मोहन भागवत के हिंदू-मुस्लिम बयान पर Shiv Sena नेता शायना एनसी ने जताई सहमति
शिवसेना नेता शायना एनसी ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान का स्वागत किया जिसमें उन्होंने कहा था कि जो हिंदू मुसलमानों को बाहर रखने की वकालत करता है, वह हिंदू नहीं रह जाता। भागवत ने इसे ‘किसी का तुष्टीकरण नहीं करने और सबके लिए न्याय’ का स्पष्ट संकेत बताया। संघ प्रमुख ने न्यूयॉर्क में ‘वन वर्ल्ड: वन ह्यूमैनिटी फेथ लीडर्स समिट’ को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुसलमान नहीं होने चाहिए, तो वह हिंदू नहीं रह जाता।
उन्होंने कहा, ‘‘आरएसएस के तौर पर हम मानते हैं - क्योंकि हमें यह जानकारी है कि दुनिया की मानवता एक है, ऐसे में पूरी दुनिया में जाकर सबको यह बताना हमारा कर्तव्य है कि विविधताओं के बावजूद हम एक हैं।’’ ‘पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में शिवसेना नेता ने कहा कि हिंदू धर्म की मूल विचारधारा सबको साथ लेकर चलने पर आधारित है और भारत की पारंपरिक सोच ने हमेशा अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और उन्हें साथ लेकर चलने की गारंटी दी है। उन्होंने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क में मोहन जी भागवत ने जो कहा, वह इस बात का साफ संकेत है कि न्याय सबके लिए होगा और किसी का तुष्टीकरण नहीं होगा। हां, भारत में बेशक हिंदुओं की प्रधानता है, लेकिन पारंपरिक रूप से भारत हमेशा से ही अल्पसंख्यकों के लिए सुरक्षित जगह रहा है।
इसे भी पढ़ें: 30 अगस्त दोपहर की बड़ी खबरें: नेपाल में बाढ़ से तबाही, मोदी का नशामुक्त भारत का आह्वान
क्योंकि हमारा मानना है कि हम एक बड़ा परिवार हैं।
Weather Update: देश के कई हिस्सों में फिर सक्रिय हुआ मानसून, Delhi-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम
देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। इसके चलते आने वाले दिनों में बारिश का दौर तेज हो सकता है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, पहाड़ी राज्यों और मध्य भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
कई वेदर सिस्टम सक्रिय
मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय मानसून ट्रफ का पश्चिमी हिस्सा सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर है, जबकि इसका पूर्वी हिस्सा सामान्य स्थिति के आसपास बना हुआ है। 30 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) अब उसी क्षेत्र में अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र (Well Marked Low Pressure Area) में बदल गया है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में RSS मुख्यालय के बाहर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, अध्यक्ष उदय भानु चिब हिरासत में
अगले 24 घंटे में पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। इस दौरान यह उत्तर ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के इलाकों से गुजर सकता है।
इसके अलावा, इस सिस्टम से जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) भी सक्रिय है। यह झारखंड और बिहार से होते हुए निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक फैली एक ट्रफ से जुड़ा हुआ है।
पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय
इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) भी सक्रिय है। यह मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू संभाग के ऊपर ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है। वहीं, सौराष्ट्र और आसपास के इलाकों में भी मध्य क्षोभमंडलीय स्तर पर एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में कल आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में दिन का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रह सकता है।
इसे भी पढ़ें: Kapil Sibal ने Mohan Bhagwat पर साधा निशाना: विदेश में बातें और घर में चुप्पी नहीं चलेगी
दिल्ली में हवाओं की रफ्तार भी बढ़ेगी
मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवाएं चलेंगी और उनकी रफ्तार करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। दोपहर में हवाओं की गति कुछ कम होकर करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है। वहीं शाम और रात के समय दक्षिण-पश्चिमी हवाएं फिर तेज हो सकती हैं और इनकी रफ्तार करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








