Responsive Scrollable Menu

Actor Chandrachud Singh ने Aligarh में दर्ज कराई FIR, रिश्तेदारों पर लगा Property Dispute में धोखाधड़ी का आरोप

बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने अपने दादा की वसीयत फर्जी तरीके से तैयार करने का आरोप लगाते हुए चाची गायत्री देवी, दो चचेरे भाइयों सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सिंह ने शनिवार को रोरावर थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया है कि अलीगढ़ के बाहरी इलाके जलालपुर के बड़े जमींदार रहे उनके दादा ठाकुर हरेंद्र पाल सिंह के हस्ताक्षर 1997 में फर्जी तरीके से किए गए थे, जबकि उस समय वह गंभीर रूप से बीमार थे और दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने की स्थिति में नहीं थे।

शिकायत के अनुसार, उनके चाचा गंगा सिंह और अन्य परिजनों ने वसीयत पर फर्जी हस्ताक्षर कर उनके पिता दिवंगत कैप्टन बलदेव सिंह को पैतृक संपत्ति के अधिकार से वंचित कर दिया। सिंह ने आरोप लगाया कि वसीयत तैयार किए जाने के समय उनके पिता अलीगढ़ में मौजूद नहीं थे। उनके एक अन्य चाचा की मृत्यु हरेंद्र पाल सिंह के निधन से पहले ही हो चुकी थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विवादित वसीयत के आधार पर हासिल की गई कई बेशकीमती संपत्तियां बाद में बेच दी गईं।

चंद्रचूड़ सिंह ने शनिवार शाम पत्रकारों से कहा कि उनके पास इन आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं। अभिनेता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद उन्होंने पुलिस के समक्ष अपना बयान भी दर्ज कराया है।

यह विवाद पिछले वर्ष सामने आया था जब उनकी चाची गायत्री देवी ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा था कि वसीयत असली है और चंद्रचूड़ उन्हें झूठे मामले में फंसा रहे हैं। चंद्रचूड़ सिंह के पिता कैप्टन बलदेव सिंह अलीगढ़ शहर से कांग्रेस के विधायक रह चुके थे। कुछ वर्ष पहले उनका निधन हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Continue reading on the app

'मिर्जापुर द मूवी' से 'दायरा' तक, सितंबर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल, ये फिल्में होंगी रिलीज

September Bollywood Releases Movies: सितंबर का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी बड़े फिल्म फेस्टिवल से कम नहीं होने वाला है. इस महीने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई बड़ी और चर्चित फिल्में रिलीज होने वाली है, जिनमें एक्शन, थ्रिलर, क्राइम और ड्रामा का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. पंकज त्रिपाठी और अली फजल की 'मिर्जापुर: द मूवी' से लेकर करीन कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की दायारा तक कई बड़े सितारों की फिल्में इस महीने रिलीज होंगी. देखें लिस्ट में किस-किसका नाम.

1. 'गांधारी' (Gandhari)

सितंबर के महीने में सबसे पहले तापसी पन्नू की 'गांधारी' 3 सिंतबर को रिलीज होगी. ये एक इमोशनल एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक अंधी मां अपनी बेटी को बचाने के लिए हर हद पार करती नजर आएगी. फिल्म का नाम महाभारत की गांधारी से प्रेरित है, लेकिन इसकी कहानी आधुनिक दौर में सेट की गई है.त तापसी के अलावा छाया कदम, स्वस्तिका मुखर्जी, इश्वक सिंह, जतिन शर्मा और मीता वशिष्ट जैसे कलाकार फिल्म में नजर आएंगे.

2. 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur: The Movie)

ओटीटी पर तहलका मचाने वाली वेब सीरीज 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. 'मिर्जापुर: द मूवी' में कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की दुनिया एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिलेगी. फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी और रवि किशन जैसे कलाकार से सजी ये फिल्म 4 सिंतबर को थिएटर पर रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: कनिका मान से आमिर खान के भाई तक, बिग बॉस 20 में एंट्री लेंगे ये कंटेस्टेंट्स!

3. 'जीवन बीमा योजना' (Jeevan Beema Yojana)

'मिर्जापुर: द मूवी' के साथ अरशद वारसी की फिल्म 'जीवन बीमा योजना' का क्लैश होने वाला है. ये फिल्म भी 4 सिंतबर को रिलीज होगा. फिल्म की बात करे तो ये  एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कॉमेडी और सस्पेंस दोनों देखने को मिलेगा.  इसका निर्देशन अभिषेक डोगरा ने किया है. फिल्म की सबसे खास बात यह है कि अरशद वारसी पहली बार डबल रोल में नजर आने वाले हैं. उनके साथ संजीदा शेख भी अहम रोल में दिखेंगी.

4. 'हैवान' (Haiwan) 

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ये साइकोलॉजिकल क्राइम एक्शन थ्रिलर मलयालम सुपरहिट फिल्म Oppam की रीमेक है. फिल्म में सैफ अली खान एक अंधे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो खुद को एक खतरनाक साजिश के बीच फंसा हुआ पाता है. वहीं अक्षय कुमार का किरदार कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगा. ये फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होगी.

5. 'दायरा' (Daayra)

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी 'दायरा' एक क्राइम इन्वेस्टिगेशन ड्रामा है. फिल्म में पहली बार करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन साथ नजर आएंगे. पृथ्वीराज एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो एक जटिल केस की जांच करते हैं. वहीं करीना का किरदार भी एक पुलिस वाली का ही है. मेघना गुलजार इससे पहले 'राजी' और 'सैम बहादुर' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं.ऐसे में फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीद है.

6. 'वाइब' (Vibe)

करीना की दायरा के साथ कुणाल खेमू की 'वाइब' का क्लैश होगा. ये फिल्म भी 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वाइब की बात करे तो ये एक एक्शन और कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म की खास बात ये है कि  कुणाल खेमू ने फिल्म को लिखा भी है और इसमें एक्टिंग भी कर रहे हैं. फिल्म में प्रीति जिंटा भी अहम रोल में नजर आएंगी. उनके अलावा स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं.

'The Vvan: Force of the Forest' 

महीने के अंत में रिलीज होने वाली 'The Vvan: Force of the Forest' एक सुपरनैचुरल माइथोलॉजी थ्रिलर है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया इस फिल्म में पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. फिल्म जंगल, रहस्य, पौराणिक शक्तियों और अलौकिक घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है. एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में श्वेता तिवारी भी अहम रोल में नजर आएंगी. ये फिल्म 25 सितंबर को थिएटर में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें- निक्की तंबोली ने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल को दिया धोखा, पोस्ट कर खुद बताई चीट करने की वजह!

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup: बड़े उलटफेर से बच गया पाकिस्तान, थाईलैंड के खिलाफ गिरते-पड़ते जीता एशिया कप मैच

pakistan women vs thailand women: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप की शुरुआत जीत से की है. हालांकि, थाईलैंड जैसे छोटी टीम के खिलाफ उसे अपने पहले मुकाबले में उसे जीत के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा. मुनीबा अली ने अर्धशतक जड़कर पाकिस्तान को लाज बचाई वरना थाईलैंड की टीम बड़ा उलटफेर करने की तरफ बढ़ चुकी थी. Wed, 2 Sep 2026 00:06:21 +0530

  Videos
See all

Aman Chopra Debate LIVE: Grand Mufti Sheikh Abubakr Ahmad | Rahul Gandhi | Abdul Hakkim Azhari #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T00:36:02+00:00

JP Nadda on CJP Protest: CJP के किस निर्णय का JP Nadda ने किया स्वागत! #jantarmantar #delhi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T00:32:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers