Donald Trump के लेक अमेरिका वाले आदेश पर कनाडा का पलटवार, Lake Ontario के तट पर लगाया नया बोर्ड
कनाडा के ओंटारियो प्रांत के प्रमुख डग फोर्ड ने ओंटारियो झील का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के जवाब में शनिवार को झील के तट पर एक विशाल बोर्ड लगाया जिस पर ‘लेक ओंटारियो। आज और हमेशा के लिए ’लिखा है। कनाडा की फुटबॉल टीम की जर्सी पहने फोर्ड ने ओंटारियो के ग्रिम्सबी के पास इस बोर्ड को प्रदर्शित किया और तस्वीरें खिंचवाई।
इस बोर्ड पर यही संदेश फ्रांसीसी में भी लिखा गया है। ट्रंप ने अमेरिका की संघीय एजेंसियों को ‘‘लेक ओंटारियो’’ का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने का निर्देश देते हुए शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। इसके विरोध में कनाडा ने यह कदम उठाया।
इसे भी पढ़ें: कोर्ट से ट्रंप प्रशासन को झटका, Israel-Gaza पर बोलने वालों को डिपोर्ट नहीं कर सकेंगे अमेरिकी प्रेजिडेंट
शुल्क लगाने, कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की धमकियां देने और कनाडाई नेताओं पर निजी हमलों के बाद ट्रंप के इस कदम का कनाडा में काफी मजाक उड़ाया जा रहा है। फोर्ड ने कहा कि कनाडा और ओंटारियो अपने सम्मान तथा अधिकारों से बिल्कुल भी समझौता नहीं करेंगे। फोर्ड ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप के जाने के बहुत बाद भी इसे ‘लेक ओंटारियो’ ही कहा जाएगा।’’ कनाडाई इतिहासकार रॉबर्ट बॉथवेल ने कहा कि ट्रंप का मकसद कनाडा पर नियंत्रण हासिल करना और अंततः उसे अमेरिका में मिलाना है।
South Carolina में घरेलू विवाद पर पहुंची पुलिस पर हमला, एक अधिकारी और संदिग्ध की मौत
अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर की गई ‘‘गोलीबारी’’ में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कोलंबिया के पुलिस प्रमुख डब्ल्यू. एच. स्किप होलब्रुक ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 33 वर्षीय संदिग्ध हमलावर भी मारा गया है।
उसका कई राज्यों में लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। गोलीबारी की घटना का तब पता चला जब शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक महिला ने पुलिस को फोन कर बताया कि एक व्यक्ति उसके घर में संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है। महिला ने उस व्यक्ति के खिलाफ अदालत से प्रतिबंधात्मक आदेश ले रखा था।
इसे भी पढ़ें: Donald Trump के लेक अमेरिका वाले आदेश पर कनाडा का पलटवार, Lake Ontario के तट पर लगाया नया बोर्ड
एक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि संदिग्ध फरार हो चुका है। महिला ने अधिकारी को संदिग्ध व्यक्ति का हुलिया और उसके वाहन की पहचान बताई।
इसे भी पढ़ें: ब्रह्मोस को मिला 6 बिलियन का महा ऑर्डर, सन्न हुआ अमेरिका
होलब्रुक ने बताया कि पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे अधिकारी को महिला द्वारा बताए गए हुलिए से मेल खाता एक व्यक्ति और एक वाहन दिखा। इसके बाद उन्होंने रेडियो पर संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना दी। सहायता के लिए एक दूसरा अधिकारी भी मौके पर पहुंचा।
कुछ ही मिनट बाद उसने रेडियो पर संदेश दिया कि ‘‘अधिकारियों को गोली लगी है और संदिग्ध को मार गिराया है।’’ गोलीबारी में मारे गए 29 वर्षीय पुलिस अधिकारी के बारे में होलब्रुक ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से विभाग में कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आज की शाम हम सभी के लिए काफी पीड़ादायक है।’’ उन्होंने बताया कि घायल अधिकारी की हालत स्थिर बनी हुई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







