया था कि वे अपने प्रेग्नेंसी फेज को काफी एंजॉय कर रही हैं। एक यूजर के सवाल पर उन्होंने खुलासा किया कि उनका वजन अब तक 11 किलो बढ़ चुका है। सामंथा ने कहा, "मुझे लगा था कि इस दौरान मैं काफी परेशान या घबराई हुई रहूंगी, लेकिन इसकी जगह मैं खुद को काफी मजबूत और सशक्त महसूस कर रही हूं।" राज निदिमोरु से 2025 में कोयंबटूर में की थी शादी सामंथा और फिल्ममेकर राज निदिमोरु ने 1 दिसंबर 2025 को तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र के लिंग भैरवी मंदिर में शादी की थी। यह एक पारंपरिक समारोह था, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों के बीच रिश्ते की खबरें 2023 से आ रही थीं, जब उन्होंने सीरीज 'द फैमिली मैन 2' और 'सिटाडेल: हनी बन्नी' में साथ काम किया था। इससे पहले सामंथा की शादी एक्टर नागा चैतन्य से हुई थी, जिनसे 2021 में उनका तलाक हो गया था। वहीं राज निदिमोरु की पहली शादी श्यामाली डे से हुई थी।
मेसी इवेंट के 33 हजार दर्शकों का पैसा लौटेगा:बंगाल CM बोले- स्पोर्ट्स बजट से होगा रिफंड; VIP कल्चर पर उठे थे सवाल
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने लियोनेल मेसी के कोलकाता इवेंट में पहुंचे करीब 33 हजार दर्शकों को टिकट का पैसा लौटाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भुगतान राज्य के स्पोर्ट्स बजट से किया जाएगा। मेसी का यह इवेंट पिछले साल दिसंबर में कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुआ था। यहां भारी भीड़ और अव्यवस्था के कारण दर्शकों को परेशानी हुई थी। मैदान के पास VIP और अधिकारियों की भीड़ जुटने से कई लोगों को मेसी ठीक से दिखाई नहीं दिए। टिकट की कीमत 4 से 8 हजार रुपए के बीच थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई आम लोगों ने टिकट खरीदने के लिए अपनी बचत तक खर्च कर दी थी। उन्होंने एक डिलीवरी वर्कर का उदाहरण देते हुए कहा कि उसने मेसी को देखने के लिए पूरे साल की बचत लगा दी थी। खेल संगठनों में राजनीतिक दखल खत्म करने की बात मुख्यमंत्री ने खेल प्रशासन में राजनीतिक हस्तक्षेप पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि खेल संगठनों को चलाने की जिम्मेदारी ऐसे लोगों के पास होनी चाहिए, जिन्हें खेल की समझ हो। उन्होंने राज्य में खेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए 400 करोड़ रुपए के बजट की घोषणा की। इसके तहत सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में श्री अरविंदो स्टेडियम नाम से मिनी इंडोर स्टेडियम बनाने की योजना है। इस साल 100 स्टेडियम तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। 8 खिलाड़ियों को पुलिस में नौकरी के नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री ने बताया कि 2015 से मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबित खिलाड़ियों की नियुक्ति से जुड़ी फाइलें अब मंजूर हो गई हैं। कार्यक्रम में 8 खिलाड़ियों को पुलिस कांस्टेबल की नियुक्ति के पत्र दिए गए। इसके अलावा 145 खेल हस्तियों को कुल 4.31 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। यह राशि ‘अटल खेल सम्मान’ जैसी नई खेल कल्याण योजनाओं के तहत दी गई है। मेसी इवेंट में क्या हुआ था? सॉल्ट लेक स्टेडियम में मेसी का ‘GOAT इंडिया टूर’ इवेंट हुआ था। कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था के कारण फैंस नाराज हो गए थे। मैदान के पास VIP, नेता और अधिकारियों की भीड़ जमा हो गई थी। इससे कई दर्शकों को मेसी ठीक से दिखाई नहीं दिए। स्थिति बिगड़ने के बाद स्टेडियम में हंगामा शुरू हो गया। नाराज फैंस ने कुर्सियां और बोतलें फेंकीं। सुरक्षा कारणों से मेसी करीब 15-20 मिनट बाद ही स्टेडियम से निकल गए। मेसी इंडिया टूर पर कहां-कहां गए, नीचे ग्राफिक्स में ---------------- मेसी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… मेसी के जन्मदिन पर सबसे बड़ा 85 फीट का स्टैच्यू:70 टन स्टील, 18 महीने में तैयार हुआ; वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के 39वें जन्मदिन के मौके पर उनका सबसे बड़ा स्टैच्यू बनाया गया। बुधवार 24 जून को अर्जेंटीना के पटागोनिया के कट्राल शहर में मेसी की 85 फीट ऊंची मूर्ति का उद्धघाटन किया गया। यह दुनिया में मेसी की अब तक की सबसे बड़ी प्रतिमा है। पढ़ें पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








