Responsive Scrollable Menu

ताशकंद में मोदी-मोदी के नारों की गूंज, देखिए PM के उज्बेकिस्तान दौरे की 10 खास तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय के उज्बेकिस्तान दौरे पर हैं। रविवार को राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने मोदी को अपने देश के सर्वोच्च राज्य सम्मान ओली दाराजली डस्टलिक से सम्मानित किया। इस बीच पीएम के विदेशी टूर की कुछ खास तस्वीरें सामने आई हैं…

Continue reading on the app

किश्तवाड़ में नाबालिग से दुष्कर्म और मौत का मामला, भाजपा ने अपराध शाखा जांच का स्वागत किया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने किश्तवाड़ के छत्रू इलाके में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और उसकी मौत के मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपने के फैसले का रविवार को स्वागत किया। पार्टी ने इसे निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और इस घिनौने अपराध के दोषियों को मौत की सजा दिलाने की दिशा में एक अहम कदम बताया। किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके में 15 साल की आदिवासी लड़की के कथित दुष्कर्म और उसके बाद हुई मौत के मामले की जांच शनिवार को अपराध शाखा को सौंप दी गई।

आरोप है कि लड़की जिस स्कूल में पढ़ती थी उसके प्रधानाध्यापक ने कई महीनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी की 20 अगस्त को कथित तौर पर गर्भपात कराने के दौरान मौत हो गई थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक शिक्षक और एक नर्स भी शामिल हैं।

भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई की उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रिया सेठी ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘हम जम्मू-कश्मीर प्रशासन के उस फैसले का स्वागत करते हैं, जिसके तहत इस चर्चित मामले को विशेष जांच के लिए अपराध शाखा को सौंपा गया है।’’ उन्होंने भरोसा जताया कि एजेंसी इस मामले की पूरी जांच करेगी और इसमें शामिल लोगों की पूरी कड़ी का पर्दाफाश करेगी, जिसमें वे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने अपराध को दबाने या छिपाने की कोशिश की थी। सेठी ने प्रशासन से आग्रह किया कि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने के लिए कानूनी कार्यवाही में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और तब तक कानूनी जवाबदेही के उच्चतम स्तर की मांग करती रहेगी जब तक कि उन्हें पूरा न्याय नहीं मिल जाता।’’ भाजपा नेता ने इस घटना की निंदा करते हुए इस जघन्य अपराध में संलिप्त सभी आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की।

सेठी ने इस घटना को ‘इंसानियत पर कलंक’ करार देते हुए कहा कि एक मासूम बच्ची के यौन शोषण और असमय मौत के लिए जिम्मेदार लोग मौत की सजा के ही हकदार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस बर्बर कृत्य ने पूरे समाज की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है... मासूम बच्चों के खिलाफ ऐसी घिनौनी हरकतों में नरमी की कोई गुंजाइश नहीं है। दोषियों को कानून के तहत सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए और एक नजीर पेश करने वाला संदेश दिया जाना चाहिए, ताकि कोई भी हमारी बेटियों के खिलाफ दोबारा ऐसा अपराध करने की हिम्मत न करे।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 194 रन से चटाई धूल, सीरीज पर भी कब्जा

pak vs eng lord's test: लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों से शिकस्त देकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. दोनों ही पारियों में पाकिस्तान की बैटिंग निराशाजनक रही, जिसका खामियाजा उन्हें हार के साथ उठाना पड़ा. इंग्लैंड ने जीत के लिए 389 रन का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 194 रन पर ही ढेर हो गई. Sun, 30 Aug 2026 22:33:50 +0530

  Videos
See all

Arhaan Khan: बांद्रा में अरहान खान ने बटोरी सुर्खियां #arhaankhan #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T17:45:15+00:00

Breaking News: India को S-400 की टेक्नॉलजी ट्रांसफर करेगा Russia, अब नए कॉन्ट्रैक्ट के तहत डिलीवरी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T17:44:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers