सड़क पर तड़प रहा था रवि, देवदूत बनकर आए खाकी वाले, CPR देकर बचाई जिंदगी
बेंगलुरु में शनिवार सुबह 34 साल का रवि स्कूटर से काम पर जा रहा था. वेस्ट ऑफ कॉर्ड रोड के पास अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा. उसने स्कूटर रोका, लेकिन कुछ ही देर में सड़क पर गिर पड़ा. इसी दौरान गश्त कर रही होयसला पुलिस टीम की नजर उस पर पड़ी. असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर सचिदानंदमूर्ति और हेड कांस्टेबल बसवराजू ने तुरंत CPR शुरू किया. बाद में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मियों की तेजी की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.
प्रयागराज में बड़े हनुमान मंदिर के गर्भगृह में पहुंचा गंगा का पानी, मां गंगा ने किया लेटे हुए हनुमानजी का जलाभिषेक, देखें VIDEO
Ganga water Lete Hanuman Temple: प्रयागराज में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बड़े हनुमान मंदिर के गर्भगृह तक पानी पहुंच गया है. इस अद्भुत नजारे में ऐसा प्रतीत हुआ मानो मां गंगा स्वयं लेटे हुए हनुमानजी का जलाभिषेक कर रही हों. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर श्रद्धालु भावुक हो रहे हैं. यह दृश्य भक्तों के लिए आस्था और प्रकृति के मिलन का प्रतीक बन गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









