Responsive Scrollable Menu

PCB ने खिलाड़ियों को इमरान खान पर बोलने से रोका:कहा- ब्रिटिश मीडिया के सवालों पर टिप्पणी करने से बचें

कराची, 30 अगस्त (PTI)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे अपने खिलाड़ियों को इमरान खान की कैद पर बयान देने से मना किया है। यह सलाह तब दी गई, जब ब्रिटिश मीडिया ने कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों से देश में बंद वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इमरान खान की कैद पर टिप्पणी कराने की कोशिश की। यह मामला लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन लंच के दौरान प्रसारित स्काई स्पोर्ट्स के इंटरव्यू के बाद ज्यादा चर्चा में आया। इस इंटरव्यू में इमरान के बेटे कासिम और सुलेमान ने माइक एथरटन से बातचीत की थी। कोच से भी इंटरव्यू के बारे में पूछा गया पाकिस्तान के हेड कोच सरफराज अहमद से भी पूछा गया कि क्या खिलाड़ियों ने इमरान के बेटों का इंटरव्यू देखा था। इस पर सरफराज ने मीडिया कॉन्फ्रेंस में कहा कि खिलाड़ी लंच कर रहे थे और उन्होंने इंटरव्यू नहीं देखा। एक रिपोर्टर ने उनसे उन खबरों के बारे में भी पूछा, जिनमें कहा गया था कि स्काई स्पोर्ट्स का इंटरव्यू प्रसारित होने पर PCB ने लंच के बाद टीम को मैदान पर नहीं भेजने की धमकी दी थी। इस पर सरफराज ने कहा, “नहीं, हमें इसके बारे में कुछ नहीं पता। हम लंच कर रहे थे।” इमरान की सेहत को लेकर दूसरे देशों के क्रिकेटरों से अपील इमरान खान को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की मांग को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में दूसरे देशों के क्रिकेटरों को शामिल करते हुए खबरें और अपीलें अचानक बढ़ी हैं। इमरान इस समय अदियाला जेल में बंद हैं। इमरान के पूर्व साथी और कप्तान जावेद मियांदाद ने भी अधिकारियों से उन्हें रिहा करने की अपील की। उन्होंने इमरान को बहुत ईमानदार व्यक्ति बताया। PCB राजनीतिक मुद्दे को लंबा नहीं खींचना चाहता था PCB के एक सूत्र ने कहा कि बोर्ड स्काई स्पोर्ट्स के इंटरव्यू से खुश नहीं था, क्योंकि वह राजनीतिक मुद्दे से जुड़ा था। लेकिन 2 सितंबर को प्रिंस चार्ल्स की ओर से टीम के लिए होने वाले स्वागत समारोह और ब्रिटेन के साथ मौजूदा राजनयिक संबंधों को देखते हुए बोर्ड ने मामला लंबा नहीं खींचा। सूत्र के मुताबिक, PCB ने सीरीज जारी रखने का फैसला किया और टीम ने खेलना जारी रखा। पाकिस्तान पहला टेस्ट पारी और 103 रन से हार चुका है। तीसरा टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम में शुरू होना है। 73 साल के इमरान खान 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। उन्हें भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराया गया है। उनकी लगातार कैद और स्वास्थ्य को लेकर सामने आई चिंताओं के कारण उनके परिवार और कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने आलोचना की है।

Continue reading on the app

दूसरा टेस्ट: अब्बास ने खोला 'पंजा', 208 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की दूसरी पारी, पाकिस्तान के सामने 389 रनों का लक्ष्य

दूसरा टेस्ट: अब्बास ने खोला 'पंजा', 208 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की दूसरी पारी, पाकिस्तान के सामने 389 रनों का लक्ष्य

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: खत्म हुआ इंग्लैंड की जीत का इंतजार, लॉर्ड्स में भी पाकिस्तान चित, 72 साल बाद ऐसी दुर्दशा

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने लीड्स के बाद लॉर्ड्स टेस्ट में भी जीत दर्ज की और इस तरह 3 मैच की सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली. दिसंबर 2024 के बाद इंग्लैंड ने कोई टेस्ट सीरीज जीती है. Mon, 31 Aug 2026 00:01:32 +0530

  Videos
See all

शिव भजन के साथ वेलकम किर्गिस्तान में मोदी का जलवा | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T23:30:20+00:00

Viral Video: सड़क पर स्टंट, बाल बाल बचा हादसा! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T23:40:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers