Responsive Scrollable Menu

बिन्नू ढिल्लों के बर्थडे पार्टी पर सजी सितारों से भरी महफिल, पार्टी में बी प्राक से जानी तक ने लगाए ठुमके

मुंबई, 30 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाबी सिनेमा के लोकप्रिय कॉमेडियन और अभिनेता बिन्नू ढिल्लों ने अपना जन्मदिन इस बार बेहद खास अंदाज में मनाया। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे एक साथ नजर आए। पार्टी में ऐसा माहौल बना कि गाने, डांस और दोस्तों की मस्ती ने पूरे जश्न को यादगार बना दिया।

Continue reading on the app

नेतन्याहू ने की वेस्ट बैंक के संवेदनशील गांव में हुए हमले की निंदा, हमलावरों को बताया 'दंगाई'

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक में इजरायली बस्तीवासियों (सेटलर्स) की ओर से की गई हिंसा की निंदा करते हुए फिलिस्तीनी गांवों कुसरा और जलूद में हुए हमलों को 'आपराधिक कृत्य' बताया है. उन्होंने अधिकारियों से जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने की अपील की. नेतन्याहू ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, "मैं कुसरा और जलूद गांवों में हुई हिंसा की इन आपराधिक घटनाओं की कड़ी निंदा करता हूं."

कानून का उल्लंघन कर रहे कुछ लोग- नेतन्याहू

उन्होंने हमलावरों को 'कुछ दंगाई लोग' बताते हुए कहा कि वे कानून का उल्लंघन कर रहे हैं. नेतन्याहू ने कहा कि ऐसे हमले इजरायल की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचाते हैं और वेस्ट बैंक में सेना के अभियानों में भी बाधा डालते हैं. यह बयान ऐसे समय आया है जब शनिवार को वेस्ट बैंक के कई इलाकों में इजरायली बस्तीवासियों के हमलों में कई फिलिस्तीनी लोगों के घायल होने की खबरें सामने आई हैं.

नकाबपोशों ने किया फिलिस्तीनियों पर किया हमला

रिपोर्टों के अनुसार, नकाबपोश इजरायली बस्तीवासी कुसरा गांव में घुस गए और कई फिलिस्तीनियों पर हमला किया. यह हाल के दिनों में बस्तीवासियों की हिंसा की ताजा घटना मानी जा रही है. वहीं, पास के जलूद गांव में भी बस्तीवासियों ने एक फिलिस्तीनी परिवार और विदेशी पत्रकारों पर हमला किया. सामाजिक कार्यकर्ता बशार अल-कार्योती के अनुसार, हमलावरों ने पत्रकारों के वाहन में तोड़फोड़ की और कुछ क्रू सदस्यों के साथ मारपीट भी की.

वेस्ट बैंक में रहते हैं करीब 5 लाख इजरायली

फिलिस्तीनी और इजरायली स्रोतों के मुताबिक, 1967 से इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में करीब पांच लाख से अधिक इजरायली बस्तीवासी रहते हैं. इसी क्षेत्र में लगभग 34 लाख फिलिस्तीनी भी रहते हैं. संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (यूएनओसीएचए) के अनुसार, वर्ष 2026 की शुरुआत से जुलाई के अंत तक वेस्ट बैंक में बस्तीवासियों की ओर से 1,330 से अधिक हमले दर्ज किए गए, जिनमें फिलिस्तीनी लोग घायल हुए या उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचा. यह औसतन हर दिन छह से ज्यादा घटनाएं हैं.

फिलिस्तीन मुक्ति संगठन (पीएलओ) के दीवार और बस्तियों के खिलाफ आयोग के अनुसार, केवल जुलाई महीने में ही इजरायली बलों और बस्तीवासियों ने वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों और उनकी संपत्तियों के खिलाफ 2,256 हमले किए.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

  Sports

एक युग का अंत, महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह ऐलान सोमवार को किया। हाल ही में फीफा विश्व कप में उनकी टीम उप विजेता रही थी। Mon, 31 Aug 2026 20:55:21 +0530

  Videos
See all

बच्चों के लिए Instagram और Facebook होगा बंद! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T16:37:44+00:00

‘BOMB’ लिखी चिट्ठी मिलते ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T16:41:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers