Responsive Scrollable Menu

यूपी सरकार ने इस जिले में हार्ट अटैक के मरीजों को दी बड़ी राहत, अब फ्री में मिलेगा 'जीवन रक्षक इंजेक्शन'

UP News: योगी सरकार ने दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों के बीच रामपुर जिले के लोगों को बड़ी राहत दी है. दरअसल, अब रामपुर के जिला अस्पताल में हार्ट अटैक के मरीजों को जीवन रक्षक इंजेक्शन फ्री में मिलेगा. इस इंजेक्शन की कीमत 40 हजार रुपये है. बता दें कि इस इंजेक्शन की खास बात ये है कि हार्ट अटैक के समय मरीज को अगर ये इंजेक्शन दे दिया तो उसकी जान बच सकती है.

बता दें कि हार्ट अटैक के दौरान हृदय की रक्त वाहिकाओं में ब्लड क्लॉट बन जाता है, जिसके कारण रक्त का प्रवाह बाधित हो जाता है. ऐसे में यह इंजेक्शन ब्लड क्लॉट को हटाने में मदद करता है. अगर समय पर मरीज को ये इंजेक्शन मिल जाता है तो गंभीर स्थिति को नियंत्रित करने में इससे मदद मिल सकती है.

STEMI योजना के तहत उपलब्ध होगा इंजेक्शन

रामपुर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बीसी सक्सेना के मुताबिक, शासन की STEMI योजना के तहत अस्पताल में यह इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया है. उन्होंने बताया कि बाजार में इस इंजेक्शन की कीमत करीब 40 हजार रुपये है. लेकिन जिला अस्पताल में पात्र हार्ट अटैक मरीजों को ये इंजेक्शन पूरी तरह के मुफ्त दिया जाएगा.

अस्पताल पहुंचने पर तुरंत जांच करेगी डॉक्टरों की टीम

बता दें कि किसी मरीज के जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम तत्काल उसकी जांच करती है. इसके बाद जरूरत पड़ने पर मेडिकल कॉलेज मेरठ के हृदय रोग विशेषज्ञों से फोन के माध्यम से परामर्श लिया जाता है. उसके बाद विशेषज्ञों की सलाह पर हार्ट के मरीज को ये इंजेक्शन दिया जाता है. इसके बाद आगे के इलाज के लिए मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है.

20 अगस्त के बाद तीन मरीजों को दिया गया इंजेक्शन

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, 20 अगस्त के बाद से अब तक हार्ट अटैक के तीन मरीजों को जीवन रक्षक इंजेक्शन दिया गया है. अस्पताल के अधिकारियों की मानें तो समय पर उपचार मिलने से इन मरीजों की जान बचाने में मदद मिली है.

ये भी पढ़ें: Expressway: विंध्य एक्सप्रेसवे पर बढ़ी रफ्तार, किसानों की सहमति से जमीन लेने की तैयारी

ऐसे में चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति के सीने में तेज दर्द, दबाव या बेचैनी, सांस लेने में दिक्कत, अचानक पसीना आने या हार्ट अटैक से जुड़े अन्य लक्षण दिखाई दें, तो ऐसे में बिल्कुल भी समय बर्बाद न करें और मरीज को जल्द से जल्द जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाएं. बता दें कि जिला अस्पताल में यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है. हालांकि इंजेक्शन देने का निर्णय मरीज की जांच और चिकित्सकीय आवश्यकता के आधार पर ही दिया जाएगा.ॉ

ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने लखनऊ को दी बड़ी सौगात, 101 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Continue reading on the app

गौड़ ग्रुप ने यमुना एक्सप्रेसवे पर 35 एकड़ जमीन 700 करोड़ रुपये में खरीदी

गौड़ ग्रुप ने यमुना एक्सप्रेसवे पर 35 एकड़ जमीन 700 करोड़ रुपये में खरीदी

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup: Thailand के खिलाफ जीत के बाद भी Shafali Verma ने बल्लेबाजी पर उठाए सवाल

 भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने कहा कि थाईलैंड की कमजोर टीम के खिलाफ महिला एशिया कप के पहले मैच में 94 रन की आसान जीत के बावजूद टीम की बल्लेबाजी इकाई को टर्न लेती पिचों पर अपनी कमियों का आकलन करना होगा। शेफाली ने 36 गेंदों में 64 रन बनाकर भारत को अच्छी शुरुआत दी। उनकी पारी में आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। लेकिन भारत के मध्य क्रम के बल्लेबाज नहीं चल पाए। एक विकेट पर 91 रन के बाद उसका स्कोर जल्द ही छह विकेट पर 127 रन हो गया और आखिर में उसने नौ विकेट पर 159 रन बनाए।

थाईलैंड की टीम इसके जवाब में 65 रन पर आउट हो गई। शेफाली ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘हम इस पर गौर करेंगे कि बल्लेबाजी में हमसे कहां गलतियां हो रही हैं और हम कहां सुधार कर सकते हैं। आज का मैच खत्म हो गया है और हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। वापस जाने पर हम इस पर विचार विमर्श करेंगे कि हम क्या सुधार कर सकते हैं और टीम के लिए और क्या योगदान दे सकते हैं।’’

हरमनप्रीत कौर (05 रन), भारती फुलमाली (14 गेंदों पर 13 रन), ऋचा घोष (00) और दीप्ति शर्मा (05) ने थाईलैंड के अनुभवहीन गेंदबाजों के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन किया। शेफाली ने कहा कि भारत को पता था कि पिच से कुछ टर्न मिलेगा और पारी आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजों को बेहतर ढंग से तालमेल बिठाने की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि हम सभी जानते हैं कि यहां की पिच टर्न लेगी। हम यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं और हम इस पिच के बारे में जानते थे।’’ शेफाली ने कहा कि नई गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘नई गेंद बल्ले पर बहुत अच्छी तरह से आ रही थी। गेंद पुरानी होने के बाद गेंद टर्न लेने लगती है।’’ शेफाली ने कहा, ‘‘दो साल पहले विश्व कप के लिए हम यहां आए थे, इसलिए मुझे यहां की परिस्थितियों का पता है और मैं तैयार थी। स्वदेश में मैं इस तरह की पिच पर खेलने का अभ्यास कर रही थी।

Mon, 31 Aug 2026 14:13:00 +0530

  Videos
See all

America में मोहन भागवत, भारत में शुरू सियासत | Mohan Bhagwat | RSS | Hindu Muslim #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T09:15:36+00:00

नंगे पैर दौड़ी मां, बेटी की फीस के लिए जीते ₹3 हजार! | #shorts #shortvideo #short #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T09:15:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers