Sanjay Raut: भागवत के बयान पर संजय राउत का तंज #mohanbhagwat #sanjayraut #shorts #rss
RSS प्रमुख मोहन भागवत के हिंदू-मुस्लिम एकता वाले बयान पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। राउत ने कहा कि भागवत को ऐसी बातें अमेरिका के बजाय भारत में कहनी चाहिए। भागवत ने न्यूयॉर्क में भारत में सभी समुदायों के साथ रहने और मुसलमानों को बाहर रखने की सोच को हिंदू विचार के विपरीत बताया था। You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
ईशान किशन को चोट लगी, वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी संभाली:दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में ईस्ट जोन ने बॉलिंग चुनी; सेंट्रल जोन का स्कोर- 62/2
ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल खेला जा रहा है। मैच के पहले ही दिन ईस्ट जोन के कप्तान चोटिल हो गए। इसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनकी जगह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी कप्तानी कर रहे हैं। बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में खेले जा रहे मुकाबले में ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले सेशन में 26 ओवर में सेंट्रल जोन ने 2 विकेट पर 62 रन बना लिए हैं। सूर्यवंशी पहली बार कप्तानी कर रहे सूर्यवंशी ने पहली बार किसी सीनियर पुरुष टीम की कप्तानी संभाली है। सूर्यवंशी का यह सिर्फ दूसरा दलीप ट्रॉफी मैच है। वह अब तक नौ फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 2024 की शुरुआत में रणजी ट्रॉफी के दौरान इस फॉर्मेट में ऐतिहासिक डेब्यू किया था और वह इस फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में शामिल हैं। ईशान किशन की कलाई में लगी गेंद विकेटकीपिंग करते समय ईशान किशन के दाहिने हाथ की कलाई पर गेंद लगी। फिजियो ने उनकी जांच की। इसके बाद किशन ने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया। कुछ देर बाद किशन के हाथ पर स्ट्रैपिंग बंधी दिखाई दी। उनकी जगह कुमार कुशाग्र विकेटकीपिंग कर रहे। वैभव ने पिछले मैच में 2 विकेट लिए थे वैभव ने नाॉर्थ-ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए थे। हालांकि बतौर बल्लेबाज वे पहली पारी में सिर्फ 8 रन बना सके। ईस्ट जोन ने मुकाबला पारी और 210 रन से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वैभव के लिए रेड बॉल में साबित करने का मौका IPL से टी-20 क्रिकेट में पहचान बना चुके वैभव को अभी रेड-बॉल में खुद को साबित करना है। दलीप ट्रॉफी टेस्ट उनके लिए एक मौका है। उन्होंने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे। इसके बाद उन्हें भारत की टी-20 टीम में जगह मिली। भारत के लिए 6 टी-20 में 193 रन वैभव अब तक भारत के लिए 6 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। इनमें उन्होंने 193 रन बनाए हैं। उनका औसत 32.16 और स्ट्राइक रेट 189.21 है। उनके नाम 2 अर्धशतक हैं। वैभव हालिया जिम्बाब्वे दौरे पर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। उन्होंने टी-20 सीरीज की 3 पारियों में 151 रन बनाए। उनका औसत 50.33 और स्ट्राइक रेट 196.10 रहा। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए थे। ---------------------------------- वैभव सूर्यवंशी यह खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 टीम से बाहर:ऑस्ट्रेलिया सीरीज नहीं खेलेंगे, BCCI के वन-वर्ल्ड कप नियम का असर; 2026 वर्ल्डकप खेल चुके BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय अंडर-19 टीम घोषित की है। इसमें पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को जगह मिली है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









