Responsive Scrollable Menu

'मिर्जापुर द मूवी' से 'दायरा' तक, सितंबर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल, ये फिल्में होंगी रिलीज

September Bollywood Releases Movies: सितंबर का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी बड़े फिल्म फेस्टिवल से कम नहीं होने वाला है. इस महीने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई बड़ी और चर्चित फिल्में रिलीज होने वाली है, जिनमें एक्शन, थ्रिलर, क्राइम और ड्रामा का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. पंकज त्रिपाठी और अली फजल की 'मिर्जापुर: द मूवी' से लेकर करीन कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की दायारा तक कई बड़े सितारों की फिल्में इस महीने रिलीज होंगी. देखें लिस्ट में किस-किसका नाम.

1. 'गांधारी' (Gandhari)

सितंबर के महीने में सबसे पहले तापसी पन्नू की 'गांधारी' 3 सिंतबर को रिलीज होगी. ये एक इमोशनल एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक अंधी मां अपनी बेटी को बचाने के लिए हर हद पार करती नजर आएगी. फिल्म का नाम महाभारत की गांधारी से प्रेरित है, लेकिन इसकी कहानी आधुनिक दौर में सेट की गई है.त तापसी के अलावा छाया कदम, स्वस्तिका मुखर्जी, इश्वक सिंह, जतिन शर्मा और मीता वशिष्ट जैसे कलाकार फिल्म में नजर आएंगे.

2. 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur: The Movie)

ओटीटी पर तहलका मचाने वाली वेब सीरीज 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. 'मिर्जापुर: द मूवी' में कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की दुनिया एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिलेगी. फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी और रवि किशन जैसे कलाकार से सजी ये फिल्म 4 सिंतबर को थिएटर पर रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: कनिका मान से आमिर खान के भाई तक, बिग बॉस 20 में एंट्री लेंगे ये कंटेस्टेंट्स!

3. 'जीवन बीमा योजना' (Jeevan Beema Yojana)

'मिर्जापुर: द मूवी' के साथ अरशद वारसी की फिल्म 'जीवन बीमा योजना' का क्लैश होने वाला है. ये फिल्म भी 4 सिंतबर को रिलीज होगा. फिल्म की बात करे तो ये  एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कॉमेडी और सस्पेंस दोनों देखने को मिलेगा.  इसका निर्देशन अभिषेक डोगरा ने किया है. फिल्म की सबसे खास बात यह है कि अरशद वारसी पहली बार डबल रोल में नजर आने वाले हैं. उनके साथ संजीदा शेख भी अहम रोल में दिखेंगी.

4. 'हैवान' (Haiwan) 

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ये साइकोलॉजिकल क्राइम एक्शन थ्रिलर मलयालम सुपरहिट फिल्म Oppam की रीमेक है. फिल्म में सैफ अली खान एक अंधे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो खुद को एक खतरनाक साजिश के बीच फंसा हुआ पाता है. वहीं अक्षय कुमार का किरदार कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगा. ये फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होगी.

5. 'दायरा' (Daayra)

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी 'दायरा' एक क्राइम इन्वेस्टिगेशन ड्रामा है. फिल्म में पहली बार करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन साथ नजर आएंगे. पृथ्वीराज एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो एक जटिल केस की जांच करते हैं. वहीं करीना का किरदार भी एक पुलिस वाली का ही है. मेघना गुलजार इससे पहले 'राजी' और 'सैम बहादुर' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं.ऐसे में फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीद है.

6. 'वाइब' (Vibe)

करीना की दायरा के साथ कुणाल खेमू की 'वाइब' का क्लैश होगा. ये फिल्म भी 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वाइब की बात करे तो ये एक एक्शन और कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म की खास बात ये है कि  कुणाल खेमू ने फिल्म को लिखा भी है और इसमें एक्टिंग भी कर रहे हैं. फिल्म में प्रीति जिंटा भी अहम रोल में नजर आएंगी. उनके अलावा स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं.

'The Vvan: Force of the Forest' 

महीने के अंत में रिलीज होने वाली 'The Vvan: Force of the Forest' एक सुपरनैचुरल माइथोलॉजी थ्रिलर है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया इस फिल्म में पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. फिल्म जंगल, रहस्य, पौराणिक शक्तियों और अलौकिक घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है. एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में श्वेता तिवारी भी अहम रोल में नजर आएंगी. ये फिल्म 25 सितंबर को थिएटर में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें- निक्की तंबोली ने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल को दिया धोखा, पोस्ट कर खुद बताई चीट करने की वजह!

Continue reading on the app

सीएम योगी ने लखनऊ को दी बड़ी सौगात, 101 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

UP News: उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है. सीएम योगी लगातार सभी जिलों को विकास की सौगात दे रहे हैं. रविवार को सीएम योगी राजधानी लखनऊ को भी विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे. बता दें कि सीएम योगी ने लखनऊ छावनी को 'मॉडल छावनी' के रूप में विकसित करने के लिए एक कार्यक्रम के दौरान 101 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

सीएम योगी ने कार्यक्रम को किया संबोधित

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया. सीएम योगी ने कहा कि वह पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी में तेजी से विकास हो रहा है और यूपी देश का ग्रोथ इंजन बन गया है. सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 9 वर्षों में पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में यूपी ने अपनी एक नई यात्रा- सुरक्षा, सुशासन की तय की है.

पहले रोने के लिए मजबूर होते थे लखनऊ के लोग- सीएम योगी

उन्होंने कहा कि जब हम प्रदेश की राजधानी लखनऊ को देखते हैं, आज से 20 वर्ष पहले लखनऊ रेलवे स्टेशन पर एक बोर्ड पर लिखा होता था- 'मुस्कुराईए आप लखनऊ में हैं.' तब लखनऊ के जाम, लखनऊ की संकरी गलियां और लखनऊ के अंदर गंदगी को देखकर लोगों को मुस्कुराने की बजाय रोने के लिए मजबूर होना पड़ता था.

सीएम योगी ने आगे कहा, "आज मैं कह सकता हूं लखनऊ ने अपनी पुरानी विरासत के साथ ही आधुनिक स्मार्ट सिटी के रूप में अपनी एक पहचान को बनाया है. वे गलियां है लेकिन साथ में स्मार्ट रोड, सीएम ग्रिड की रोड भी लखनऊ के अंदर मौजूद हैं. लखनऊ की संकरी गलियां भी हैं तो किसान पथ जैसा लखनऊ का एक आउटर रिंग रोड भी है."

ब्रह्मोस मिसाइलों का केंद्र बना लखनऊ- सीएम योगी

इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा, "लखनऊ में उदादेवी पासी और महाराजा बिजली पासी की स्मारक की धरोहर है तो दूसरी ओर भारत की रक्षा और आत्मनिर्भरता के दृश्य से बरह्मोस मिसाइलों का भी केंद्र लखनऊ बना है." उन्होंने कहा कि छावनी परिषद में वेस्ट मैनेजमेंट की एआई बेस्ड तैयार हो रहा है. इस साल के अंत तक गोमती नदी को पूरी तरह से स्वच्छ बनाया जाएगा.

'2017 के बाद यूपी में तेजी से हुआ विकास'

सीएम योगी ने आगे कहा कि 2017 के बाद यूपी में तेजी से विकास हुआ है. लखनऊ स्मार्ट सिटी के रूप में उभरा है और अब यूपी देश का ग्रोथ इंजन है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में तेजी से विकास हो रहा है. सीएम ने कहा कि लखनऊ आधुनिक मिसाइलों का केंद्र बन चुका है. इसके साथ ही उन्होंने गोमती नदी को साफ कराने और लखनऊ के पूरी तरह से बदलने की बात कही.

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाला कप्तान, रोहित, विराट या सचिन नहीं, इस भारतीय के नाम रिकॉर्ड

virender sehwag world record: वनडे क्रिकेट में समय के साथ कई रिकॉर्ड टूटे हैं. नए बल्लेबाज आए और बड़े स्कोर बनने लगे. इसके बावजूद कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड अब भी वीरेंद्र सहवाग के नाम है. रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के तमाम वनडे रिकॉर्ड के बीच सहवाग के बल्ले से 2011 में निकले 219 रन आज भी कप्तान के रूप में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड बना हुआ है. Wed, 2 Sep 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Maharashtra में 'Operation Tiger' की आहट, Shinde की Shivsena में जा सकते हैं Uddhav के 14 विधायक #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T01:43:01+00:00

AAJTAK 2 | TOXIC ने 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार, मचाया गदर! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T01:45:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers